



Day: June 9, 2022


जिस गहलोत ने पिता-दादा का किया ‘इलाज’ उसी की गोद में बैठी है मदेरणा, मिश्रा के आरोप बेबुनियाद- बेनीवाल: राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को समर्थन देने पर आरएलपी पर लगे आरोपों का सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिया जोरदार जवाब, कहा- ‘आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ ही कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा भी खो चुकी है अपना मानसिक संतुलन, इन्हें इलाज की है जरूरत,’ बेनीवाल ने कहा- दिव्या मदेरणा के पिता महिपाल मदेरणा और दादा का जिस अशोक गहलोत ने किया था ‘इलाज’, आज दिव्या बैठी है उसी की गोद में जाकर, जब दिव्या मदेरणा के पिता जेल में थे तब मैंने ही मां-बेटी की चुनाव जीतने में की थी मदद, लेकिन अब मदेरणा को इस बात का दर्द है कि क्षेत्र में बेनीवाल की बढ़ रही है लोकप्रियता,’ वहीं बेनीवाल ने कहा- आप विधायक विनय मिश्रा महज सस्ती लोकप्रियता के लिए आरएलपी और मुझपर लगा रहे हैं आरोप, वैसे भी राजस्थान में आप का न तो कोई अस्तित्व है और न ही भविष्य, विनय मिश्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की किसी भी स्तर तक जांच करवाने के लिए हैं तैयार, यदि आरोप सच हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति
9 Jun 2022
Read More »


महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका, कोर्ट ने नवाब मलिक और देशमुख को वोट डालने के लिए बैल देने से किया इंकार: राज्यसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को लगा बड़ा झटका, मुंबई की एक विशेष अदालत ने जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए बेल देने से किया इनकार, अदालत ने ईडी के इस तर्क से जताई सहमति कि ‘कैदियों के पास मतदान का नहीं है अधिकार’, महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक बीती फरवरी से हैं जेल में बंद, मलिक पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का लगया है आरोप, इसी तरह राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख भी हैं जेल में बंद, देशमुख पर भी मनी लॉन्ड्रिंग का लगा है आरोप, दोनों ने शुक्रवार को होने वाले राज्य सभा चुनाव में मतदान करने के लिए मांग की थी बैल, महाराष्ट्र राज्यसभा की 6 सीटों के लिए कल होना है चुनाव, पिछले दो दशक से महाराष्ट्र में निर्विरोध चुने जाते रहे हैं राज्यसभा प्रत्याशी, लेकिन इस बार सीट से अधिक उम्मीदवार के खड़े होने के कारण हो रहे हैं चुनाव
9 Jun 2022
Read More »

पायलट ने मुरारी मीणा और रूपाराम की पूछी कुशलक्षेम तो कांग्रेस नेता के पारिवारिक कार्यक्रम में की शिरकत: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट लौटे जयपुर, कल राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में लेंगे भाग, उससे पहले आज गहलोत सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा के निजी आवास पहुंचे सचिन पायलट, खराब स्वास्थ्य के चलते इन दिनों अपने आवास पर ही आराम कर रहे हैं मंत्री मुरारी मीणा, यही वजह है कि उदयपुर में हुई कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी में भी नहीं गए थे मुरारी मीणा, वहीं जैसलमेर विधायक रूपाराम के भी हाल जानने पहुंचे पायलट, रूपाराम की भी कई दिनों से तबियत चल रही है नासाज, बीते रोज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मंत्री मुरारी मीणा और विधायक रूपाराम से मुलाकात कर जाने थे हाल, इस दौरान राज्यसभा प्रत्याशी प्रमोद तिवारी भी रहे थे सीएम गहलोत के साथ, इसके अलावा सचिन पायलट ने कांग्रेस नेता सुनील बंसल के पारिवारिक कार्यक्रम में भी की शिरकत, कल राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद पायलट का करौली जाने का है कार्यक्रम, शहीद की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
9 Jun 2022
Read More »

दुष्कर्म मामले में फंसे मंत्रिपुत्र रोहित जोशी को बड़ी राहत, 30 हजारी कोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत: गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के लिए आई राहत की खबर, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली रोहित को, जयपुर की युवती के बयानों और दिल्ली में मुकदमा दर्ज करवाने के बाद सूबे की सियासत में एक बारगी आ गया था उबाल, लोगों ने मंत्री महेश जोशी से इस्तीफा देने तक की कर दी थी मांग, यही नहीं दिल्ली पुलिस ने जोशी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर स्थित आवासों और उत्तराखंड में कई ठिकानों पर दी थी दबिश भी, लेकिन पुलिस के कहीं हाथ नहीं आया था रोहित, वहीं मुकदमा दर्ज कराने के बाद रोहित जोशी ने पुलिस और कोर्ट में इस बात के सबूत किए थे पेश, कि उनके बीच जो कुछ भी हुआ वो हुआ था आपसी सहमति से, अब युवती ने ब्लैकमेल करने के लिए उसके खिलाफ दर्ज कराया है झूठा मुकदमा, तमाम दलीलों के बाद कोर्ट ने रोहित जोशी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए आज उन्हें दे दी है अग्रिम जमानत
9 Jun 2022
Read More »

