



Day: June 7, 2022


अब पायलट ने दी चंद्रा को सलाह- अपमान की बजाए विनम्रता से झुकना बेहतर, TV सीरीज सी नहीं राजनीति: राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के घमासान के बीच तीखी हुई सियासी बयानबाजी, निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा ने पीसी के जरिए किया अपनी जीत का दावा और बताई जीत की सियायी गणित भी, तो वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को दी सलाह- ‘यही है सुनहरा मौका वरना फिर 2028 तक नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री,’ इस पर बिना नाम लिए मजाकिया स्टाइल में पायलट ने दिया डॉ सुभाष चंद्रा को जवाब, ट्वीट कर कहा- राजस्थान के “निर्दलीय” उम्मीदवार को कुछ सलाह – 10 तारीख को मतदान से पहले प्रतियोगिता से बाहर होना है सबसे अच्छा, अपमान के बजाय विनम्रता की ओर झुकना है बेहतर, दुर्भाग्य से, राजनीति नहीं है टीवी श्रृंखला बनाने की तरह, जहां आप चुनते हैं और चुनते हैं कि कौन क्या करता है!’ इससे पहले चंद्रा ने किया था दावा की बीजेपी के अलावा 9 और विधायकों का समर्थन है उनके पास, इसके अलावा 8 कांग्रेस विधायक उनके पक्ष में करेंगे क्रॉस वोटिंग
7 Jun 2022
Read More »

जयपुर में रुके पायलट कैम्प के विधायक सोलंकी ने उठाए सवाल- कौन कर रहा है हॉर्स ट्रेडिंग? नाम तो बताओ: राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच जहां कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय सहित कुल 114 से ज्यादा विधायक बाड़ाबंदी में है मौजूद, वहीं पायलट कैंप के कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी बीमारी के चलते अभी हैं जयपुर में ही, वहीं मंत्री महेश जोशी द्वारा राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त की आशंका को लेकर पहले एसीबी फिर निर्वाचन आयोग में दी गई शिकायत पर सोलंकी ने जताया एतराज, सोलंकी ने कहा- ‘मैं बीते 7 दिन से घर पर हूं, मुझसे न किसी ने संपर्क किया और न ही किसी तरीके की हॉर्स ट्रेडिंग का हो रहा है प्रयास, लेकिन अगर किसी को शिकायत दर्ज करानी हो तो उसे नाम के साथ करवानी चाहिए शिकायत दर्ज, ताकि कम से कम किस की शिकायत हो रही है कि किसके ऊपर शक है उसकी तो हो सके जांच,’ हालांकि सोलंकी ने कहा- कांग्रेस है एकजुट और हम जीतेंगे तीनों राज्यसभा की सीट,’ फिलहाल सोलंकी पूरी तरीके से हैं फिट और बता रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस के आला नेताओं ने ही कहा है जयपुर रहने को, जब भी उन्हें बुलाया जाएगा वह चले जाएंगे उदयपुर
7 Jun 2022
Read More »

विधायकों को खुश करने की एक और कवायद! गहलोत सरकार ने 12 RAS अधिकारियों को किया इधर-उधर: गहलोत सरकार ने 12 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले, सना सिद्दीकी, कमल यादव, राजेंद्र शेखावत, विनोद कुमार मीणा, हनुमान सिंह राठौड़, अशोक कुमार, नीलम लखारा, सुनील शर्मा, पंकज गढ़वाल, ओमप्रकाश मीणा, प्रियंका विश्नोई और गंगाधर मीणा के हुए तबादले, ज्यादातर अधिकारियों को लगाया गया है रिक्त पदों पर, ऐसे में जानकारों का है मानना कि विधायकों की इच्छानुसार किए गए हैं अफसरों के तबादले, गहलोत सरकार में कई मंत्री और विधायक उठाते रहे हैं अफसरशाही पर सवाल, ऐसे में राज्यसभा चुनाव के चलते माना जा रहा है कि, विधायकों को खुश करने की है गहलोत सरकार की यह कवायद
7 Jun 2022
Read More »


