



Day: May 31, 2022


राजस्थान राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, डॉ सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय भरा नामांकन, BJP करेगी समर्थन: राजस्थान राज्यसभ चुनाव को लेकर रोचक हुआ मुकाबला, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा पहुंचे राजस्थान विधानसभा, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारत अपना नामांकन, बीजेपी करेगी चंद्रा का समर्थन, इससे पहले सुभाष चंद्रा ने बीजेपी के दिग्गजों से की मुलाकात, वहीं आज सुबह से ही कुछ मीडिया समूह सुभाष चंद्रा के बीजेपी से दूसरे उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने की चला रहे थे खबर, तो वहीं पॉलिटॉक्स ने एक दिन पहले ही सुभाष चंद्र के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने के दे दिए थे संकेत, पॉलिटॉक्स के अनुसार सुभाष चंद्रा को बीजेपी 30 सरप्लस विधायकों का देगी समर्थन, तो निर्दलीय होने के नाते प्रदेश के अन्य निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों का समर्थन हासिल करने में भी होगी आसानी, RLP के तीनों विधायकों का भी चंद्रा को मिल सकता है समर्थन, वहीं बीटीपी और माकपा का भी समर्थन ले सकते हैं चंद्रा, ऐसे में अब दोनों बड़ी पार्टियों के साथ अन्य विधायकों की बाड़ाबंदी भी होना है तय
31 May 2022
Read More »

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी: उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की हो चुकी है घोषणा, राज्य में आजमगढ़ और रामपुर दो लोकसभा सीटों पर होना है उपचुनाव, उपचुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो एवं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावत ने लिया बड़ा फैसला, बसपा दोनों में से एक सीट पर लड़ेगी चुनाव, जिसके बाद रामपु में बीजेपी और सपा के बीच होगी सीधी टक्कर, तो आजमगढ़ में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अभी इस चुनाव को लेकर नहीं की है किसी भी प्रत्याशी की घोषणा, तो वहीं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के चेहरे पर कर रही है चिंतन मंथन, आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान ने सांसद पद से दिया था इस्तीफा, रामपुर में आजम खान के प्रति बसपा के नरम रूख ने बढ़ाई सियासी हलचल, वहीं सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनावों में सपा की बुरी हार के बाद कई बड़े मुस्लिम नेताओं ने पार्टी के खिलाफ की थी बयानबाजी, जिसके बाद से कहा जा रहा है कि कई बड़े मुस्लिम नेता अखिलेश यादव से चल रहे हैं नाराज
31 May 2022
Read More »

आज होगा पुष्कर सिंह धामी की किस्मत का फैसला, चंपावत उपचुनाव के लिए 10 बजे तक हुई 18% वोटिंग: चंपावत उपचुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, वोटरों में वोटिंग को लेकर दिखाई दे रहा है काफी जोश, सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किस्मत का आज होगा फैसला, धामी के सामने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी सहित चार प्रत्याशि उतरे हैं मैदान में, सुबह 9 बजे तक हो चूका है 18% मतदान, चंपावत में 106 दिनों बाद इस विधानसभा क्षेत्र के 96 हजार से अधिक मतदाता उपचुनाव में कर रहे हैं मतदान, विस चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर हार गए थे चुनाव, लेकिन राज्य में भाजपा की 46 सीटें आने के साथ पूर्ण बहुमत की बनी थी सरकार और पार्टी आलाकमान ने चुनाव हारने के बावजूद एक बार फिर धामी को ही बनाया सीएम, ऐसे में सीएम धामी को किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए जितना होगा यह विधानसभा उपचुनाव, चम्पावत से विधानसभा चुनाव जीते कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी सदस्यता से इस्तीफा सौंपकर सीएम धामी के लिए छोड़ी थी सीट
31 May 2022
Read More »