ठाकरे का चैलेंज मुझे मंजूर- जाऊंगी कश्मीर, लेकिन महाराष्ट्र में क्यों नहीं पढ़ी जा सकती हनुमान चालीसा- राणा: हनुमान चालीसा को लेकर एक बार फिर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने किया पलटवार, कहा- ‘कश्मीर है भारत का अंग और अगर सीएम उद्धव ये समझते हैं कि वहां हनुमान चालीसा का पाठ करना है मुश्किल, तो मैं जरूर जाऊंगी कश्मीर और करूंगी पाठ, उद्धव कहते हैं कि मंदिर में जाना जरूरी नहीं है… हनुमान चालीसा पढ़ना जरूरी नहीं है… तो आप कैसे कहते हैं कि आप हिंदुत्व को दर्शाते हैं, सीएम ने कल औरंगाबाद में सभा की लेकिन वहां की जनता पानी के लिए परेशान है और सीएम ने इसको लेकर नहीं किया कोई जिक्र,’ बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद में एक रैली को सम्बोधित करते हुए राणा का नाम लिए बिना दी थी नसीहत, कहा था- ‘आज कश्मीरी हिन्दुओं के पास कश्मीर घाटी छोड़ने के अलावा नहीं है कोई विकल्प, हनुमान चालीसा का मुद्दा उठाने वालों में अगर हिम्मत है तो उनको कश्मीर जाकर करना चाहिए हनुमान चालीसा का पाठ’
9 Jun 2022
Read More »

उदयपुर बाड़ेबंदी से जयपुर पहुंचे विधायक, सीएम गहलोत बोले- एक है पूरा कुनबा, तीनों सीट जीतेगी कांग्रेस: राज्यसभा चुनाव का सियासी संग्राम, उदयपुर में बाड़ेबंदी में रह रहे कांग्रेस एवं समर्थित विधायक पहुंचे जयपुर, इंडिगो के विमान से सभी विधायक एक साथ पहुंचे जयपुर, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यसभा प्रत्याशियों के साथ विशेष हेलीकाप्टर से पहुंचे जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट से अब सभी विधायक होटल लीला में हो रहे शिफ्ट, जहां से शनिवार को सीधे मतदान के लिए पहुंचेंगे राजस्थान विधानसभा, जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने किया जीत का दावा, कहा- ‘कांग्रेस जीत रही है तीनों सीटें, हमारा पूरा कुनबा है एक साथ, अपनी हार की बोखलाहट के कारण ही बीजेपी कभी जा रही है ED के पास तो कभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट, लेकिन जीत कांग्रेस की होगी,’ वहीं उपमुख्यसचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा- ‘कांग्रेस पार्टी जीत रही है सभी तीनों सीटें, बीजेपी को इस बात की करनी चाहिए चिंता कि कहीं उनकी तरफ से ही ना हो जाए क्रॉस वोटिंग, कल देर शाम बीजेपी इन्हीं सब चीजों पर करेगी चिंता’
9 Jun 2022
Read More »

जैसे सीता मैया का हुआ था, वैसे ही भाजपा करना चाहती है प्रजातंत्र का चीरहरण- ये क्या बोल गए सुरजेवाला?: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, राज्यसभा चुनाव से पहले उदयपुर में बाड़ेबंदी में रहे सुरजेवाला की गुरूवार को पत्रकार वार्ता के दौरान फिसली जुबान, सुरजेवाला ने कहा- ‘जैसे सीता मैया का चीरहरण हुआ था, वैसे ही भाजपा अब करना चाहती है प्रजातंत्र का चीरहरण, राज्यसभा चुनाव में प्रजातांत्रिक बहुमत की होगी जीत, प्रजातंत्र का चीरहरण करने वाले लोग जो धनबल, ईडी, सीबीआई के बल पर यहां आए हैं वो खाएंगे मुहं की,’ द्रौपदी की जगह सीता माता का नाम लेते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए सुरजेवाला, लोग सुरजेवाला के ज्ञान पर उठा रहे सवाल, इससे पहले भी सुरजेवाला दे चुके हैं विवादित बयान, मई 2018 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुगलक और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा था औरंगजेब, अब सुरजेवाला ने बड़ा बयान देते हुए सीता मैया का ही करवा दिया चीरहरण
9 Jun 2022
Read More »