आखिर बीटीपी के दोनों विधायक भी पहुंचे कांग्रेस की बाड़ाबंदी में, CM गहलोत से मुलाकात के बाद बनी बात: राज्यसभा की तीसरी सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए उदयपुर के अरावली रिसोर्ट में जारी है कांग्रेस की बाड़ाबंदी, वहीं आज नाराजगी दूर होने के बाद बीटीपी के दोनों विधायक राजकुमार रोत और रामप्रसाद भी हो गए बाड़ेबंदी में, प्रदेश के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि, ‘बीटीपी के विधायक पहले भी हमारे साथ थे और आगे भी रहेंगे,’ सूत्रों की मानें तो बीटीपी के विधायकों की ओर से काकरी डूंगरी विवाद के मामले में जो रखी थी मांगें, उन्हें मान लिया है गहलोत सरकार ने, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने कहा- भारतीय ट्राइबल पार्टी के दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री गहलोत से की मुलाकात और आदिवासी अंचल के विभिन्न मुद्दों सहित काकडी डूंगरी विवाद पर रखी बात, काकरी डूंगरी विवाद की जांच करवाकर जल्द मामले का निस्तारण करेगी सरकार, उसके बाद बीटीपी विधायक हुए बाड़ाबंदी में रहने को राजी, हालांकि अरावली रिसोर्ट में नहीं रहकर सर्किट हाउस या अन्य होटल में रुकेंगे BTP के ये दोनों विधायक
7 Jun 2022
Read More »

पायलट के पास यह आखिरी मौका, वरना 2028 तक नहीं बन पाएंगे सीएम- सुभाष चंद्रा, गहलोत को बताया मित्र: राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा ने आज जयपुर में प्रेसवार्ता कर किया अपनी जीत का दावा, तो वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, सचिन पायलट की तारीफ करते हुए सुभाष चंद्रा ने कहा- ‘सचिन पायलट के पिताजी से रही है मेरी अच्छी मित्रता, पायलट एक झुझारू और कर्मठ प्रकृति के व्यक्ति हैं, पायलट के पास यह है एक अवसर, उनके पास यही एक बड़ा अवसर आया है, आज अगर यह अवसर चूका तो 2028 तक पायलट के पास नहीं होगा मुख्यमंत्री बनने का अवसर,’ इस दौरान सुभाष चंद्रा ने बताया कि उन्होंने सचिन पायलट से भी की है समर्थन देने की मांग, तो वहीं सुभाष चंद्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी बताया अपना मित्र, साथ ही कहा- मुझे पता लगा है कि गहलोत सरकार हमारे 30-40 विधायकों के करवा रही है फोन टेप, इस सम्बंध में आज शाम तक मेरी शिकायत जाएगी निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग ऑफिसर के पास, चंद्रा ने कहा- 2023 के विधानसभा का चुनाव की दिशा तय करेगा यह राज्यसभा चुनाव
7 Jun 2022
Read More »

सुभाष चंद्रा ने किया जीत का दावा, BJP के अलावा 9 विधायक दे रहे समर्थन, 8 विधायक करेंगे क्रोस वोटिंग: राजस्थान से राज्यसभा की चौथी सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ सुभाष चंद्रा ने दिया चौंकाने वाला बयान, जयपुर में प्रेसवार्ता के दौरान चंद्रा ने अपनी जीत का किया दावा और बताई जीत की पूरी गणित, चंद्रा ने कहा- ‘बीजेपी के 30 और हनुमान बेनीवाल के 3 विधायकों का खुला समर्थन पहले से है मेरे पास, इसके अलावा 2 अन्य विधायकों ने किया एलान कि वो ना तो बीजेपी और न ही कांग्रेस को देंगे वोट, ये भी हो सकता है कि वो वोट डालने ही ना आए, इसके अलावा 4 और विधायकों का मुझे मिल गया है समर्थन, हालांकि उन्होंने अपना नाम बताने से अभी किया है मना, इस तरह बीजेपी के अलावा 9 विधायकों का समर्थन है मेरे पास, वहीं सरकार के करीब 8 विधायक करेंगे क्रॉस वोटिंग, इस तरह मुझे पूरा विश्वास है कि मैं कामयाब होकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में करूंगा राजस्थान का प्रतिनिधित्व, प्रदेश की जनता की जो भी समस्याएं होंगी उन्हें मैं जोरों से उठाऊंगा सदन में,’ सुभाष चंद्रा की जीत की गणित ने उड़ाई कांग्रेस और गहलोत की नींद
7 Jun 2022
Read More »

सत्येंद्र जैन के करीबी के घर से ED को मिला नकदी और सोना तो केजरीवाल ने साधा PM पर निशाना: आम आदमी पार्टी नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें नहीं ले रही थमने का नाम, सोमवार 6 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगी के घर से काफी मात्रा में नकदी और सोना किया बरामद, ED के अनुसार अस्पष्ट स्रोतों से PMLA के तहत 2.82 करोड़ रुपए नकद और 1.80 किलोग्राम वजन वाले 133 सोने के सिक्के किए गए हैं जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम कर रही है छापेमारी, ED की कार्यवाही के बाद आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘इस वक्त प्रधान मंत्री जी पूरी ताक़त के साथ आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं – ख़ासकर दिल्ली और पंजाब सरकारों के, झूठ पे झूठ, झूठ पे झूठ, आपके पास सारी एजेन्सीज़ की ताक़त है, पर भगवान है हमारे साथ’
7 Jun 2022
Read More »



