



Day: May 27, 2022



ब्यूरोक्रेसी का ये रवैया किसी भी रूप में नही किया जाएगा बर्दाश्त- चांदना के ट्वीट पर बेनीवाल का बड़ा बयान: RLP सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाए ब्यूरोक्रेसी पर सवाल, कहा- मंत्री अशोक चांदना के ट्वीट सहित सत्ता पक्ष के नेताओं व विधायको द्वारा ब्यूरोक्रेसी को लेकर जो बातें कही गईं वो जाहिर कर रही हैं, की एक विधायक जिसका प्रोटोकॉल मुख्य सचिव से भी होता है बड़ा, उसको भुलाकर राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी किस कदर कर रही है जन प्रतिनिधियों का अपमान, ब्यूरोक्रेसी का ऐसा रवैया किसी भी रूप में नही किया जाएगा बर्दाश्त, अशोक चांदना और IAS कुलदीप रांका जो वर्तमान में हैं CM के प्रमुख सचिव, उनके बीच विवाद में आखिर किसका है दोष, इस पर स्वयं सीएम गहलोत को स्पष्टीकरण देने की है जरूरत, बेलगाम ब्यूरोक्रेसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए किसी भी दृष्टि से नहीं है उचित, एक तरफ देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव, दूसरी तरफ अंग्रेजों द्वारा बनाये गए बड़े बाबू जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों कर रहे हैं अपमान, जो है अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण
27 May 2022
Read More »

राणा दंपत्ति गिरफ्तारी मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को किया तलब: महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की गिरफ्तारी को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव को किया दिल्ली तलब, कमेटी ने श्रीवास्तव को 15 जून को हाजिर होने के दिए निर्देश, इसके साथ ही कमेटी ने महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ, मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे और भायखला जेल के सुपरिटेंडेंट यशवंत भानुदास को भी किया है तलब, गिरफ्तारी के बाद पिछले दिनों नवनीत राणा ने प्रिविलेज कमेटी के सामने इन सभी लोगों का लिया था नाम, राणा ने सभी पर बुरा बर्ताव करने और फंसाने का लगाया था आरोप, बता दें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद रणन दंपती को पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार
27 May 2022
Read More »


आखिर सीएम गहलोत से हुई चांदना की मुलाकात, पहले ढाई घण्टे के इंतजार के बाद लौट गए थे बिना किए बात: बीती रात इस्तीफे की पेशकश का ट्वीट बम फोड़ कर प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले खेल मंत्री अशोक चांदना की आखिर सीएम गहलोत से हुई मुलाकात, शाम को दुबारा पहुंचे मुख्यमंत्री आवास तब हुई मुलाकात, रात को इस्तीफे की पेशकश वाले ट्वीट पर सीएम गहलोत को सफाई दी चांदना ने, हालांकि बहुत ज्यादा लम्बी नहीं हुई दोनों में बात और वापस लौट गए चांदना, अब चांदना के अगले ट्वीट का है सबको इंतजार, इससे पहले आज दोपहर में भी सीएम अशोक गहलोत से मिलने सीएमआर पहुंचे थे चांदना, लेकिन ढाई घण्टे के लम्बे इंतजार के बाद भी नहीं मिले थे सीएम गहलोत, तब बिना मिले ही वापस लौट गए थे मंत्री चांदना, लेकिन इस बीच सियासी गलियारों में चल पड़ी चर्चा, आखिर नाराज अशोक चांदना को सीएम गहलोत ने बुलाया था मिलने या रात वाले ट्वीटरकांड से नाराज सीएम गहलोत को मानने गए थे चांदना, क्योंकि सीएम गहलोत ने बुलाया होता तो एक नाराज मंत्री को नहीं करना पड़ता ढाई घण्टे का इंतजार, तो क्या सीएम गहलोत हैं चांदना से जबरदस्त नाराज?
27 May 2022
Read More »


क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली क्लीन चिट तो समीर वानखेड़े पर सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश: महाराष्ट्र के बहुचर्चित क्रूज ड्रग्स केस में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली क्लीन चिट, NCB ने सबूतों के अभाव में आर्यन सहित 6 के खिलाफ़ चार्जशीट नही की फाइल, वहीं अब इस पुरे मामले के पूर्व जांच अधिकारी समीर वानखेड़े की बढ़ गई हैं मुश्किलें, केंद्र की मोदी सरकार ने आर्यन खान ड्रग्स बरामदगी मामले में पूर्व-एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच को घटिया और खराब कहा, ऐसे में सरकार ने मामले में उचित कार्रवाई करने के दिए हैं निर्देश, बता दें एनसीबी ने इस मामले में पिछले साल 3 अक्टूबर को आर्यन खान को किया था गिरफ्तार और जमानत मिलने के बाद उन्हें उसी महीने कर दिया गया था जेल से रिहा, मामले में कुल 20 आरोपी हैं, जिसमें से 18 आरोपी ज़मानत पर हैं बाहर और 2 आरोपी अब भी हैं जेल में क़ैद
27 May 2022
Read More »

चौटाला को मिली 4 साल की सजा तो बोले अभय- वह हैं बहुत हिम्मत और हौसले वाले व्यक्ति, जाएंगे हाईकोर्ट: आय से अधिक सम्पत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, वहीं चौटाला की 4 सम्पत्तियों को जब्त करने के दिए आदेश, वहीं कोर्ट के इस फैसले से नाखुश नजर आए चौटाला के बेटे अभय सिंह चौटाला, कहा- ‘कोर्ट ने जो फैसला दिया है, हम अपने वकीलों से राय लेंगे और आगे हाईकोर्ट में जाकर करेंगे अपील, हमें उम्मीद है कि हाईकोर्ट में मिलेगा हमें न्याय, अगले 2 दिनों में हम सारी क़ानूनी प्रतिक्रिया लेकर हाई कोर्ट में अपील करेंगे, मैंने कोर्ट का फैसला आने के तुरतं बाद की है उनसे मुलाकात, चौटाला साहब बहुत हिम्मत और हौसले वाले व्यक्ति हैं, उन्होंने ज़िन्दगी में देखे हैं बहुत उतार चढ़ाव,’ बता दें कि, साल 2008 में ओम प्रकाश चौटाला और 53 अन्य पर साल 1999 से साल 2000 तक राज्य में 3,206 जूनियर बेसिक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में लगाए गए थे घोटाले के आरोप
27 May 2022
Read More »



