Day: June 3, 2022

img 20220603 232634

विधायकों की बाड़ाबंदी के बीच सचिन पायलट अचानक हुए दिल्ली रवाना, सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में अचानक तेज हुईं सियासी हलचलें, हॉर्स ट्रेडिंग के डर से कांग्रेस ने उदयपुर के अरावली रिसोर्ट में शुरू की विधायकों की बाड़ेबंदी, इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार शाम अचानक दिल्ली के लिए हो गए रवाना, होटल ताज अरावली रिजॉर्ट से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे पायलट और दिल्ली के हुए रवाना, इस तरह पायलट के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर सियासी गलियारों में उठने लगे कई तरह से सवाल, आज दोपहर में ही कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रमोद तिवारी, विधायक रोहित बोहरा, बृजेंद्र ओला, रमिला खड़िया, जोगेंद्र सिंह अवाना, नरेंद्र बुडानिया और गुरमीत सिंह के साथ उदयपुर पहुंचे थे सचिन पायलट, कुछ देर ही अरावली रिसोर्ट में रुके पायलट और हो गए रवाना, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के 6 विधायक नाराज होकर बैठे हैं जयपुर, जिनको मनाने में जुटे हैं सीएम गहलोत, राज्यसभा की चौथी सीट की जीत में 3 से 4 विधायकों की नाराजगी पड़ सकती है कांग्रेस को भारी

Read More »
navbharat times

नाराज विधायकों को मनाने पहुंचे विश्वेन्द्र सिंह और धर्मेंद्र राठौर, नहीं माने विधायक, लिखकर दे दीं अपनी मांगें: राज्यसभा चुनाव के जारी घमासान के बीच बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों ने बढ़ाई कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत की टेंशन, सरकार से नाराज सभी छह विधायक जुटे मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के निवास पर, इन नाराज विधायकों में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, वाजिब अली, लाखन मीणा और संदीप यादव तो शामिल थे ही, इनके साथ ही अब कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और खिलाड़ी लाल बैरवा भी हो गए शामिल, वहीं जब सभी विधायकों ने बारी बारी से अपनी नाराजगी मीडिया में जाहिर करना की शुरू, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को अकेले भेजा उन्हें मनाने, बात नहीं बनने पर दुबारा विश्वेन्द्र सिंह के साथ पर्यटन निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर को भेजा इन विधायकों की समझाइश के लिए, हालांकि दोनों की समझाइश हुई बेअसर और अब भी यह नेता उदयपुर जाने को नहीं है तैयार, अपनी मांगे धर्मेंद्र राठौर को लिखकर दे दी सभी विधायकों ने

Read More »
गुढा के बाद अब अली की 'वाजिब' शिकायत आई सामने

अब बोले वाजिब अली- PWD और अवैध खनन की कई शिकायतें सीएम गहलोत से की लेकिन हुआ कुछ नहीं: अगले विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव के तौर पर मिले आखिरी मौके को भुनाने में जुड़े कई विधायक, वहीं बाड़ाबंदी से दूरी बनाए बैठे बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों में राजेन्द्र गुढ़ा के बाद आया विधायक वाजिब अली का बड़ा बयान, अपनी पीड़ा बताते हुए अली ने कहा- ‘हमारे क्षेत्र में PWD और अवैध खनन की थीं बहुत शिकायतें, यहां तक कि मैंने खुद इसे लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, लेकिन पता नहीं कहां चली जाती हैं वह चीजें,’ वहीं खुद को कोई पद नहीं दिए जाने पर वाजिब अली ने दिया तंजपूर्ण जवाब- पद देने वालों की भी नजरें होती हैं बहुत बड़ी, उन्हें बनाना पड़ता है पार्टी में संतुलन, जो उन्हें योग्य लगे उनको कर दिया एडजस्ट, हम तो जनता के ट्रस्टी हैं और जनता के लिए कर रहे हैं काम और यही है हमारा कर्तव्य,’ वहीं बाड़ेबंदी से दूरी बनाए जाने के सवाल पर वाजिब अली ने कहा- अगर जरूरत पड़ी तो चले जाएंगे बाडे़बंदी में, लेकिन वोट तो 10 तारीख को डालना है, डाल देंगे उसमें कोई दिक्कत नहीं है

