



Day: May 28, 2022



राजस्थान भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर बड़ा अपडेट, भजनलाल होंगे बीजेपी के उम्मीदवार!: राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, विश्वसनीय सूत्रों से मिला बड़ा अपडेट, प्रदेश भाजपा महामंत्री भजनलाल शर्मा होंगे बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार! संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के करीबी माने जाते हैं भजनलाल शर्मा, हालांकि कुछ मीडिया हाउसेस ने चलाया वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवारी का नाम, लेकिन पॉलिटॉक्स के सूत्रों ने किया घनश्याम तिवारी के नाम का खंडन, एक बीजेपी नेता के घर पर फॉर्म भरने की बात का भी किया खंडन
28 May 2022
Read More »

मुसलमानों आप हुकूमतों को नहीं कर सकते तब्दील, बल्कि बना सकते हो अपने नुमाइंदों को कामयाब- ओवैसी: देश भर में चल रहे मंदिर मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान आया सामने, असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, इस वीडियो में ओवैसी कर रहे हैं भारत के मुसलामानों से अपील- ‘अगर कोई ये कहेगा कि गुजरात की विधानसभा में मुसलमान अगर 5-10 मजलिस से कामयाब हो गए तो क्या होगा, जब भारत की पार्लियामेंट में 540 के ऐलान में ये दीवाना अकेला आपकी दुआओं से खड़ा हो जाता है तो हमें पार्लियामेंट में सुनना पड़ता है, लोग बोलेंगे आपसे कि गुजरात में बीजेपी मजबूत है, बीजेपी की सरकार है तो हां भारत की पार्लियामेंट में मोदी के 300 हैं, मगर अगर एक दीवाना खड़ा हो जाता है तो सबके सामने… ये मिजाज-ए-गरामी आपको पैदा करना है, याद रखो गुजरात के मुसलमानों, याद रखो भारत के मुसलमानों आप हुकूमतों को तब्दील नहीं कर सकते, लेकिन आप अपने नुमाइंदों को कर सकते हैं कामयाब’
28 May 2022
Read More »

पद्मश्री बाबा सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी पंजाब से होंगे राज्यसभा चुनाव के लिए AAP के प्रत्याशी: देश के 15 राज्यों में राज्यसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां हुई तेज, पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 2 नामों पर लगाई मुहर, पार्टी ने पद्मश्री संत सीचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम पर लगाई मुह, संत बलबीर सिंह सीचेवाल को बाबा सीचेवाल और ECO बाबा के नाम से भी है जाना जाता, सीचेवाल ने 2007 में सुल्तानपुर लोधी में 160 किलोमीटर लंबी काली बेन नदी की अकेले की थी सफाई, जिसके लिए साल 2017 में बाबा सीचेवाल को दिया गया था पद्मश्री सम्मान, वहीं समाजसेवी विक्रमजीत सिंह साहनी ने शिक्षा के क्षेत्र में दिया है अहम योगदान, साहनी सालों से समाज कल्याण के कार्यों से जुड़े रहे हैं और उन्हें मॉरीशस के राष्ट्रपति, अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से कर चुके हैं सम्मानित
28 May 2022
Read More »

यूपी में अब ऑफिस में महिलाएं सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही करेंगी काम- योगी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामकाजी महिलाओं को लेकर लिया बड़ा फैसला, योगी सरकार ने सभी सरकारी और एक गैर सरकारी कार्यालयों के लिए निकाला आदेश, जिसके तहत किसी भी महिला कार्यकर्ता को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद काम करने के लिए नहीं किया जाएगा बाध्य, यही नहीं, उपरोक्त घंटों के दौरान काम करने पर मुफ्त परिवहन, भोजन और पर्याप्त पर्यवेक्षण भी करना होगा प्रदान, इसके साथ ही अगर विशेष परिस्थितियों में अगर महिला कर्मचारी को रोका गया है तो उसके लिए उससे लेनी होगी लिखित परमिशन, साफ है कि योगी सरकार के इस फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश में किसी भी महिला को नाइट शिफ्ट में नहीं बुलाया जा सकता है काम पर, और न ही देर रात तक कराई जा सकती है ड्यूटी, योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया ये बड़ा फैसला, आदेश में कहा गया कि सरकार की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया तो संस्थानों पर होगी कड़ी कार्रवाई
28 May 2022
Read More »

जो लोग अंधेरे में मेरा इलाज करने की कोशिश कर रहे थे, उनका इलाज मैं करूंगा भरी दोपहरी में- अशोक चांदना: अत्यधिक काम के कारण टेंशन में मंत्रीपद से इस्तीफे की डिजिटल पेशकश करने वाले खेल मंत्री अशोक चांदना ने सीएम गहलोत से मुलाकात पर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘कुछ बातें पर्दे में ही रहनी चाहिएं, जो लोग अंधेरे में मेरा इलाज करने की कर रहे थे कोशिश, उनका इलाज मैं करूंगा भरी दोपहरी में, चांदना किसी से डरने वाला नहीं है, सीएम गहलोत से जो बातें हुई हैं उन्हें अभी रहना चाहिए पर्दे में ही, भाजपा नेताओं के बयान से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, सीएम गहलोत ने जो बजट पेश किया है उससे घबराई हुई है बीजेपी, कांग्रेस लामबंद है और वर्ष 2023 में प्रदेश में एक बार फिर रिपीट होगी कांग्रेस सरकार,’ बीती गुरुवार की रात चांदना ने मंत्रीपद से इस्तीफे से डिजिटल पेशकश कर प्रदेश की सियासत में मचा दी थी हलचल, दूसरे दिन लम्बे इंतजार और दूसरे प्रयास में सीएम गहलोत हो पाई थी चांदना की मुलाकात, मुलाकात के बाद चांदना ने ट्वीट कर कहा था- सीएम अशोक गहलोत हैं हमारे अभिभावक, समय-समय पर देते रहते हैं हमें दिशा निर्देश, वह जैसा निर्देश देंगे वैसा करेंगे
28 May 2022
Read More »


7 दिनों में गांव में पानी नहीं आया तो टंकी से उल्टा लटका दूंगा- जूते और AK-47 के बाद जगत सिंह का नया बयान: बीजेपी नेता और भरतपुर जिला प्रमुख जगत सिंह का लगातार तीसरे दिन फिर सामने आया विवादित बयान, इस बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को मंच से ही पानी की टंकी से लटकाने की धमकी दे डाली जगत सिंह ने, अपने गांव जघीना में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे जगत सिंह, जनसभा में सभी विभागों के स्थानीय अधिकारी भी थे मौजूद, उसी समय गांव वालों ने पानी की समस्या से जगत सिंह को कराया अवगत, इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए जगत सिंह ने वहां खड़े चंबल पेयजल परियोजना के एक वरिष्ठ अधिकारी को मंच पर बुलाते हुए दी गाली, और धमकी देते हुए कहा- ‘अगर 7 दिनों में गांव में नहीं आया पानी तो मैं टंकी से लटका दूंगा आपको,’ पिछले दो दिनों में भी जगत सिंह ने जनसभाओं में अधिकारियों और विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते दिया है विवादित, कहा था- जूते मारो या पत्थर मारो लेकिन इनको जो भाषा समझनी है, वह समझाओ, जरूरत पड़े तो हम AK-47 भी चलाएंगे, वहीं सीएम गहलोत को भी बता चुके हैं भिखारी
28 May 2022
Read More »



