Day: June 2, 2022

img 20220602 234657

अकबर को महान बताने वालों को लेनी पड़ी प्रताप की धरती की शरण- कांग्रेस की बाड़ाबंदी पर पूनियां का तंज: राज्यसभा चुनाव के घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को उदयपुर में बाड़ेबंदी के लिए भेजा, इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने उठाए सवाल, पुनिया ने कहा- कांग्रेस पार्टी में अगर राज्यसभा चुनाव को लेकर नहीं होती घबराहट, तो उन्हें अपना घर छोड़कर क्यों आना पड़ रहा है उदयपुर? लेकिन कांग्रेस के आंतरिक झगड़े के कारण डर और भय का है माहौल, और इसी कारण विधायकों को भेजा जा रहा है यहां से, राज्यसभा चुनाव के बीच जगह वही छोड़ता है जिसे डर और बौखलाहट होती है, कांग्रेस पार्टी ने इस बार चुना भी उस जगह को है जो है महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान की धरती, यहां डरपोकों का क्या काम है? ये वही लोग हैं, जो अकबर को महान बताते थे, लेकिन इनको राज्यसभा के बाडाबंदी के लिए लेनी पड़ी प्रताप की धरती की शरण

Read More »
img 20220602 233334

पंचायती राज संस्थाओं के कार्मिकों को गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा, पदोन्नति के साथ पदनाम सृजन संशोधन को मंजूरी: प्रदेश की गहलोत सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के कर्मचारियों को दिया पदोन्नति का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायती राज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग में सृजित पदों के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए कार्मिकों को पदोन्नति के दिए अवसर, इस पुनर्गठन से अब 2268 कार्मिकों को मिल सकेंगे पदोन्नति के अवसर, विभाग के जिला परिषद और पंचायत समिति के संवर्ग में किया गया है यह पुनर्गठन, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भर्ती नियमों में अभी तक शामिल नहीं होने वाले पदनाम के सृजन के लिए संशोधन की दे दी है अनुमति, इससे संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद होंगे सृजित, पंचायती राज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग में अभी सहायक प्रशासनिक अधिकारी तक के पद ही हैं सृजित, जबकि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में इससे ऊपर के पद भी हैं सृजित

Read More »
img 20220602 wa0277

एक-एक विधायक के पीछे लगा दी एक-एक पुलिस की गाड़ी, ये है सत्ता का दुरुपयोग- मैडम राजे का बड़ा बयान: राज्यसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का आया बड़ा बयान, विधायकों पर बिठाई गई पुलिस की निगरानी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप, वहीं भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी और समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की जीत का किया दावा, मैडम राजे ने कहा- राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है, वो है हैरान करने वाला, एक-एक विधायक के पीछे पुलिस की एक-एक गाड़ी लगा दी गई है और किया जा रहा है उनका पीछा, ये ही है पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग, जो पहले कभी नहीं हुआ, प्रदेश सरकार सत्ता का कितना भी दुरुपयोग कर ले, बावजूद इसके हमारे भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी और सुभाष चंद्रा जो मेरे पारिवारिक मित्र भी हैं, दोनों जीतेंगे चुनाव, मुझे विश्वास है कि विधायक पार्टी लाइन से ऊपर उठकर हमारे दोनों उम्मीदवारों को वोट देकर जरूर बनाएंगे विजयी

Read More »
img 20220602 wa0250

बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या पर सीएम गहलोत ने दी संवेदना, मोदी सरकार को बताया विफल, दी चेतावनी: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने एक और टारगेट किलिंग को दिया अंजाम, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले बैंक मैनेजर विजय कुमार को बुधवार को कुलगाम में बैंक में घुसकर मारी गोली, नाजुक हालत में विजय कुमार को ले जाया गया अस्पता, जहां विजय कुमार की हो गई मौत, ऐसे में बैंक मैनेजर की हत्या पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में की निंदा, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या है घोर निंदनीय, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की करता हूं प्रार्थना,’ इसके साथ ही सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर भी साधा निशाना, गहलोत ने लिखा- एनडीए सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में रही है असफल, मोदी सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा करे सुनिश्चित, हमारे नागरिकों की इस तरह हत्या नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Read More »
img 20220602 162635

दिल्ली में अब हरिजन शब्द की जगह डॉ आंबेडकर शब्द का होगा इस्तेमाल, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने हरिजन शब्द की जगह ‘डॉ आंबेडकर’ के इस्तेमाल का लिया फैसला, इसको लेकर अधिसूचना कर दी गई है जारी, जिसके तहत अब से हरिजन बस्ती/मोहल्लों को बुलाया जाएगा डॉ. आंबेडकर बस्ती/मोहल्ला, इससे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में डॉ. आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर लगाने का दिया था आदेश, इन दिनों अरविंद केजरीवाल जब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जब आते हैं मीडिया के सामने, तो उनके पीछे एक तरफ भगत सिंह और दूसरी तरफ डॉ. आंबेडकर आते हैं नजर, केजरीवाल इन दो महापुरुषों के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी बता रहे हैं AAP को, कुछ राजनीतिक जानकारों और विपक्षी नेता तो यह भी कहते हैं कि, इन दिनों अरविंद केजरीवाल का सिर्फ नीली शर्ट में दिखना भी है एक रणनीति का हिस्सा, जिसके तहत दलित वोटर्स को साधने की कोशिश कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल

Read More »
img 20220602 wa0181

बिना किसी बड़े नेता की उपस्थिति के खुद को PM मोदी का छोटा सा सिपाही बताकर भाजपा के हुए हार्दिक: लंबे समय से चल रहे अटकलों के बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आज थाम लिया भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दिलाई हार्दिक को भाजपा की सदस्यता, इस मौके पर सीआर पाटिल और नितिन पटेल के अलावा भाजपा का कोई बड़ा नेता मंच पर नहीं आया नजर, भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने घर पर किया पूजा-पाठ, आज सुबह ही हार्दिक ने ट्वीट कर कहा था- ‘राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से करने जा रहा हूं नए अध्याय का प्रारंभ, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर करूँगा काम,’ इससे पहले हार्दिक पटेल तीन सालों तक रहे थे कांग्रेस में, लेकिन खुद की उपेक्षा किए जाने और युवाओं को आगे न बढ़ाने का आरोप लगाते हुए 18 मई को पार्टी से दे दिया था इस्तीफा, गुजरात में पाटीदार समाज का 50 से 55 सीटों पर है असर, कुल 182 सीटों आले गुजरात में पटेल इन सीटों पर भाजपा को पहुंचा सकते हैं फायदा

Read More »
img 20220602 wa0174

सोनिया गांधी और उनके सम्पर्क में आए नेता कोरोना संक्रमित, ED से वर्चुअल पेशी की मांग करेंगे उनके वकील: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी ये जानकारी, सुरजेवाला के मुताबिक हल्के बुखार के साथ ही कोरोना के कुछ और भी लक्षण दिख रहे हैं सोनिया गांधी में, जिसके चलते खुद को आइसोलेट कर लिया है सोनिया गांधी ने और डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है उनका इलाज, कांग्रेस के कई और नेता भी आ गए हैं संक्रमण की चपेट में, ये वो नेता और कार्यकर्ता हैं जिनसे सोनिया गांधी ने पिछले दिनों में की थी मुलाकात, इसी बीच बीते बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को जो भेजा है समन, उसके मुताबिक आगामी 8 जून को ईडी के सामने पेश होना है सोनिया गांधी को, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से वर्चुअल पेशी की मांग कर सकते हैं सोनिया गांधी के वकील

Read More »