Day: June 7, 2022

‘बोखला गई है गहलोत सरकार’

लोकतांत्रिक मर्यादाओं की उड़ रही है धज्जियां, 1 सीट पर संभावित हार से बोखला गई है गहलोत सरकार- राठौड़: राजस्थान राज्यसभा चुनाव का तेज हुआ घमासान, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ACB के बाद अब पहुंचे सचिवालय, चुनाव में धनबल और प्रलोभन की आशंका के चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता से की शिकायत, इस लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘सरकारी मुख्य सचेतक द्वारा ACB के बाद अब निर्वाचन आयोग, भारत सरकार को पत्र लिखने से स्पष्ट प्रमाणित हो रहा है कि कांग्रेस सरकार राजस्थान में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में 1 सीट पर संभावित हार एवं अपने विधायकों के भारी असंतोष के कारण है बौखलाई हुई, सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाते हुए विपक्ष के जनप्रतिनिधियों पर रख रही है पुलिस का सख्त पहरा, थाने में दर्ज लंबित प्रकरणों को पुनः खोलने तथा फोन सर्विलांस पर रखने जैसे अपना रही है हथकंडे, हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़ा कोई ठोस प्रमाण है तो सार्वजनिक करने में कैसा डर?’

Read More »
बीजेपी नेता के बयान पर भड़के कुमार विश्वास

निकम्मे तो हो ही, बदज़ुबान तो मत बनो- BJP नेता द्वारा टारगेट किलिंग को छोटी घटना बताने पर भड़के विश्वास: पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग की घटनाओ से घाटी में बन गया है दहशत का माहौल, वहीं हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर भी उठ रहे हैं सवाल, सबसे बड़ी बात भाजपा नेता कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं को बता रहे हैं छोटी घटना, भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कश्मीरी हिन्दुओं पर हमले से जुड़े सवाल पर कहा- ‘ये जो कश्मीर में छोटी किलिंग्स हो रही हैं, इसकी जिम्मेदारी आती है सरकार और प्रशासन पर भी, लेकिन इस किलिंग का मकसद क्या है? कोई व्यक्ति चुपचाप तमंचा लेकर आये तो मार दे तो आप इसे बड़ी उग्रवाद की घटना नहीं कह सकते,’ बीजेपी नेता के इस बयान पर बिफर पढ़े मशहूर कवि कुमार विश्वास, विश्वास, ट्वीट कर विश्वास ने कहा- ‘छोटी घटना’, निकम्मे तो हो ही कम से कम बदज़ुबान तो मत बनो, जिनके घर उजड़ गए, उनसे पूछो कितनी बड़ी चोट पड़ी है,’ ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 1 महीने में कश्मीर में हो चुकी है आधा दर्जन से अधिक ऐसी हत्याएं

Read More »
राहुल गांधी पहुंचे मानसा

दिवंगत कांग्रेस नेता मूसेवाला के गांव मानसा में उनके आवास पहुंच राहुल ने बंधाया परिवार को ढांढस: 29 मई को कांग्रेस नेता एवं मशहूर सिंगर सिद्धू मुसेवाला की कर दी गई थी गोलीमार कर हत्या, इस घटना के बाद से टूट सा गया है मूसेवाला का परिवार तो वहीं एक के बाद एक कांग्रेसी नेता पहुंच रहे हैं मानसा, मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने मानसा स्थित मुसेवाला के आवास पर परिवारजनों से की मुलाकात और बंधाया ढांढस, इस दौरान मुसेवाला के गांव मानसा को पुलिस ने कर दिया है छावनी में तब्दील, आज ही अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से की थी मुलाकात, सिद्धू मुसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस की तरफ से लड़ चुके हैं चुनाव, हालांकि उन्हें इस चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना, फिलहाल पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में कल ही दो लोगों को किया है गिरफ्तार

Read More »
विधायक को मिले नोटिस पर बोले पूनियां

आग से मत खेलिए गहलोत साहब, चुनाव तो हो जाएँगे…, फिर?- विधायक को मिले नोटिस पर बोले पूनियां: राजस्थान राज्यसभा चुनाव का घमासान चरम पर, चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार कर रही है साम दाम दंड भेद की नीति पर काम, केशोरायपाटन विधायक एवं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल को 5 साल पुराने मामले में पुलिस ने जारी किया नोटिस, महावीरनगर थाने में 2017 के मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक को नोटिस जारी कर बुलाया थाने, वहीं बीजेपी विधायक को मिले नोटिस को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने साधा प्रदेश की सरकार निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘राज्य सभा चुनावों में नैतिक रूप से हार चुकी कांग्रेस और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा के विधायकों को मुक़दमों पर कार्रवाई के नाम पर किस तरीक़े से भयभीत करने का कुत्सित षड्यंत्र रचा जा रहा है, आग से मत खेलिए गहलोत साहब, चुनाव तो 10 जून को हो जाएँगे फिर?

