Day: May 22, 2022

img 20220522 wa0236

ममता का बीजेपी को एक और तगड़ा झटका, बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने पार्टी छोड़ TMC में की घर वापसी: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लगा भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका, बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह रविवार को घर वापसी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस में हो गए शामिल, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में अर्जुन सिंह को करवाई पार्टी ज्वाइन, बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के हालिया ट्वीट्स से ही लग गया था अंदाजा कि वह चल रहे हैं पार्टी से असंतुष्ट, अर्जुन सिंह ने हाल ही में पार्टी में सीनियर पद रहने के बाद भी ठीक से काम नहीं करने देने के लिए पश्चिम बंगाल की बीजेपी नेतृत्व की भी की थी आलोचना, सबसे पहले 2001 में टीएमसी से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे अर्जुन सिंह, इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी में शामिल हो गए अर्जुन, बीजेपी ने बैरकपुर से टिकट दिया और जीत दर्ज कर सांसद अर्जुन सिंह, ऐसे में आज करीब तीन साल बाद एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं अर्जुन सिंह, हालांकि अपने राजनीति जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ हुई थी अर्जुन सिंह ने, बाद में टीएमसी ज्वाइन कर विधायक बने थे अर्जुन

Read More »
img 20220522 161752

CM गहलोत के ट्वीट पर राठौड़ के वार पर लोढ़ा का पलटवार- मोदी जी को भी बता दो बेरोजगारी का हाल…: प्रदेश की सियासत में फिर शुरू हुआ ट्वीटरवार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट पर उपनेता प्रतिपक्ष के वार पर सीएम गहलोत के खास सिपहसालार और सलाहकार संयम लोढ़ा ने किया पलटवार, सबसे पहले इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के एक सरकारी पोस्टर को ट्वीट करते हुए सीएम गहलोत ने लिखा- ‘देश में सबसे बड़ी शहरी रोजगार गारंटी योजना…’, इस पर वार करते हुए राजेन्द्र राठौड़ ने लिखा- ‘आपकी अन्य योजनाओं की भांति ही शहरी रोजगार गारंटी योजना होगी खोखली साबित, आज देश में 28.8 % बेरोजगारी दर के साथ राजस्थान है दूसरे पायदान पर, आपके शासन में युवाओं को ना रोजगार मिल रहा है और ना ही बेरोजगारी भत्ता, आमजन रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खाने को है मजबूर है,’ इस पर पलटवार करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने लिखा- नरेन्द्र मोदी जी को भी ज़रा बता दीजिए की भारत की बेरोज़गारी उनके शासन में हो चुकी है 45 साल में सबसे ज़्यादा, राजस्थान सरकार कम से कम अपने लोगों की ख़िदमत में तो है जुटी

Read More »
img 20220522 132903

अयोध्या मामले में फैसला सुनाना नहीं था आसान, राजनीति-जनमत के दबाव में नहीं लिए जा सकते फैसले- गोगोई: प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से बीती रोज जयपुर के एक निजी होटल में ‘विधि, समाज और लोक विमर्श’ विषय पर हुआ टॉक शो का आयोजन, कार्यक्रम में पूर्व CJI और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई थे मुख्य वक्ता, अयोध्या फैसले पर एक सवाल के जवाब में गोगोई ने कहा- ‘अयोध्या मामले में फैसला सुनाना नहीं था आसान, इस मामले में कोई जज नहीं डालना चाहते थे हाथ, लेकिन एक सीमा के परे निर्णय मानवीय और विधि सम्मत होना है जरूरी, अयोध्या का फैसला एक अलग तरह का था,’ आज के आधुनिक जमाने में अयोध्या जैसा फैसला आने में वर्षों लगने के सवाल पर गोगोई ने कहा- एक सीमा के परे निर्णय मानवीय और विधि सम्मत होना है जरूरी, राजनीतिक तथा जनमत के दबाव में नहीं लिए जा सकते फैसले, गोगोई ने कहा- कोई भी लोकतंत्र के स्थान पर नहीं चाहता तानाशाही, लोकतंत्र में न्यायपालिका या विधायिका नहीं है कोई सुपीरियर, संविधान में रेफरेंडम के लिए नहीं है कोई जगह, इसलिए जनता के विचार से बदलाव भी नहीं हो सकते

Read More »
img 20220522 092914

सलाहकार बनाए गए विधायकों को CM गहलोत ने किया ‘ओब्लाइज’, सलाहकार समिति बनाकर दिया ये अधिकार: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने किया ‘मुख्यमंत्री सलाहकार समिति‘ का गठन किया गया है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए देगी सलाह, खुद मुख्यंन्त्री गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मुख्यमंत्री सलाहकार समिति’ का किया गया है गठन, इस समिति में हैं 6 सलाहकार सदस्य व 1 सदस्य सचिव, समिति में विधायक जितेन्द्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा व दानिश अबरार को सलाहकार सदस्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव को बनाया गया है सदस्य सचिव, सलाहकार सदस्य, निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों के दौरे कर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में समय-समय पर कराएंगे अवगत कराएंगे, इस समिति का प्रशासनिक विभाग होगा सामान्य प्रशासन विभाग, इस तरह संकटकाल में साथ देने वाले इन विधायकों को पहले सलाहकार और अब समिति में लेकर सीएम गहलोत ने किया ओब्लाइज

Read More »