



Day: June 8, 2022


बीजेपी विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोटा पुलिस ने मेघवाल को भेजा दूसरा नोटिस: राजस्थान में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी बीजेपी की मुश्किलें, भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल के सामने आया नया संकट, कोटा पुलिस ने मेघवाल को जारी किया दूसरा नोटिस, राज्यसभा चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले 9 जून को कोटा के महावीर थाने में किया तलब, ऐसे में विधायक चंद्रकांता मेघवाल पर लटक गई है गिरफ्तारी की तलवार, विधायक के खिलाफ साल 2017 में मामला दर्ज हुए एक मामले में पुलिस ने किया है तलब, अगर विधायक मेघवाल की होती है गिरफ्तारी तो बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में हो सकता है एक वोट का नुकसान, इसके मद्देनजर भाजपा 10 जून तक गिरफ्तारी टालने की कर रही है कोशिश, पार्टी की और से कोर्ट में याचिका दायर करने पर गंभीरता से किया जा रहा है विचार
8 Jun 2022
Read More »

बाड़ेबंदी में कैद गहलोत सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, खुद को बताया लॉरेंस गैंग का गुर्गा: राजस्थान राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर, उदयपुर में बाड़ेबंदी में मौजूद कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल से मांगी गई 70 लाख की फिरौती, फिरौती की रकम ना देने पर पुरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी, मिली जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले खुद को लॉरेंस गैंग के संगठन स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी का बताया है मेंबर, धमकी देने वालों ने कहा- ‘बेटा बेटी दोनों ही बिना सुरक्षा के हैं घूमते,’ धमकी के साथ ही वॉट्सऐप पर भी गोविंदराम मेघवाल को उनके बेटी और बेटे के भेजे गए हैं फोटो, व्हाट्सप्प चैट को आधार बना पुलिस जुटी जांच में, कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल का पूरा परिवार है राजनीति में, उनके पुत्र पूगल पंचायत समिति में हैं प्रधान, जबकि बेटी सरिता मेघवाल और पत्नी आशा देवी भी है जिला परिषद् सदस्य
8 Jun 2022
Read More »


कानपूर हिंसा मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता सहित 54 को किया गिरफ्तार, जांच करने पहुंची SIT टीम: कानपुर में हुई हिंसा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट, पैगम्बर मुहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद कानपुर में बाजार बंद करवाने की मांग पर भड़की थी हिंसा, इस मामले में पुलिस ने PFI के तीन लोगों समेत अब तक 54 लोगों को कर लिया है गिरफ्तार, इनमे एक बीजेपी नेता भी है शामिल, पुलिस के अनुसार बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्षित श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने पर किया गया गिरफ्तार, वहीं सूत्रों का कहना है की पुलिस आज कानपुर हिंसा मामले में 100 और संदिग्धों का पोस्टर करेगी जारी, वहीं एसआईटी (SIT) की टीम बुधवार को हिंसा वाली जगह पर सीन रिक्रिएट कर पहुंची जांच करने, पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने हिंसा वाले इलाकों में शुरू कर दी है जांच
8 Jun 2022
Read More »

हॉर्स ट्रेडिंग की हरकतों को नहीं होने देंगे पूरा, अंतिम विजय होगी सत्य की- जयपुर रवाना होने से पहले बोले गहलोत: राजस्थान राज्यसभा चुनाव का घमासान अपने चरम पर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर से जयपुर के लिए हुए रवाना, राज्यसभा प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक भी आ रहे हैं सीएम गहलोत के साथ, उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना होने से पहले सीएम गहलोत ने की मीडिया से बात, हॉर्स ट्रेडिंग का जिक्र करते हुए बोले सीएम गहलोत- ’10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में हम जीतने जा रहे हैं तीनों सीट, हमारे सभी विधायक हैं एकजुट, ये तो राज्यसभा का चुनाव है, हम और हमारे साथी हॉर्स ट्रेडिंग की नापाक हरकतों को कभी नहीं होने देंगे पूरा, जब से चुनावों की हुई है घोषणा तब से भाजपा लगातार कर रही हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश, लेकिन अंतिम विजय होगी सत्य की, सत्य हमारे साथ है, बीजेपी की ये कोशिश यहां नहीं चलने वाली, राजस्थान को तो बक्श दो, भाजपा की देश में ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है बदनामी’, कल भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा ने किया था क्रॉस वोटिंग का दावा
8 Jun 2022
Read More »

