



Day: June 8, 2022


आप के आरोपों पर बेनीवाल का एक्शन, जालूपुरा थाने में दिया FIR का आवेदन, न्यायालय में दायर होगी याचिका: प्रदेश की राजनीति में पैर जमाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका, हाल ही में आप के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को लेकर दिया था विवादित बयान, अब RLP आई एक्शन के मूड में, सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर बताया कि- दिल्ली से आप पार्टी के एक विधायक द्वारा RLP पार्टी के सम्बंध में की गई अनर्गल टिप्पणी, लगाए गए निराधार आरोपों के सम्बंध में आज RLP के तीनों विधायकों के साथ की चर्चा, जिसमें आप पार्टी के इस विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का लिया गया, जयपुर शहर के जालूपुरा थाने में एक आवेदन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग द्वारा विभिन्न आपराधिक धाराओं में FIR दर्ज करने हेतु दिया गया, आप पार्टी के विधायक द्वारा जिस प्रकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आरएलपी की छवि धूमिल करने का किया गया है प्रयास, उसको लेकर मानहानि का केस उसके विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में जल्द ही किया जायेगा दायर
8 Jun 2022
Read More »


MLC चुनावों से पहले अखिलेश को लगा बड़ा झटका, महान दल ने किया गठबंधन से अलग होने का एलान: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, विधानपरिषद के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, MLC उम्मीदवारों के एलान के साथ ही गठबंधन में शामिल महान दाल के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने किया गठबंधन से अलग होने का एलान, तो वहीं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के लोग भी लगे हैं अखिलेश यादव के खिलाफ ताल, समाजवादी पार्टी ने इस बार किसी भी सहयोगी दल के नेता को विधान परिषद चुनाव में नहीं दिया टिकट, राजभर अपने बड़े बेटे अरविंद के लिए कर रहे थे लॉबिंग, लेकिन नहीं बनी बात, तो मुखर हुए सुभासपा के नेता- ‘आरएलडी 38 सीटों पर लड़ कर 8 सीटें जीत पाई, फिर भी उसे मिल गया राज्यसभा का टिकट लेकिन हम 16 सीटों पर लड़ कर 6 जीते फिर भी हमारी ऐसी उपेक्षा हुई’
8 Jun 2022
Read More »


अखिलेश ने चाचा को दिया एक और झटका, स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यों वाली लिस्ट से उड़ाया शिवपाल का नाम: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने विधायक चाचा और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को दिया एक और सियासी झटका, रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब हुआ शिवपाल का नाम, जबकि मुलायम सिंह यादव, आजम खान, अब्दुल्ला आजम, रामगोपाल यादव सहित कुल 40 नाम शामिल है लिस्ट में, निर्वाचन आयोग को सपा ने भेज दी है स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से ही अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच चली आ रही है सियासी तनातनी, शिवपाल इशारों ही इशारों में अखिलेश पर साधते रहते हैं निशाना, तो अखिलेश भी अपने चाचा पर सियासी वार करने से चूकते नहीं, ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही जुदा हो सकती हैं दोनों की राहें, रामपुर लोकसभा की सीट आजम खान के इस्तीफे से तो आजमगढ़ की सीट अखिलेश यादव के इस्तीफे से हुई है खाली, अखिलेश ने आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव को तो रामपुर से आसिम राजा को बनाया है प्रत्याशी
8 Jun 2022
Read More »

नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ का ईनाम- भीम सेना अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर का एलान: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में थमने का नाम नहीं ले रही सियासत, अंतरराष्ट्रीय संगठनों की धमकियों के बाद अब इस विवाद में हुई भीम सेना की एंट्री, भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की नूपुर शर्मा की जीभ काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा, यही नहीं भीम सेना ने कानपुर हिंसा में नूपुर शर्मा के मास्टरमाइंड होने का भी लगाया आरोप, नवाब सतपाल तंवर ने कहा- ‘नूपुर शर्मा ने नबी का किया है अपमान, जिससे करोड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग हुए हैं आहत, मोदी सरकार जानबूझ कर नूपुर शर्मा को नहीं कर रही है गिरफ्तार,’ योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए तंवर ने कहा- कानपुर दंगे की असली मास्टरमाइंड नूपुर शर्मा है तो ऐसे में योगी सरकार ने क्यों नहीं बनाया उसको आरोपी, नूपुर शर्मा जैसी नेता को समाज में रहने का नहीं है कोई अधिकार, उसे तुरंत भेजना चाहिए जले या निकाला दे देना चाहिए देश से
8 Jun 2022
Read More »