Read More »
अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे धर्मसोत हुए गिरफ्तार

अमरिंदर सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को VB ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार का लगा आरोप: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्ववर्ती कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत हुए गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस ने देर रात साधु सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार, मोहाली डीएफओ की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए कॉन्ट्रेक्टर ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को रिश्वत देने का किया खुलासा, इससे पहले पिछले हफ्ते मोहाली DFO को VB ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया था गिरफ़्तार, DFO ने VB को बताया कि कैसे धर्मसोत को एक पेड़ काटने से पहले दी जाती थी रिश्वत, इस पुरे मामले मामले में अब तक दो दलाल किये जा चुके हैं गिरफ्तार, वहीं धर्मसोत पर चंडीगढ़ के पास मोहाली की फॉरेस्ट लैंड पर पर्मिशन देने को लेकर बड़े घोटाले और घूसखोरी के भी लगे हैं आरोप, पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ कथित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना घोटाले के संबंध में भी कार्रवाई के दिए थे संकेत

Read More »
संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, व्हाट्सप्प पर मिला मैसेज, FIR दर्ज: बीजेपी नेता द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिपण्णी के बाद शुरू हुआ घमासान नहीं ले रहा थमने का नाम, सूत्रों के अनुसार इस तरह के बयानों के सामने आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ रु उन्नाव स्थित संघ कार्यालय को उड़ाने की मिली धमकी, व्हाट्सप्प पर भेजे गए लिंक के जरिये दी गई यह धमकी, लखनऊ में पुलिस ने दर्ज की FIR और व्हाट्सप्प नंबर के सहारे जुटी जांच में, संघ कार्यालय के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है मामला, तहरीर के अनुसार व्हाट्सप्प के जरिये सोमवार रात 8 बजे लखनऊ और उन्नाव के संघ कार्यालय को उड़ाने की दी गई थी धमकी, गौरतलब है कि यह धमकी ऐसे वक्त पर दी गई है जब नुपूर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार और भारत को चौतरफा विरोध का करना पड़ रहा है सामना

Read More »
जयंत चौधरी ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्विटर पर बदला अपना नाम, अपने सरनेम में जोड़ा बिश्नोई, बताई असल वजह: उत्तरप्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को ट्वीटर पर बदला अपना नाम, जयंत चौधरी का ट्विटर पर पहले जयंत सिंह था नाम अब जिसे बदलकर उन्होंने कर दिया है जयंत सिंह बिश्नोई, अपना नाम बदलने का कारण बताते हुए जयंत चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘क्या आप जानते हैं, मेरे नाम में चौधरी अजित सिंह जी की इच्छा अनुरूप कुमार भी है? माताजी के स्मृति में और शांतिप्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा है, ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बँटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों के आँखों से उठ जाएँ पर्दे,’ यहीं नहीं जयंत चौधरी आने अपना नाम बदलने का एक स्क्रीनशॉट भी अपने ट्विटर पर किया शेयर

Read More »
img 20220607 084407

सुभाष चंद्रा को समर्थन देकर बेनीवाल ने लिया किसान विरोधी निर्णय, वरना देते सुरजेवाला का साथ- मदेरणा: राज्यसभा चुनाव के रण में सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने दिया है निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को समर्थन, ऐसे में ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा को मिला हनुमान बेनीवाल पर हमला बोलने का एक और मौका, मदेरणा ने बेनीवाल ने इस निर्णय को बताया किसान विरोधी निर्णय, ट्वीट कर कहा- ‘भाजपा कि B टीम है रालोपा, यह है किसान विरोधी निर्णय, कांग्रेस के तीन उम्मीदवारो में से एक उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला है किसान वर्ग से, किसान हितैषी होते तो लेते सुरजेवाला पक्ष में समर्थन में मतदान का निर्णय, किसान आंदोलन के बहाने बीजेपी से तोड़ा था गठबंधन, अब भाजपा के उतारे हुए उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को देंगे वोट, जिनका चैनल जी न्यूज़ आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी कहता था खालिस्तानी, हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और!’ हालांकि हनुमान बेनीवाल में बहुत पहले ही कर दिया था एलान, बीजेपी-कांग्रेस को नहीं किसी निर्दलीय को देगी RLP अपना समर्थन

Read More »