Day: May 27, 2022

चौटाला को लगा झटका

आय से अधिक सम्पत्ति मामले में चौटाला को लगा झटका, हुई 4 साल की सजा, जब्त की जाएगी चार संपत्तियां: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से जुड़ी बड़ी खबर, आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट ने दिया चौटाला को झटका, मामले में राउज एवेन्यू जिला न्यायालय ने ओम प्रकाश चौटाला को सुनाई 4 साल की सजा, इसके साथ ही कोर्ट ने पूर्व सीएम की 4 सम्पत्तियों को कर लिया है जब्त, कोर्ट के फैसले के मुताबिक हैली रोड, गुरुग्राम जन प्रतिनिधि, पंचकुला और असोला स्थित ओपी चौटाला की संपत्तियां की जाएंगी जब्त, यहीं नहीं कोर्ट ने चौटाला पर लगाया है 50 लाख रूपये का जुर्माना भी, इसके अलावा अदालत ने 5 लाख रुपये केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को देने के लिए भी कहा है, अगर वो यह जुर्माना नहीं देते हैं उन्हें 6 महीने और सजा काटनी होगी, आपको बता दें कि, साल 2008 में ओम प्रकाश चौटाला और 53 अन्य पर साल 1999 से साल 2000 तक राज्य में 3,206 जूनियर बेसिक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में लगाए गए थे घोटाले के आरोप, कोर्ट ने 19 मई को इस मामले में रख लिया था फैसला सुरक्षित

Read More »
कांग्रेस में मची उथल पुथल पर मिश्रा का तंज

‘दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा’- कांग्रेस में मची उथल पुथल पर मिश्रा का तंज: कांग्रेस पार्टी में इन दिनों नहीं चल रहा है सबकुछ ठीक, हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर से निकले भारत जोड़ो के नारे के इत्तर पार्टी में मची है खलबली, चिंतन शिविर के बाद कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल के पार्टी छोड़ने पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान की करती है बात लेकिन कांग्रेस को पहले कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाना चाहिए, एक हफ्ते में उनके कई बड़े नेता पार्टी छोड़ कर चले गए हैं, दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा, कपिल सिब्बल जैसा वरिष्ठ नेता हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे हैं तो वहीं गुजरात में हार्दिक पटेल ने साथ छोड़ दिया, चारों तरफ मची है भगदड़, कांग्रेस में टूटन जारी है,’

Read More »
MP पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

MP पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 3 चरणों में होगा मतदान, 15 जुलाई को सामने आएंगे नतीजे: मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 52 जिलों की जिला पंचायत, 313 जनपदों और पंचायतों के लिए तीन चरणों में होगा मतदान, पहला चरण 25 जून, दूसरा चरण एक जुलाई और तीसरे चरण के लिए आठ जुलाई को होगा मतदान, वहीं 15 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य और 14 जुलाई को अन्य का चुनाव परिणाम किया जाएगा घोषित, 20 मई को होगी अधिसूचना जारी वहीं छह जून से नामांकन दाखिल करने की होगी शुरुआत, छंटनी सात जून को होगी और 10 जून है नाम वापसी का अंतिम दिन, प्रदेश के कूल तीन करोड़ 93 लाख 78500 मतदाता लेंगे इस चुनाव में हिस्सा

Read More »
img 20220527 wa0119

टेंशन में कर दिया होगा उसने यह ट्वीट, बात कर लेंगे- चांदना के इस्तीफे की पेशकश पर गहलोत का बयान: गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना के मंत्रीपद से इस्तीफे की डिजिटल पेशकश पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान, सीएम गहलोत ने कहा- हाल ही में बड़ा आयोजन उन्होंने करवाया प्रदेश के अंदर, अब ग्रामीण ओलंपिक के रूप में बड़ा आयोजन वो करने जा रहे हैं, 30 लाख से ज्यादा लोग खेलेंगे इसमें, हो सकता है कि वह इसके चलते दबाव महसूस कर रहे हों, हो सकता है वो टेंशन में आ गया हो और दबाव में काम कर रहा दिखता है मुझे, इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी उन पर आ गयी है देख लेंगे अभी तो मेरी उनसे बात नहीं हुई है उससे,’ बता दें देर रात अशोक चांदना ने मुख्यंन्त्री के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा था- माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर, मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप राका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वही सभी विभागों के मंत्री हैं धन्यवाद

Read More »
img 20220527 092125

खराबी इंजन में आप डिब्बे बदलने की बात कर रहे हैं- चांदना के ट्वीट पर आचार्य ने साधा गहलोत पर निशाना: गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना के मंत्रीपद से ट्वीट इस्तीफे की सियासी पेशकश के बाद गरमाई सियासत, एक ओर जहां इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने सीएम गहलोत और कांग्रेस सरकार को लिया आड़े हाथ, तो वहीं सचिन पायलट के परम शुभचिंतक वरिष्ठ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिना नाम लिए सीएम गहलोत पर किया जबरदस्त कटाक्ष, देर रात चांदना के ट्वीट पर रिट्वीट कर कहा- ‘खराबी ‘इंजन’ में है और आप ‘डिब्बे बदलने की बात कर रहे हो,’ आचार्य ने यहां ‘इंजन’ के रुप मे सीएम अशोक गहलोत को किया है इंगित, आचार्य प्रमोद पहले भी कई बार पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के साथ सीएम गहलोत पर कर चुके हैं कटाक्ष, अशोक चांदना ने देर रात एक ट्वीट कर लिखा था- ‘माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर, मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप राका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वही सभी विभागों के मंत्री हैं धन्यवाद,’

Read More »