Day: June 3, 2022

राहुल को भेजा ED ने समन

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को मिला ED का नया समन, अब 13 जून को पेशी का आदेश: साल 2012 के चर्चित मामले नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा नया समन, नए समन के अनुसार राहुल गांधी 13 जून को ED के दफ्तर में पूछताछ के लिए होना होगा पेश, इससे पहले जारी किए गए समन में राहुल को 2 जून को ही बुलाया गया था ED के दफ्तर लेकिन अपने विदेश दौरे के कारण वह नहीं हो पाए पेश, इस मामले में राहुल गांधी के अलावा उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ED ने जारी किया है समन, केंद्रीय एजेंसी ने 8 तारीख को दिल्ली स्थिति दफ्तर में सोनिया गांधी को बुलाया है पूछताछ के लिए, हालांकि सोनिया गांधी फिलहाल है कोरोना संक्रमित, लेकिन कांग्रेस सूत्रों के अनुसार संक्रमित होने के बावजूद वह 8 जून को पेशी के लिए है तैयार, नेशनल हेराल्ड केस के अनुसार कुछ कांग्रेसी नेताओं ने गलत तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का किया है अधिग्रहण, ताकि साजिश के तहत दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हेराल्ड हाउस की 2000 करोड़ रुपये की बिल्डिंग पर किया जा सके कब्जा

Read More »
कांग्रेस पर छाया कोरोना का संकट

कांग्रेस पर छाया कोरोना का संकट, पार्टी अध्यक्ष सोनिया के बाद प्रियंका गांधी भी आई कोरोना की जद में: सियासी गलियारों में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, कांग्रेस पार्टी पर छाया कोरोना का कहर, कांग्रेस अध्यक्षा सोनया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद आज शुक्रवार को उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना संक्रमित, प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट कर दी इसकी जानकारी, लिखा- ‘मैंने हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है, सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को कर लिया है होम क्वारंटाइन, मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी की जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक रूप से बरतें सावधानी,’ इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी सामने, कांग्रेस एक राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी थी इसकी जानकारी

Read More »
img 20220603 102741

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत, 54121 मतों से हराया कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 13वें राउंड की मतगणना के बाद धामी की जीत की हुई घोषणा, 54121 मतों के बड़े अंतर से धामी ने दी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को, चंपावत उपचुनाव में कुल 61595 वोट पड़े थे, जिसमें कांग्रेस को मिले सिर्फ 3141 वोट, जबकि बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी को मिले 57268 वोट, सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित प्रत्याशी ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी सहित कुल चार प्रत्याशी थे चंपावत उपचुनाव के मैदान में, सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में पहले दौर से लगातार बढ़त बनाए हुए थे सीएम पुष्कर सिंह धामी, चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को हुआ था 64.14 फीसदी मतदान, अपनी बड़ी जीत का पहले ही दावा कर चुके सीएम धामी पहुंच रहे हैं चंपावत

Read More »
img 20220603 092608

बड़ी जीत की ओर सीएम पुष्कर सिंह धामी, चंपावत उपचुनाव की छठे दौरे की मतगणना में 22693 वोट से आगे: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है बस कुछ ही देर में, लेकिन अभी तक के रुझानों में एक बड़ी जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं पुष्कर सिंह धामी, सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित प्रत्याशी ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी सहित कुल चार प्रत्याशी हैं चंपावत उपचुनाव के मैदान में, सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में पहले दौर से लगातार बढ़त बनाए हुए हूं सीएम धामी, 6thराउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी 22693 वोट से थे आगे, चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को हुआ था 64.14 फीसदी मतदान, अपनी बड़ी जीत का दावा कर चुके सीएम धामी पहुंच रहे हैं चंपावत

Read More »
img 20220603 081943

15 अगस्त से पहले बूथ स्तर तक 6 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी कांग्रेस- डोटासरा ने किया एलान: मिशन 2023 से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद की तेज, इसके तहत इसी साल 15 अगस्त से पहले पार्टी में 6 लाख पदाधिकारियों की नियुक्तियां करने कि की जा रही है तैयारी, अगले ढाई महीने में प्रदेश भर में करीब बनाए जाएंगे करीब 6 लाख पदाधिकारी, जयपुर में हुई कांग्रेस की दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर की गई चर्चा, कार्यशाला के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा ने बताया कि प्रदेश में हैं कुल 52 हजार बूथ, इन बूथों पर बनाई जाएगी 11 लोगों की कार्यकारिणी, वहीं ग्राम पंचायतों में बनेगी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी, इसके साथ ही मंडलों का गठन कर प्रत्येक मंडल में बनाई जाएगी 31 सदस्यीय कार्यकारिणी, इस तरह प्रदेश भर में बनाए जाएंगे करीब 6 लाख पदाधिकारी, और यह काम 15 अगस्त से पहले कर लिया जाएगा पूरा

Read More »