



Day: June 4, 2022


पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 5 दिग्गज हुए BJP में शामिल तो शिअद के 2 विधायकों ने थामा कमल: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पंजाब में अब धीरे धीरे भारतीय जनता पार्टी बढ़ा रही है अपना परिवार, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बीजेपी में शामिल होने के बाद शनिवार को कई कांग्रेसी दिग्गज हुए बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सोमप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति में 5 कांग्रेस नेता हुए बीजेपी में शामिल, इनमें राजकुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ हैं शामिल, वहीं बरनाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों हुए बीजेपी में शामिल तो शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला तथा मोहिंदर कौर जोश ने भी थामा कमल, भाजपा में शामिल होने के बाद बलबीर सिंह सिद्धू ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘मैं 30-32 साल की उम्र से हूं कांग्रेस में और अब हो गया हूं 60 साल का, पार्टी के लिए अपने खून-पसीने से काम किया, लेकिन कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की नहीं करती पहचान’
4 Jun 2022
Read More »

जिस चीज में होता है सरकार को फायदा वो काम होता है जल्दी- कानपूर हिंसा को लेकर बोले टिकैत: उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर सियासत तेज, कानपूर हिंसा और जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा मारे जा रहे लोगों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दिया बड़ा बयान, कहा- सरकार एक बड़ी चीज है, इसलिए सरकार चाहेगी तो वो हो ही जाता है, सरकार पंजाब में भी कराएगी, कश्मीर में भी कराएगी, जिस चीज में सरकार को फायदा होता है वो सरकार बहुत जल्दी करती है,’ वहीं कर्नाटक में अपने ऊपर हुए हमले की घटना को लेकर बोले टिकैत- ‘स्याही प्रकरण कहा वो तो झूठ कह रहे हैं, ये कोई प्रकरण नहीं ये तो हमला किया गया था, उन्होंने तो मुझे दी थी जान से मारने की धमकी, लेकिन उनपर रिपोर्ट दर्ज हुई और वे सारे जेल में बंद हैं, वो तो बीजेपी पार्टी के लोग थे जो पकडे गए, हमें सुरक्षा नहीं चाहिए हम तो जहां पर जायें जो सुरक्षा रहती है प्रदेश सरकार की वो रहे वहां’
4 Jun 2022
Read More »

प्रदेश सरकार नहीं रख पाई एक भी परीक्षा की पवित्रता, सरकार को लेनी चाहिए हाईकोर्ट से सीख- किरोड़ी: राजस्थान में एक के बाद एक हो रहे पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार है विपक्ष के निशाने पर, हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने LDC ग्रेड-2 की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा की सुधता व पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कर दी थी परीक्षा रद्द, अब इसे लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- ‘परीक्षा की शुद्धता व पवित्रता को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने LDC ग्रेड-2 भर्ती का पेपर लीक होने से परीक्षा कर दी है रद्द, कोर्ट का फैसला प्रशंसनीय है पर सत्य है कि VDO व 13, 15, 16 मई को हुई राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की पवित्रता भी गहलोत सरकार नहीं रख पाई, अदालत के फैसले से सरकार को लेनी चाहिए सीख, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की मेहनत पर डाका डालने वाले डकैत बैठे हैं सरकार की गोद में, इन डकैतों द्वारा की गई काली कमाई कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच रही है, सरकार एक भी परीक्षा की नहीं रख पाई है पवित्रता, जो है उसकी विफलता’
4 Jun 2022
Read More »




ओडिशा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नवीन पटनायक सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार में होने वाला है जल्द बड़ा फेरबदल, पटनायक सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, ब्रजराजनगर उपचुनाव में बीजू जनता दल की भारी जीत और नवीन पटनायक सरकार के पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे होने से राज्य मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें हो गई थी तेज, बीजेडी ने पार्टी उम्मीदवार अलका मोहंती के प्रचार के लिए ब्रजराजनगर में लगभग एक दर्जन मंत्रियों और 25 से अधिक विधायकों को दी थी जिम्मेदारी, सूत्रों के मुताबिक फेरबदल के दौरान पार्टी नेतृत्व उपचुनाव में मेहनत करने वाले नेताओं को दे सकती है तोहफा, सूत्रों के मुताबिक सत्तारूढ़ दल 2024 के आम और विधानसभा चुनावों से पहले करने जा रहा है मंत्री परिषद में फेरबदल और पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर पुनर्गठन, नया मंत्रिमंडल युवा और अनुभवी नेताओं का होगा मेल, सूत्रों के अनुसार, कुछ मंत्रियों को, जिन्हें हटाए जाने की संभावना है, उन्हें 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा प्रमुख संगठनात्मक प्रभार
4 Jun 2022
Read More »


वार्ड117 के पार्षद कार्यालय का उद्घाटन, सांसद बोहरा और मेयर गुर्जर रहे उपस्थिति, मीणा ने जताया आभार: राजधानी के जगतपुरा में वार्ड न.117 के पार्षद कार्यालय का हुआ लोकार्पण, पार्षद कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ सोम्या गुर्जर सहित कई पार्षद रहे मौजूद, वहीं वार्ड न. 117 के पार्षद रामस्वरूप मीणा ने सांसद रामचरण बोहरा और महापौर डा. सोम्या गुर्जर का किया स्वागत, इस दौरान पार्षद रामस्वरूप मीणा ने कहा कि- पार्षद कार्यालय में जनता की हर समस्या का किया जायेगा समाधान, रोज कार्यालय में की जाएगी जनसुनवाई, इसके साथ वार्ड के विकास के प्रमुख मुद्दों का पुरजोर तरीके से किया जायेगा समाधान, पार्षद मीणा ने आगे कहा की- केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का किया जाएगा प्रचार प्रसार, जिससे वार्ड की जनता को मिल सकेगा योजनाओं ज्यादा से ज्यादा लाभ, पार्षद कार्यालय के लोकार्पण के दौरान उपमहापौर पुनित, चेयरमैन अभय पुरोहित, पार्षद अंकित वर्मा, रामकिशोर सोयल, ममता शर्मा, अरुण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
4 Jun 2022
Read More »