Read More »
राज्यसभा चुनाव का रण

BTP ने रखी शर्त- गहलोत सरकार काकरा डूंगरी मामले में दर्ज मुकदमें वापस ले तो करेंगे कांग्रेस को समर्थन: राज्यसभा चुनाव के रण में सत्तारूढ़ कांग्रेस की लगातार बढ़ती जा रही है परेशानियां, बसपा से कांग्रेसी बने 5 विधायकों की नाराजगी के बाद अब भारतीय ट्रायबल पार्टी (BTP) की भी नई शर्त आई सामने, बीटीपी के प्रदेश अध्यक्ष वेलाराम घोघरा ने कहा- बीटीपी विधायक इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस या निर्दलीय किसी को नहीं देंगे वोट, हां यदि गहलोत सरकार मतदान से पहले काकरा डूंगरी मामले में युवाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले ले, तो बीटीपी 9 जून को बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन का कर सकती है फैसला, दरअसल डूंगरपुर जिले में सितंबर 2020 में रीट भर्ती 2018 में प्रथम लेवल की सामान्य वर्ग की रिक्त 1167 पदों पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे किया गया था जाम, ऐसे में हजारों युवा आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस ने किया था मुकदमा दर्ज, BTP के 2 विधायक हैं विधानसभा में, जो कि चौथी सीट पर प्रत्याशी की हार और जीत करेंगे तय

Read More »
कानपुर में मचा बवाल

पीएम मोदी के कानपुर दौरे से पहले मचा बवाल, जुमे की नमाज के बाद दो समुदायों के बीच हुआ पथराव: उत्तरप्रदेश के कानपुर से जुड़ी बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे से पहले मचा बवाल, भाजपा नेता नूपुर शर्मा के मोहम्मद शाहब पर दिए गए एक बयान के बाद मचा बवाल, मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में आज बाजार बंद रखने का किया गया था आह्वान, इस बीच पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज की गई अदा, इसके बाद यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास बााजर बंद कराने को लेकर दोनों पक्ष आ गए थे आमने- सामने और हो गई थी पत्थरबाजी शुरू, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया, जिसके बाद हालात हो गए तनावपूर्ण, वहीं लोग तंग गलियों में घुसकर करने लगे पत्थरबाजी, वहीं पुलिस ने जमा हुई भीड़ को खदेड़ने के लिए की हवाई फायरिंग

Read More »
राउत का बड़ा बयान

सरकार को शिवलिंग ना तलाश कर करनी चाहिए कश्मीर की घटनाओं पर चिंता- राउत का बड़ा बयान: कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडित और बाहरी लोग आए आतंकियों के निशाने पर, आतंकी लगातार दे रहे हैं टारगेट किलिंग को अंजाम, इन हत्याओं को लेकर केंद्र सरकार आई विपक्ष के निशाने, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- ‘कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार नहीं है गंभीर, वहां के हालात हैं बहुत गंभीर, 1990 जैसी स्थिति हो चुकी है पैदा, अगर देश में किसी और पार्टी की सरकार होती तो बीजेपी वाले कर देते बवाल, देश और कश्मीर में है बीजेपी का शासन, सरकार ने की थी कश्मीरी पंडितों के घर वापसी की बात लेकिन 370 हटाने के बाद भी कश्मीर के हालात में नहीं है कोई सुधार, सरकार को शिवलिंग की तलाश नहीं करना चाहिए, बल्कि कश्मीर के लोगों को कैसे बचाया जाए इस पर सोचना चाहिए, कश्मीर में जो हालात हैं उन्हें है सुधारने की जरूरत और सरकार को इसे गंभीरता से लेना होगा, राज्यसभा चुनाव के कारण राज्य का माहौल हुआ है खराब

Read More »