



Day: May 28, 2022


समाज में जनजाति समाज के लोग बन गए हैं ईसाई-मुसलमान, उनका आरक्षण किया जाना चाहिए रद्द- परांडे: विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण, जैन साधु-संतों पर टिप्पणी, सियासी हालात और छत्तीसगढ़िया कांति सेना द्वारा मिली धमकी पर बोले परांडे- समाज में जनजाति समाज के लोग बन गए हैं ईसाई व मुसलमान, उनका आरक्षण किया जाना चाहिए रद्द, उनकी होनी चाहिए डी लिस्टिंग, अब सिर्फ उन्हीं जनजातीय लोगों को मिलना चाहिए आरक्षण का लाभ जिन्होंने नहीं किया है धर्मांतरण, साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के गतिविधियों पर लगे रोक और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल पर दर्ज होने चाहिए FIR, होनी चाहिए उनकी गिरफ्तारी, कानून को हाथ में लेने वाले और संतों को धमकी देने वालों पर की जानी चाहिए कठोर कार्रवाई, संतों के जीवन व मंदिर-मठों की रक्षा के बारे में सरकार को सोचना चाहिए’
28 May 2022
Read More »

‘जिन्ना साहब’ ने आजादी की लड़ाई में दिया था अपना योगदान- जिन्ना के प्रति जागा कांग्रेस नेता का प्रेम: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का एक और विवादित बयान आया सामने, कांग्रेस नेता ने मोहम्मद अली जिन्ना को ‘जिन्ना साहब’ कह कर किया संबोधित, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मंदसौर में महंगाई और अघोषित बिजली कटौती को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया विवादित बयान, कहा- ‘महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और जिन्ना साहब ने आजादी की लड़ाई में दिया अपना अहम योगदान,’ यहीं नहीं कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी साधा निशाना, कहा- ‘ये पट्ठा आजादी की 75वीं वर्षगांठ बना रहा है लेकिन इसके बाप-दादाओं ने किसी भी स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं लिया होगा कभी हिस्सा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाकर दिलाई है देश को आजादी’
28 May 2022
Read More »

हम जुल्म को सह लेंगे पर अपने मुल्क पर नहीं आने देंगे आंच- जमीयत की बैठक में भावुक हुए मदनी: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर जमीयत-उलमा-ए-हिंद की देवबंद में आयोजित हुई विशाल सभा, इस मौके पर सैकड़ों इस्लामिक विद्वानों ने लिया हिस्सा, सभा में जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भावुक होते हुए सभा को किया संबोधित, कहा- ‘आज देश में मुसलमानों का चलना तक हो गया है मुश्किल, आज हमें हमारे ही देश में बना दिया गया है अजनबी, लेकिन जो एक्शन प्लान वो लोग तैयार कर रहे हैं, उस पर हमें नहीं चलना है, जिस तरह की चीजें हो रही हैं उसके लिए मुस्लिमों को जेल भरने के लिए रहना चाहिए तैयार, अगर जमीयत-उलमा-ए-हिंद का ये फैसला है कि हम जुल्म को सह लेंगे पर अपने मुल्क पर आंच नहीं आने देंगे, तो ये फैसला कमजोरी की वजह से नहीं है, बल्कि जमीयत-उलमा की ताकत की वजह है, और ये ताकत हमें कुरान ने दी है, हम हर चीज से कर सकते हैं समझौता लेकिन अपने ईमान से समझौता नहीं कर सकते, हमारा ईमान हमें उस रास्ते पर ले जाता है कि हमें मायूस नहीं होना है’
28 May 2022
Read More »

पंजाब की मान सरकार का बड़ा फैसला, अब 424 वीआईपी लोगों की तत्काल प्रभाव से हटाई सुरक्षा: दिल्ली के बाद हाल ही में पंजाब में बनी आप सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पंजाब में भगवन मान सरकार के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शनिवार को 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश, सरकार द्वारा जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है, उनमें धर्मगुरु, नेता से लेकर रिटायर्ड हो चुके पुलिस अधिकारी भी हैं शामिल, जिन हस्तियों की सुरक्षा हटाई गई है उनमें प्रमुख नाम श्री अकाल तख्त साहिक के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और राधास्वामी डेरा ब्यास के संचालक समेत कई पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस अधिकारी हैं शामिल, सभी गनमैन पंजाब आर्म्ड पुलिस के हैं कमांडो, जिन्हें वापस जालंधर कैंट स्थित स्टेट आर्म्ड पुलिस में रिपोर्ट करने के दिए गए हैं निर्देश, यह पहला मौका नहीं है जब प्रदेश की मान सरकार ने वीआईपी लोगों की सुरक्षा में की है कटौती, सरकार अब तक तीन बार वीआईपी लोगों की सुरक्षा में कटौती कर चुकी है
28 May 2022
Read More »

3 दशकों के सर्वोच्च स्तर पर बेरोजगारी, कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए था आवंटित?- वरुण गांधी: भाजपा के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, इस बार वरुण गांधी ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर साधा निशाना, सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जब बेरोजगारी 3 दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े हैं चौंकाने वाले, जहां भर्तियां न आने से करोड़ों युवा हताश व निराश है, वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ हैं खाली, कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए था आवंटित? यह जानना हर नौजवान का हक है’, फिलहाल देश में महंगाई के बाद अगर सबसे बड़ा कोई मुद्दा है तो वह है बेरोजगारी, यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी सांसद ने सरकार की गलत नीतियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं, इससे पहले लखीमपुर खीरी कांड, किसान आंदोलन सहित कई मुद्दों पर अपनी सरकार के खिलाफ सवाल उठा चुके हैं
28 May 2022
Read More »



