



Day: May 15, 2022





शिवसेना में न शिव का अंश बचा है न सेना का- भाजपा प्रवक्ता ने उद्धव ठाकरे को दिया मंच पर आने का चैलेंज: बीती 14 मई को एक रैली के दौरान उद्धव ठाकरे द्वारा बीजेपी पर किए हमले के जवाब में भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- जिसने राम के आस्तित्व पर सवाल उठाया उनके साथ ही शिवसेना ने किया गठबंधन, शिवसेना में न शिव का अंश बचा है, न सेना का, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद इस बात को स्वीकारा है कि वह ढाई साल बाद घर से निकल कर आए हैं लोगों के बीच, आश्चर्य की बात है कि जो घर से नहीं निकला, वह देवेंद्र फडणवीस पर लगा रहा है आरोप, देवेंद्र फडणवीस ने हर बार इनके सारे सवालों का दिया है करारा जवाब, वैसे ही महाराष्ट्र के 3 दल जो हैं सत्ता में काबिज, हमारे सवालों का कब देंगे जवाब? हम शिवसेना को देते हैं खुला चैलेंज, कि एक तरफ देवेंद्र फडणवीस रहेंगे और एक तरह महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, आएं खुले मंच पर, हम अपनी सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल के काम रखेंगे जनता के सामने, महाविकास अघाड़ी सरकार अपने 3 वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा रखें जनता के सामने
15 May 2022
Read More »

शॉल ओढ़कर एक मुन्नाभाई खुद को बालासाहेब ठाकरे समझने लगा है- उद्धव का राज ठाकरे पर जोरदार हमला: लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा विवाद मामले से शुरू हुई शिवसेना और मनसे के बीच सियासी बयानबाजी अब तीखी हो चली है, हाल ही में हनुमान जयंती के अवसर पर महाआरती करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ओढ़ा था भगवा शॉल, इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे को हिंदुजननायक के रूप में बताना कर दिया शुरू, इसी पर आज शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए अपने चचेरे भाई उद्धव पर बोला जोरदार हमला, मुंबई के बीकेसी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने राज ठाकरे और फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई के मुख्य किरदार के बीच समानताएं गिनाते हुए कहा- मुन्नाभाई सोचता है कि वह महात्मा गांधी के साथ कर रहा है बातचीत, लेकिन फिल्म के अंत से पता चलता है कि यह एक केमिकल लोचा का मामला है, हमारे यहां भी एक मुन्नाभाई खुद को बालासाहेब ठाकरे के रूप में देखता है और शॉल ओढ़ता है
15 May 2022
Read More »

पीएम मोदी कल सीएम योगी के आवास पर करेंगे डिनर, 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन: कांग्रेस के जारी नव संकल्प शिविर के बीच लखनऊ से निकल कर आ रही बड़ी खबर, पीएम मोदी 16 मई को यानी कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 5 कालिदास मार्ग पर करेंगे डिनर और सुशासन का देंगे मंत्र, 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल के लुम्बिनी गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा केलेंगे पीएम मोदी, इसके लिए दिल्ली से कुशीनगर होते हुए नेपाल जाएंगे पीएम मोदी और फिर वहां से लौटकर शाम को सीएम आवास पर योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगे मुलाकात और डिनर, जानकारों की मानें तो सभी मंत्रियों को 16 मई को लखनऊ में ही रुकने और अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के दिए गए हैं निर्देश, वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम ने भी सुरक्षा और प्रोटोकॉल की प्रक्रिया पर काम करना कर दिया है शुरू
15 May 2022
Read More »

सत्ता में आए तो EVM होगी बंद, बैलेट पेपर से होंगे चुनाव- सोनिया की अध्यक्षता में CWC की बैठक में हुआ एलान: उदयपुर में जारी कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर का आज आखिरी दिन, शिविर के लिए बनाई गई 6 कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी सोनिया गांधी, कमेटियों की रिपोर्ट्स पर सोनिया की अध्यक्षता में हुई CWC की बैठक में हुआ मंथन, इसी बीच CWC की बैठक से निकलकर आई बड़ी खबर, बैठक में कांग्रेस ने लिया बड़ा संकल्प, कहा- सत्ता में आएंगे तो बंद करेंगे EVM का प्रयोग बैलेट पेपर से कराए जाएंगे चुनाव, बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित तमाम दिग्गज रहे मौजूद, हालांकि अब CWC की बैठक हुई खत्म, लंच के बाद राहुल गांधी करेंगे कांग्रेसियों को सम्बोधित
15 May 2022
Read More »

मंत्रिपुत्र को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस ने दी दो जगह दबिश लेकिन नहीं मिला रोहित जोशी: राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए एसीपी के नेतृत्व वाली दिल्ली पुलिस के 15 सदस्यों की एक टीम आज सुबह पहुंची जयपुर, मंत्री के बेटे पर 23 वर्षीय युवती से बलात्कार का है आरोप, आज सुबह दिल्ली पुलिस पहले जोशी के जिस घर पर पहुंची वो था क्षतिग्रस्त, वहां नहीं मिला रोहित जोशी, इसके बाद सिविल लाइन स्थित रोहित के पिता और मंत्री के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भी नहीं मिला रोहित जोशी, वहीं खुद मंत्री महेश जोशी भी नहीं मिले अपने घर पर, दिल्ली पुलिस जुटी है रोहित जोशी की तलाश में, वहीं युवती ने अपनी शिकायत ने बताया कि मंत्री के बेटे ने पिछले साल 8 जनवरी से इस साल 17 अप्रैल के बीच कई मौकों पर उसके साथ किया दुष्कर्म, उसका गर्भपात भी करवाया और उससे शादी करने का भी वादा भी किया
15 May 2022
Read More »

राहुल और सोनिया के भाषण के साथ कांग्रेस की नीति और नियत आज होगी स्पष्ट, पार्टी अध्यक्ष की होगी घोषणा! सोनिया-राहुल का होगा भाषण: उदयपुर में जारी कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का तीसरा और अंतिम दिन आज, दो दिनों में आए सबके सुझावों को देखते हुए पार्टी की नीति और नियत आज हो जाएगी स्पष्ट, इसके साथ ही यह भी तय माना जा रहा है कि राहुल गांधी आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभालने के लिए दे देंगे अपनी सहमति, नव संकल्प शिविर के लिए बनाई गई सभी 6 कमेटियों ने अपने सुझाव सौंप दिए हैं पार्टी को, आज सुबह 11 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की होगी बैठक, जिसमें सभी छह कमेटियों की रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के साथ ही तैयार प्रस्ताव और डिक्लेरेशन पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की लगेगी मुहर, इसके बाद दोपहर 1:00 बजे नव चिंतन शिविर में शामिल हुए सभी नेताओं का होगा फोटो सेशन, फिर लंच के बाद दोपहर 2:30 बजे सभी डेलीगेट जुटेंगे मुख्य बैठक स्थल पर, दोपहर 3:00 बजे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का होगा भाषण, इसके बाद सोनिया गांधी का होगा समापन भाषण, स्वागत समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का होगा धन्यवाद भाषण
15 May 2022
Read More »


