



Day: May 25, 2022



सपा के समर्थन से राज्यसभा का पर्चा भरने वाले सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफे की बात कहकर सबको चौंकाया: सुप्रीम कोर्ट में आजम खान का मुकदमा लड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को समाजवादी पार्टी ने दिया तोहफा, उत्तरप्रदेश से राज्यसभा के प्रत्याशी के तौर पर सिब्बल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन, आजम खान ने बीते मंगलवार को कहा था कि अगर पार्टी सिब्बल को राज्यसभा भेजती है तो सबसे ज़्यादा खुशी उन्हें खुशी, माना जा रहा है अखिलेश ने आजम को खुश करने के लिए सिब्बल को दिया सपा का समर्थन, वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद कपिल सिब्बल ने मीडिया को संबोधित करते हुए सबको चौंका दिया, कहा- आज मैंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा अपना नामांकन, मैं धन्यवाद दूंगा अखिलेश यादव, आज़म खां और प्रोफ़ेसर राम गोपाल यादव का, जिन्होंने पिछली बार भी की थी मेरी मदद, अब मैं कोंग्रेस का सीनियर लीडर नहीं रहा, मैं 16 मई को दे चुका हूं कांग्रेस से इस्तीफ़ा, मैं राज्यसभा में बिना किसी दल के उठाता रहूंगा यूपी की आवाज़, हर अन्याय के ख़िलाफ़ सदन में बनता रहूंगा आवाज़
25 May 2022
Read More »

प्रदेश में दिखेगी हरियाली, हर जिले में बनाई जाएंगी लवकुश वाटिका, सीएम गहलोत ने दिए आदेश: हाल ही में की गई बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने, इसी कड़ी में वन विभाग को हर जिले में लव-कुश वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए सीएम गहलोत ने, बीते रोज सीएम आवास पर हुई वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बैठक में अधिकारियों को दिए ये निर्देश, सीएम गहलोत ने कहा- ‘वाटिकाओं, वन एवं वन्य जीवों से संबंधित ऐसे माॅडल करें स्थापित, जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की मिल सके शिक्षा, औषधिया पौधे वितरित करने की योजना है बहुत अच्छी, इसका बढ़ाया जाए दायरा और भविष्य में फलदार वृक्षों का भी किया जाए वितरण,’ वन अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम गहलोत ने कहा- वन क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए करें हरसंभव प्रयास, विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के साथ बजट घोषणाओं को करें समय पर पूरा
25 May 2022
Read More »



