Day: June 2, 2022

img 20220602 094203

रघु शर्मा ने कर दी सच्चाई बयां कि गहलोत ने कर दिया सब खराब, नहीं आएंगी 10-15 सीट भी- राजेन्द्र राठौड़: हार्दिक पटेल द्वारा रघु शर्मा पर लगाए गए आरोपों को लेकर राजेन्द्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर बोला बड़ा हमला, प्रदेश भाजपा कार्यालय में पीसी के दौरान राठौड़ ने कहा- ‘राजस्थान सरकार के पूरे हो रहे हैं 4 साल, लेकिन सीएम अशोक गहलोत में इतनी हिम्मत नहीं कि वह जनता के बीच रखें अपना रिपोर्ट कार्ड, अब रघु शर्मा ने कर दी है सच्चाई बयां, कि गहलोत और पायलट ने कर दिया है सब कुछ खराब, इसलिए राजस्थान में नहीं आने वाली कांग्रेस की 10 -15 सीट भी, गहलोत भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के लगा रहे हैं आरोप, जबकि दो बार वह खुद कर चुके हैं ‘एलीफेंट ट्रेडिंग’, जब जीत के प्रति गहलोत हैं पूरी तरह आश्वस्त तो बाड़ेबंदी की क्या है जरूरत,’ राठौड़ ने सवाल उठाया कि- अडानी समूह को इंडोनेशिया से कोयला आयात करने के लिए दिया गया है सिंगल टेंडर, यह है आरटीपीपी एक्ट का उल्लंघन, सरकार स्पष्ट करें कि किन नियमों के तहत दिया गया है ये टेंडर, केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है तो फिर सीएम गहलोत क्यों नहीं घटा रहे हैं वैट

Read More »
img 20220602 083601

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना अहंकार छोड़ दें तो हल हो सकती हैं कई समस्याएं- संजय राउत का बड़ा बयान: शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया जोरदार कटाक्ष, पुणे में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे रावत, इस दौरान पीएम मोदी से गौतम बुद्ध के संदेश को ध्यान में रखने की बात कहते हुए राउत ने कहा- ‘जिन लोगों ने छोड़ दिया अपना अहंकार, वे जीवन में हो गए हैं विजयी, लेकिन कुछ लोग पालते हैं अहंकार को, अगर अहंकार को अलग कर दिया जाए, तो हल हो जाएंगे समाज, राज्य और देश से जूझ रहे कई मुद्दे, किसी को यह बात बतानी चाहिए नरेंद्र मोदी को,’ महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निगमों में आगामी चुनावों के बारे में बात करते हुए राउत ने किया हनुमान चालीसा का भी जिक्र, कहा- हनुमान चालीसा का पाठ किया जाना चाहिए, लेकिन लोगों की समस्याएं भी हैं महत्वपूर्ण, शिवसेना के पार्षद लोगों से संबंधित कई बुनियादी मुद्दों को हल करने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत, लेकिन हमने लाउडस्पीकर पर नहीं की इसकी घोषणा

Read More »