Day: June 9, 2022

21 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का एलान

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को होगा मतदान, 21 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का एलान: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी, 15 जून को जारी होगी अधिसूचना तो 29 जून से शुरू होगा नामांकन, 18 जुलाई को मतदान के बाद 21 जुलाई को देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, बता दें 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल हो रहा है समाप्त, राष्ट्रपति चुनाव के लिए , लोक सभा, राज्य सभा और विधान सभा के सदस्य मिल कर राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बनाते हैं निर्वाचन मंडल, पिछले राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को मिले थे 65.35% मत

Read More »
यूपी विधान परिषद चुनाव का घमासान

यूपी विधान परिषद चुनाव का घमासान, भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन: उत्तरप्रदेश की 13 विधानपरिषद सीटों के लिए होना है चुनाव, ऐसे में सभी सीटों के लिए नामंकन का है आज आखिरी दिन, भाजपा के सभी 9 प्रत्याशियों ने भरा अपना नामंकन, भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत बीजेपी के अन्य मंत्री रहे मौजूद, वहीं MLC प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण उनकी जगह उनके प्रस्तावक ने नामांकन पत्र किया दाखिल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को दी अग्रिम बधाई, भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र सिंह, दयालु मिश्रा, जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी और दानिश अंसारी बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा को बनाया है अपना प्रत्याशी, 13 सीटों में से भाजपा के नौ और सपा के चार उम्मीदवार हैं दौड़ में, इन सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन है तय

Read More »
सत्येंद्र जैन को लगा बड़ा झटका

सत्येंद्र जैन को लगा बड़ा झटका, 13 जून तक रहेंगे ED की कस्टडी में, कराया गया अस्पताल में भर्ती: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जैन को 13 जून तक भेजा ED की कस्टडी में, कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद बाहर निकलते ही सत्येंद्र जैन की बिगड़ गई तबीयत, ले जाया गया तुरंत अस्पताल, फिलहाल उनका डॉक्टरों की देख रेख में चल रहा है इलाज, ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा- ‘सत्येंद्र जैन की कस्टडी के दौरान एजेंसी ने कई स्थानों पर छापेमारी की जिसमें कैश, दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामग्री हुई है बरामद, ऐसे में एजेंसी को कुछ दस्तावेजों के आधार पर जैन से अभी और करनी है पूछताछ,’ वहीं सत्येंद्र जैन की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ईडी के आवेदन का विरोध करते हुए कहा- ‘सत्येंद्र पहले से ईडी की कस्टडी में थे और इसे आगे बढ़ाने का नहीं है कोई आधार

Read More »
राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का आज होगा एलान

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का आज होगा एलान, 24 जुलाई को खत्म हो रहा रामनाथ कोविंद का कार्यकाल: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव कार्यक्रम का आज चुनाव आयोग करेगा एलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देगा चुनाव तारीख की जानकारी, नए राष्ट्रपति को 25 जुलाई तक लेनी है शपथ, 2017 में 17 जुलाई को हुआ था चुनाव, लोक सभा, राज्य सभा और विधान सभा के सदस्य मिल कर राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बनाते हैं निर्वाचन मंडल, संविधान के अनुच्छेद 62 का संदर्भ देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए चुनाव उससे पहले संपन्न होना है जरुरी, पिछले राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को मिले थे 65.35% मत

Read More »
ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर FIR दर्ज

भड़काऊ बयानों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर FIR दर्ज, कार्यकर्ताओं का हंगामा: हाल ही में देश के कई हिस्सों से भड़काऊ बयान के सहारे की जा रही है शांति भंग, इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस आई एक्शन में, भड़काऊ बयानों को लेकर दिल्ली ने दर्ज की गई दो FIR में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम किया शामिल, साथ ही यति नरसिंहानंद का भी नाम एफआईआर में जोड़ा गया, ये दोनों नाम उस एफआईआर में शामिल है, जिनमें पहले ही नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था केस, इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक अपील की है सोशल मीडिया पर पोस्ट जिसके अनुसार माहौल ख़राब करने वाली पोस्ट से बचने के दिए निर्देश, वहीं AIMIM प्रमुख के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पार्लियामेंट थाने के बाहर कर रहे हैं प्रदर्शन, मुहम्मद पैगम्बर पर बीजेपी नेता द्वारा विवादित टिपण्णी के बाद से पुलिस है एक्शन में

Read More »
ओवैसी के निशाने पर पीएम मोदी

हमारे मुखर प्रधानमंत्री भूल गए हैं चीन बोलना, इसी कारण विदेशी दे रहे हैं पड़ोसी देश की जानकारी- ओवैसी: भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सियासत गर्म, लद्दाख में भारत से लगती सीमा के निकट चीन द्वारा कुछ रक्षा बुनियादी ढांचे स्थापित किये जाने को लेकर अमेरिकी जनरल ने LAC को लेकर चिंता की जाहिर, वहीं अमेरिकी जनरल के बयान पर बिफरे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा- ‘आज हमें यह बताने के लिए अमेरिकी जनरल की जरूरत है कि चीन की तैयारियों और गतिविधियों से लद्दाख की स्तिथि ‘चेताने वाली’ और ‘आंख खोलने वाली’ है, क्योंकि हमारे मुखर प्रधानमंत्री भूल गए हैं चीन बोलना, यह दुखद है कि संसद में विषय पर मेरे सवालों से कर दिया गया इनकार और चीन की सीमा पर गतिविधियों पर नहीं हुई कोई चर्चा, एक विदेशी हमें दिल्ली में यह बता रहा है, सरकार को आनी चाहिए शर्म,’ भारत के दौरे पर आये अमेरिकी सेना के कमांडिंग जनरल चार्ल्स ए. फ्लिन ने कहा था कि- ‘लद्दाख में भारत से लगती सीमा के निकट चीन द्वारा कुछ रक्षा बुनियादी ढांचे स्थापित किया जाना ‘चिंताजनक और आंख खोलने’ वाला है

Read More »
CM नीतीश की BJP नेताओं को दो टूक

बिहार में नहीं धर्मांतरण विरोधी कानून की जरुरत, सरकार है अलर्ट- CM नीतीश की BJP नेताओं को दो टूक: धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर बिहार में सियासत गर्म, भाजपा नेता हरियाणा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की तरह बिहार में भी कर रहे हैं धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीजेपी नेताओं को दो टूक, कहा- बिहार में नहीं है धर्मांतरण विरोधी कानून की जरुरत, बिहार सरकार इसको लेकर हमेशा रहती है अलर्ट, बिहार में किसी भी धर्म के बीच नहीं है डिस्प्यूट, लोग चाहे किसी भी धर्म के हों, सभी यहां रहते हैं शांति से, बिहार में हम लोगों ने सब काम बेहतर तरीके से किया है,’ इससे पहले बीजेपी के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत बीजेपी के अन्य नेता राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून की करते रहे हैं समय-समय पर मांग

Read More »
नुपूर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें

बीजेपी नेता नुपूर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज: पैगंबर मोम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता नुपूर शर्मा की मुश्किलें नहीं ले रही थमने का नाम, दिल्ली पुलिस ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज की FIR, इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और गलत जानकारी देने के खिलाफ आठ अन्य लोगों पर भी लिया है एक्शन, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की तरफ से दर्ज दूसरी एफआईआर में बीजेपी के नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी, शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन का नाम है शामिल, दिल्ली पुलिस अब कर रही है इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी, दिल्ली पुलिस की तरफ से इन सभी के खिलाफ वैमनस्य फैलाने और भड़काने और आपसी भाईचारे में दरार डालने के खिलाफ संलिप्त रहने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है केस गया

Read More »