Day: May 16, 2022

राणे ने साधा ठाकरे पर निशाना

अगर बालासाहब ठाकरे आज जिंदा होते तो उद्धव को कभी नहीं बनाते महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री- राणे: केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने फिर साधा शिवसेना पर निशाना, नारायण राणे ने सोमवार को उद्धव थाल्रे पर निशाना साधते हुए कहा- ‘मैं जानना चाहता हूं कि शिवसेना सरकार ने राज्य के युवाओं को कितनी नौकरियां दीं और किसानों के लिए क्या किया, अगर बालासाहब ठाकरे आज जिंदा होते तो आपको महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कभी नहीं बनाते, उद्धव ठाकरे 25 साल तक बीजेपी के साथ गठबंधन में रहें और फिर CM पद के लिए उन्होंने किया था विश्वासघात, सीएम बनने के बाद भी उन्होंने पिछले ढाई साल से नहीं किया है कोई काम, इन ढाई साल में राज्य में कोई मंत्रालय नहीं, कोई कैबिनेट नहीं, और ना ही हुआ कोई सम्मेलन’, इससे पहले शनिवार को शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी और MNS पर साधा था जमकर निशाना- ‘कुछ दल फर्जी हिंदुत्व के जरिए लोगों को कर रहे हैं गुमराह’

Read More »
महबूबा के निशाने पर केंद्र

मस्जिद में ही मिला है इनको भगवान, चल रही है धयान भटकाने की राजनीति- महबूबा के निशाने पर केंद्र: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर सियासत जारी,सोमवार को ख़त्म हुए सुर्वे के बाद हिन्दू पक्ष ने मस्जिद में शिवलिंग मिलने का किया दावा, तो वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी चीफ महबूबा मुफ्ती ने केन्द्र सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा- ‘हो सकता है कि इनको भगवान मस्जिद में ही मिलता है, ये सब ज्ञानव्यापी मस्जिद के पीछे पड़े हैं, क्या इसके बाद यह सब बंद हो जाएगा?, देश में माहौल बदलने की है जरूरत, हिन्दू-मुस्लिम मिलकर एक साथ रहे,’ वहीं हाल ही में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या का जिक्र करते हुए बोली महबूबा- कश्मीरी पंडित हैं हमारे जिस्म का हिस्सा, हम जानते है कश्मीरी पंडित हमारे लिए करते हैं काम, भाजपा जो नफरत फैलाती है उसकी भेट चढ़ गया है एक कश्मीरी पंडित’

Read More »
केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना

63 लाख लोगों के घरों पर चलाया जाएगा बुलडोजर, ये आजाद भारत का सबसे बड़ा होगा विध्वंस- केजरीवाल: दिल्ली नगर निगम की तरफ से चल रही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना, सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बोले केजरीवाल- ‘हम अतिक्रमण के हैं खिलाफ, दिल्ली में गैरकानूनी तरीके से तोड़े जा रहे हैं घर, चुनाव के पहले बीजेपी ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों के लोगों को दिलाया जाएगा मालिकाना हक, लेकिन चुनाव के बाद ये सब तोड़ने के लिए आ गए, हम अतिक्रमण के खिलाफ हैं, लेकिन 63 लाख लोगों के घर उजाड़ देना उनकी जिंदगी बर्बाद कर देना इसे नहीं किया जाएगा बर्दाशत, 15 साल से नगर निगम में है बीजेपी का राज, अब जब 18 तारीख को इनका कार्यकाल होने जा रहा है पूरा तो क्या इनके पास नैतिक पॉवर है कि ये इतना बड़ा निर्णय लें? आप चुनाव कराइये.. चुनाव में पूरी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के ही हक में रहेगी, हम दिल्ली की जनता को दिलाते हैं भरोसा, हम अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी बिल्डिंगों का निकालेंगे समाधान’

Read More »
ज्ञानवापी मस्जिद के वजू खाने में मौजूद है 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग!

कोर्ट पहुंचे हिंदू पक्ष का दावा, ज्ञानवापी मस्जिद के वजू खाने में मौजूद है 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग: ज्ञानवापी मस्जिद में 14 मई से जारी सर्वे का काम सोमवार को हो चूका है ख़त्म, अब 17 मई यानी मंगलवार को कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट की जाएगी पेश, वहीं सर्वे का काम खत्म होने के बाद हिंदू पक्ष ने किया बड़ा दावा, नन्दी के मुख के सामने मस्जिद के वजू खाने में 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग है मौजूद, अब शिवलिंग मिलने के दावे को लेकर हिंदू पक्ष पहुंचा कोर्ट, कोर्ट ने आदेश दिया कि जिस जगह पर शिवलिंग मिला है उस जगह को तत्काल प्रभाव से कर दिया जाए सील, साथ ही उस जगह पर किसी के भी आने जाने पर लगा दी जाए रोक, वहीं हिंदू पक्ष इस बात की तैयारी में है कि वज्जू खाने को तब तक संरक्षित रखा जाए, जब तक कि अदालत में रिपोर्ट न जमा हो जाए, हिंदू का कहना है कि तीस बाइ तीस फुट के वज्जूखाने के ठीक बीच में से एक आकृति मिली है, जिसके बारे में हिन्दुओं का पक्का दावा है कि वो शिवलिंग है,जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये एक फाउंटेन का है हिस्सा जो दस साल पहले तक करता था काम

Read More »
'देश में चल रही है 2 विचारधारों की लड़ाई'

देश में चल रही है 2 विचारधारों की लड़ाई, कांग्रेस जोड़ती है जबकि BJP-RSS करती है तोड़ने का काम- राहुल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड संसद राहुल गांधी का डूंगरपुर दौरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बेणेश्वर धाम पहुंच राहुल गांधी ने किये दर्शन और साथ ही 132 करोड़ की लागत से बनने वाले हाई लेवल पुल का किया शिलान्यास, इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘हर साल लाखों आदिवासी भाई बहन बेणेश्वर धाम के करने आते हैं दर्शन, लेकिन बारिश में उनको आती है बहुत दिक्कत, आप लोगों की सहूलियत के लिए बनाया जा रहा है यह पुल, आज पुरे देश चल रही है दो विचारधारों की लड़ाई, कांग्रेस पार्टी करती लोगों को जोड़ने का काम जबकि बीजेपी और आरएसएस लोगों को कर रही है बांटने का काम, कांग्रेस पार्टी गरीबों के बारे में सोचती है जबकि बीजेपी सिर्फ दो तीन उद्योगपतियों के बारे में, आज देश का गरीब और भी ज्यादा गरीब होता जा रहा है जबकि अमीर और भी ज्यादा अमीर, यूपीए ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जबकि मोदी सरकार ने इसके उलट काम किया’

Read More »