Day: May 31, 2022

img 20220531 wa0214

‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री जी, आप स्वयं ‘एलिफेंट ट्रेडिंग’ में हैं माहिर- राठौड़ी पलटवार: राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 5 दिग्गजों ने किया नामांकन दाखिल, अब विधायकों के खरीदे जाने के डर से खुद CM गहलोत ने दिए बाड़ेबंदी किए जाने के स्पष्ट संकेत, तो BJP नेता राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर किया पलटवार- अंर्तकलह से घिरी हुई सरकार के मुखिया को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व अन्य समर्थित विधायकों के विद्रोह का डर सता रहा है इस कदर, कि उन्होंने एक बार फिर बाड़ाबंदी करने का किया है सार्वजनिक ऐलान, मुख्यमंत्री जी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की जीत के प्रति इतने ही आश्वस्त है तो फिर बाड़ेबंदी की क्या है जरूरत? संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का है अधिकार, BJP पर ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री जी, आप स्वयं ‘एलिफेंट ट्रेडिंग’ में हैं माहिर, मुख्यमंत्री रहते हुए आपने 2 बार बहुजन समाज पार्टी के विधायकों को तोड़कर राजस्थान में पूरी BSP पार्टी को निगलने का किया है काम, …पर उपदेश कुशल बहुतेरे

Read More »
तीनों प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के बाद बोले सीएम गहलोत

BJP के मंसूबे रह जायेंगे धरे के धरे, कांग्रेस जीतेगी तीनों सीट- विक्ट्री साइन दिखाकर बोले CM गहलोत: राजस्थान राज्यसभा चुनाव का रोचक हुआ मुकाबला, कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवाड़ी ने भरा नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिखाया विक्ट्री साइन, पत्रकारों से बात करते हुए बोले सीएम गहलोत- ‘बीजेपी के मंसूबे रह जाएंगे धरे, हम जीतेंगे राज्यसभा की तीनों सीटें, डॉ. सुभाष चंद्रा को क्या सोचकर मैदान में उतारा है बीजेपी ने?, सुबह कह दिया कि यह बीजेपी के उम्मीदवार हैं, बाद में कह दिया कि यह निर्दलीय उम्मीदवार है हमारा समर्थन रहेगा,15 साल पहले भी भाजपा कर चुकी है ऐसा, भाजपा करना चाहती है हॉर्स ट्रेडिंग, पहले भी हमारी सरकार को गिराने की कर चुकी है असफल कोशिश, अब चुनाव में भी भाजपा होगी नाकाम,’ वहीं विधायकों की बाड़ेबंदी का भी सीएम गहलोत ने दिया इशारा, कहा- ‘हमारे विधायकों को फोन करके बार-बार किया जाता है परेशान, ऐसे में विधायकों की मर्जी से ही उन्हें रखा जाता है एक जगह ताकि कोई परेशान ना करें’

Read More »
सिद्धू मुसेवाला हुए पंचतत्व में विलीन

सिद्धू मुसेवाला हुए पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, पसंदीदा ट्रेक्टर से निकाली गई यात्रा: पंजाबी सिंगर एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला का हुआ अंतिम संस्कार, मुसेवाला के पैतृक ज़मीन पर किया गया अंतिम संस्कार, इससे पहले सिद्धू मुसेवाला की उनके पसंदीदा ट्रेक्टर पर निकाली गई अंतिम यात्रा, मुसेवाला की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, ट्रैक्टर में उनके पार्थिव शरीर के साथ माता-पिता भी रहे मौजूद, अंतिम यात्रा के दौरान सिद्धू के पिता नजर आए बेहद भावुक, अंतिम यात्रा के दौरान सिद्धू मुसेवाला के पिता ने उतार दी अपनी पगड़ी, अंमित संस्कार से पहले सिद्धू मूसेवाला को पहनाई गई थी लाल रंग की पगड़ी, सिद्धू मूसेवाला की 6 महीने बाद होने वाली थी शादी, दो दिन पूर्व रविवार को सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या, फिलहाल पुलिस कर रही है पुरे मामले की जांच, अब तक पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को कर लिया है गिरफ्तार

Read More »
कांग्रेस प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए तीनों कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, गहलोत-पायलट साथ रहे मौजूद: राजस्थान राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, राजस्थान से कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक एवं प्रमोद तिवाड़ी ने विधानसभा पहुंच भरा अपना नामांकन, इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कोंग्रेसी दिग्गज रहे मौजूद, इससे पहले कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे टेका माथा और वहीं से कांग्रेस प्रत्याशी पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय पर तीनों नेताओं का किया गया स्वागत, तिलक एवं माला पहनाकर किया गया स्वागत, स्वागत सत्कार के बाद तीनों प्रत्याशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पहुंचे राजस्थान विधानसभा और नामांकन किया दाखिल, वहीं बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय नामंकन दाखिल कर चुके डॉ सुभाष चंद्रा की एंट्री से प्रदेश में एक बार फिर बाड़ाबंदी की सुगबुगाहट हो गई है तेज

Read More »