सुभाष चंद्रा होंगे राजस्थान से BJP के राज्यसभा के दूसरे उम्मीदवार, कुछ देर में भरेंगे अपना नामांकन: राजस्थान राजयसभा चुनाव का रोचक हुआ मुकाबला, बीजेपी की और से पहले प्रत्याशी के तौर पर घनश्याम तिवाड़ी भरेंगे अपना नामांकन, वहीं भाजपा के दूसरे प्रत्याशी के रूप में एस्सेल ग्रुप के मालिक डॉ सुभाष चंद्रा भरेंगे अपना नामांकन, नामांकन दाखिल करने से पहले डॉ सुभाष चंद्र ने किये प्रथम पूजनीय मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन, मोती डूंगरी गणेश के दर्शन के बाद चंद्रा पहुंचे राजस्थान विधानसभा, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां भी हैं विधानसभा में मौजूद, राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की है अंतिम तिथि, राजस्थान से 4 सीटों के लिए भरे जाएंगे नामांकन, 1 जून को नामांकन पत्रों की होगी जांच तो 3 जून को नामांकन ले सकेंगे वापस, 10 जून को 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, तो शाम 5 बजे होगी मतगणना
31 May 2022
Read More »

असंतुष्टों को खुश करने के लिए गहलोत सरकार ने शुरू किया तबादला उद्योग- राठौड़ ने साधा निशाना: राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की गहलोत सरकार ने सोमवार को सभी सरकारी महकमों में लगे तबादलों पर प्रतिबंध को हटा दिया, जिसके बाद अब सभी सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी कर्मचारियों के हो सकेंगे तबादले, वहीं गहलोत सरकार की इस कुटिलता पर विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने साधा जोरदार निशाना, ट्रांसफर को उद्योग का नाम देते हुए राजेन्द्र राठौड़ ने अपने ट्वीट में लिखा- राज्यसभा चुनाव के बीच सरकारी महकमों में स्थानांतरण से रोक हटाने के अचानक आए आदेश, राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने असंतुष्ट विधायकों को खुश करने का है तरीका, स्थानांतरण एक उद्योग है और रोक हटने से इस नए उद्योग में लगेंगे कई उद्यमी, जो लम्बे समय के बाद सत्ता का चखेंगे स्वाद,’ दरअसल भाजपा को राज्यसभा चुनाव के बीच तबादलों पर से रोक हटाने के गहलोत सरकार के निर्णय पर है आपत्ति, माना जा रहा है कि कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों की नाराजगी दूर करने और उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए ही तबादलों पर से हटाया है प्रतिबंध
31 May 2022
Read More »

विधायकों की एकजुटता दिखाने के लिए बुलाई गई सीएम गहलोत की बैठक में पहुंचे 60 से 65 ही विधायक: राज्यसभा चुनाव में एकजुटता दिखाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते रोज अपने आवास पर बुलाई सभी कांग्रेस व समर्थित विधायकों की बैठक, लेकिन इस बैठक में 60 से 65 विधायक ही हुए शामिल, हालांकि बताया जा रहा है कि ज्यादातर विधायक अपने अपने क्षेत्र में होने के चलते नही पहुंच पाए बैठक में, सभी विधायकों को आज को सुबह 10:30 उपस्थित होने को कहा गया है, उसके बाद सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे विधानसभा, राज्यसभा चुनाव में नामांकन के लिए आज है अंतिम दिन, नामांकन की तैयारियों को लेकर कल बैठक में कांग्रेस विधायक और मंत्रियों के साथ चर्चा की गई, बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी भी रहे मौजूद, बैठक के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए किन किन विधायकों को बनाया जाएगा प्रस्तावक, उसे लेकर भी की गई चर्चा, एक राज्यसभा में प्रत्याशी के लिए 10 विधायक बनेंगे प्रस्तावक, कांग्रेस के प्रत्याशी आज 11:30 बजे विधानसभा में करेंगे नामांकन दाखिल
31 May 2022
Read More »


