Day: June 4, 2022

बाड़ेबंदी में माननीयों की बिगड़ी तबियत

बाड़ेबंदी में बिगड़ी माननीयों की तबियत, 4 विधायकों के हाल बेहाल, हुड़ला को ले जाया गया अस्पताल: राजस्थान राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने की उदयपुर में विधायकों की बाड़ाबंदी, लेकिन कल और आज में कुछ विधायकों का हुआ हाल बेहाल, बाड़ेबंदी में पहुंचे 4 विधायकों की हुई तबियत खराब, जिनमें राकेश पारीक, हाकम अली खान, मंत्री भजन लाल जाटव और ओमप्रकाश हुड़ला की हुई तबियत ख़राब, जहां भजन लाल जाटव का शुक्रवार को हो गया था ब्लड प्रेशर हाई, तो थायराइड की समस्या पर हाकम अली खान को चढ़ाई गई थी ड्रीप, वहीं बाड़ेबंदी में पहुंचे विधायक ओम प्रकाश हुड़ला की अचानक हो गई तबीयत खराब, ऐसे में आनन-फानन में डॉक्टर होटल ताज अरावली पहुंचे जहां प्राथमिक जांच के बाद हुड़ला को शहर के महाराणा भूपाल अस्पताल में चिकित्सकों ने कार्डियोलॉजी विभाग में कराया भर्ती, प्राथमिक जानकारी के अनुसार अचानक विधायक हुड़ला को घबराहट होने की हुई थी शिकायत

Read More »
राहुल के निशाने पर पीएम मोदी

घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रखने से लोगों का कल्याण नहीं होता- राहुल के निशाने पर पीएम मोदी: केंद्र सरकार द्ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करीब पांच करोड़ अंशधारकों को दिया बड़ा झटका, वर्ष 2021-22 के लिए भविष्य निधि जमा पर 8.1 प्रतिशत ब्याज देने को दी मंजूरी, 44 साल में पहली बार ईपीएफ पर मिलने वाली यह सबसे कम ब्याज दर है, केंद्र के इस फैसले को लेकर विपक्ष ने खोला मोर्चा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर साधा निशाना, लिखा- ‘घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता, प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए ‘महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ’ मॉडल को किया है लागू,’ बता दें इस साल मार्च में ही ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने 2021-22 के लिये देय ब्याज दर को 2020-21 के 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत करने का लिया था निर्णय

Read More »
राहुल से मुलाकात के बाद ही लूंगा कोई फैसला

राज्यसभा चुनाव में दबाव में नहीं अपनी मर्जी से करूंगा वोट, 8 या 9 जून को होगी राहुल से मुलाकात- बिश्नोई: राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा में घमासान तेज, प्रदेश कांग्रेस के चर्चित चेहरे कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी अब खुलकर आई सामने, जिसके चलते पार्टी को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का सताने लगा डर, वहीं कुलदीप बिश्नोई ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए दिया बड़ा बयान, कहा- ‘जो मेरा मन कहेगा वो वही करूंगा राज्यसभा चुनाव में, रणदीप सुरजेवाला हैं अच्छे नेता, राजस्थान के विधायकों से है प्रार्थना कि उन्हें वोट दीजिए, मैं हमेशा कांग्रेस का रहा हूं, राहुल गांधी से मिले बिना नहीं लूंगा कोई फैसला, राहुल अभी हैं विदेश में जिसके चलते मिलने का नहीं लिया अभी कोई समय, लेकिन 8 या 9 जून को उनसे मिल सकता हूं, राज्यसभा चुनाव में मैं अपने अंतर्रात्मा की आवाज पर दूंगा वोट, किसी के कहने पर वोट नहीं, जहां भी त्रिशंकु होती है वहां भाजपा को होता है फायदा,’ सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और कुलदीप बिश्नोई के बीच हो चुकी है फोन पर वार्ता, जिसके बाद ही बिश्नोई लगातार कर रहे है राहुल गांधी से मुलाकात की बात

Read More »
उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट

यूपी लोकसभा उपचुनाव के लिए BJP ने जारी लिस्ट तो सपा ने एक सीट पर उतारा अपना प्रत्याशी: उत्तरप्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को बनाया है अपना प्रत्याशी, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव के लिए दलित चेहरे पर खेला है दांव, सपा ने आजमगढ़ से सुशील आनंद को बनाया है उम्मीदवार, सुशील आनंद बामसेफ के संस्थापक सदस्यों में रहे बलिहारी बाबू के हैं बेटे, वहीं रामपुर लोकसभा सीट पर फंसा दांव, सूत्रों के अनुसार इस सीट से कौन होगा प्रत्याशी इसका फैसला अखिलेश ने छोड़ रखा है आजम खान पर, वहीं बात अगर भाजपा की करें तो रामपुर सीट से मुख्तार अब्बास नकवी का नाम सूची में होने के लगाए जा रहे थे कयास, लेकिन उन्हें ना लोकसभा और ना ही राज्यसभा चुनाव में दी गई है तरजीह, वहीं कांग्रेस ने दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ने से कर दिया है इंकार तो बसपा सिर्फ रामपुर विधानसभा सीट से उतारेगी अपना प्रत्याशी

Read More »
बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों के लिए व्हिप जारी

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों के लिए व्हिप जारी, निर्दलीय को दें वोट: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान हुआ तेज, बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों के लिए बहुजन समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भगवान् सिंह बाबा ने जारी किया व्हिप, बसपा प्रमुख मायावती के निर्देशानुसार इन 6 विधायकों को ना कांग्रेस और ना ही भाजपा में वोट डालने के दिए गए हैं निर्देश, बसपा द्वारा जारी व्हिप के अनुसार- ‘बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव जीत चुके राजेंद्र सिंह गुढ़ा, लखन सिंह, दीप चंद खेरिया, जोगिन्दर सिंह अवाना, संदीप कुमार एवं वाजिब अली बसपा द्वारा जारी किये गए व्हिप के अनुसार कार्य करने के लिए हैं बाध्य, राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी ने लिया है निर्णय, प्रदेश से आने वाले सभी 6 विधायक कांग्रेस और बीजेपी के पक्ष में नहीं करेंगे वोटिंग, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे मतदान, व्हिप का पालन ना करने पर आप पर की जाएगी उचित कार्यवाही’

Read More »
img 20220604 101632

सिब्बल, चिदंबरम, जयंत और मीसा सहित 41 उम्मीदवार निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा, बाकी का भविष्य 10 जून को: देशभर के अलग अलग राज्यों में राज्यसभा की खाली हो रही 57 सीटों पर चुनाव से पहले ही 41 उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हुए निर्वाचित, शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की थी आखिरी तारीख, वहीं इन 41 प्रत्याशियों के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं आया मैदान में, ऐसे में इन्हें बिना चुनाव के ही कर दिया गया विजयी घोषित, इन विजयी प्रत्याशियों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, राजीव शुक्ला, सुमित्रा वाल्मीकि, कविता पाटीदार, कपिल सिब्बल, मीसा भारती और जयंत चौधरी जैसे नेता हैं शामिल, अब इन 41 सीटों के अलावा बाकी 16 सीटों पर 10 जून को होगा चुनावी घमासान, इनमें महाराष्ट्र की छह, राजस्थान व कर्नाटक की चार-चार और हरियाणा की दो सीटें हैं शामिल, हालांकि नतीजे भी उसी दिन कर दिए जाएंगे घोषित, इनमें हरियाणा और राजस्थान में बड़ा रोचक है मुकाबला

Read More »