जनता की जेब पर अब पड़ेगा डाका, RBI ने रेपो रेट में की 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, EMI होगी महंगी: देश भर में बढ़ती बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई ने तोड़ दी है आम आदमी की कमर, इसी बीच RBI के एक फैसे ने आम जनता की जेब पर चलाया अपना चाबुक, RBI ने लगातार दूसरे महीने रेपो रेट बढ़ाने का किया फैसला, रेपो रेट में आरबीआई ने की 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जिसके बाद रेपो रेट 4.40 फीसदी से बढ़कर हो गई 4.90 फीसदी, आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद गर्वनर शक्तिकांत दास ने किया इसका एलान, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- ‘मॉनिटरिंग पॉलिसी कमेटी ने सर्वसम्मति से 50 BPS पर पॉलिसी रेपो रेट को बढ़ाकर 4.90% करने के लिए किया मतदान, 31 मई को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी प्रोविजनल अनुमानों के अनुसार, 2021-22 में भारत की GDP ग्रोथ 8.7% रहने का है अनुमान, वहीं 2022-23 में मुद्रास्फीति के 6.7% होने का है अनुमान’
8 Jun 2022
Read More »

पीएम मोदी देश के मुसलमानों की नहीं सुनते, जब मुस्लिम देशों ने उठाई आवाज तो लिया एक्शन- ओवैसी: पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुई सियासत नहीं ले रही थमने का नाम, खाड़ी देशों के आपत्ति जताने के बाद बीजेपी ने किया नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को 6 साल के लिए निलंबित, तो बीजेपी की इस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भड़के AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली को संबोधित करते हुए बोले ओवैसी- ‘हम इस बात से नाराज हैं प्रधानमंत्री ने उन मुसलमानों पर ध्यान नहीं दिया जो इस देश के हैं निवासी लेकिन जब बाहर के देशों ने जताया अपना विरोध तो कर दी गई तुरंत कार्रवाई, पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के लिए दोनों बीजेपी नेताओं की होनी चाहिए गिरफ्तारी, अगर मैं पीएम के खिलाफ कुछ असंसदीय भाषा का उपयोग कर लूं तो बीजेपी के लोग ‘अरेस्ट ओवैसी’ का बना लेते हैं मुद्दा लेकिन हम 10 दिनों से उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं तो हमारी बात तक नहीं सुनी जा रही है’
8 Jun 2022
Read More »

मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED के सामने पेश नहीं होंगी सोनिया गांधी, ये है असल वजह: नेशनल हेराल्ड/एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोप का सामना कर रही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज नहीं होंगी ED के सामने पेश, सोनिया गांधी की ओर से नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय से मांगा गया है और समय, क्योंकि सोनिया गांधी है कोरोना वायरस से संक्रमित और उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है नेगेटिव, 1 जून को कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की दी थी जानकारी, देखना होगा कि पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को अब ईडी कब की तारीख देता है, इसके अलावा इस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी भेजा गया था समन, राहुल गांधी 13 जून को ईडी के सामने होंगे पेश, इससे पहले राहुल को 2 जून का मिला था समन लेकिन विदेश में होने की वजह से राहुल गांधी ने मांगी थी आगे की तारीख
8 Jun 2022
Read More »

इंटरनेशनल बवाल- आतंकी संगठन अलकायदा ने दी दिल्ली, मुंबई, यूपी, गुजरात में आत्मघाती हमले की धमकी: एक टीवी डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद को लेकर दिए बयान पर मचा अंतरराष्ट्रीय बवाल, मामले में अब आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में आत्मघाती हमले करने की दी धमकी, अलकायदा ने कहा कि हम लेंगे पैगंबर के अपमान का बदला,हम दूसरों से इस लड़ाई में शामिल होने की करेंगे अपील, हम उन लोगों को मार देंगे जो पैगंबर मोहम्मद का करते हैं अपमान, हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे ताकि उड़ाया जा सके ऐसे लोगों को, पैगंबर मुहम्मद के अपराधियों को हम नहीं करेंगे माफ, दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में भगवाधारियों का करेंगे अंत, वह न अपने घर में छुप पाएंगे और न ही सुरक्षाबल उन्हें बचा पाएंगे, अलकायदा ने कहा कि कुछ दिन पहले हिंदुत्व के प्रचारक ने टीबी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म और पैगंबर मोहम्मद का किया था अपमा, उनके बयानों से दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को पहुंची है ठेस, ऐसे में अलकायदा ने आधिकारिक तौर पर दी है यह धमकी
8 Jun 2022
Read More »


