Day: March 1, 2022

खारकीव गोलीबारी में हुई भारतीय छात्र की मौत

खारकीव गोलीबारी में हुई भारतीय छात्र की मौत, दिग्गजों ने जताया दुःख तो कांग्रेस की केंद्र को ये सलाह: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध को आज 6 दिन हो चुके हैं पूरे, भीषण युद्ध के बीच भारत के लिए आई बुरी खबर, यूक्रेन के खारकीव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की हुई मौत, विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी, मृतक भारतीय छात्र की पहचान हुई है कर्नाटक के हावेरी जिले के नवीन एसजी के रूप में, नवीन खारकीव में कर रहे थे एमबीबीएस की पढ़ाई, खारकीव में हुई भारतीय छात्र की मौत पर दिग्गजों ने जताया दुःख, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुःख, ट्वीट कर लिखा- ‘एक भारतीय छात्र नवीन की यूक्रेन में जान गंवाने की दुखद खबर मिली, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, मैं दोहराता हूं, भारत सरकार को सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना की है आवश्यकता, हर मिनट है कीमती,’ तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार है दुखद, मैं भारत सरकार से करता हूं पुन: निवेदन कि उच्चतम स्तर पर वार्ता कर सभी भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला जाए बाहर, यूक्रेन की परिस्थितियों में भारतीयों को अपने हाल पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए’

Read More »
कई अधिकारी अखिलेश की शरण में!

कई अधिकारी अखिलेश की शरण में! दिन में कई मैसेज भेजने वाले अधिकारियों के नंबर करने पड़े ब्लॉक!: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव का सियासी घमासान अब समापन की ओर, इसी बीच यूपी के सियासी गलियारों से निकल रही बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई IAS और स्टेट एडमिनिस्टेटिव सर्विस के अधिकारियों के नंबर किए ब्लॉक, दिन में कई कई बार गुड मॉर्निंग के मैसेज भेज रहे थे ये अधिकारी, ऐसे में अधिकारियों द्वारा फालतू मैसेज भेजे जाने से परेशान अखिलेश को इनके नम्बर करने पड़े ब्लॉक, अब सियासी चर्चा यह कि क्या ये अधिकारी भांप चुके हैं सियासी हवाओं का रुख? अखिलेश ने चुनाव की घोषणा से पहले ही एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पुलिस वालों और अधिकारियों को किया था आगाह, अखिलेश ने बिना किसी का नाम लिए अधिकारियों को दी थी हिदायत, बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम नहीं करने की हिदायत, चर्चा ये भी है कि अखिलेश के पास है लिस्ट ऐसे कुछ अधिकारियों की, कुछ अधिकारियों ने तो अखिलेश से अकेले में कर ली है मुलाकात भी, हालांकि अभी मतदान के दो चरण हैं बाकि

Read More »
राजनीतिक नियुक्तियां सब्र का फल मीठा...

चन्द्रभान, रामेश्वर डूडी, बृजकिशोर को कैबिनेट तो अन्य बोर्ड-निगम अध्यक्षों को मिला राज्यमंत्री का दर्जा: राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं और विधायकों पर गहलोत सरकार फिर मेहरबान, बोर्ड एयर निगमों में नियुक्त हुए अध्यक्षों को मिला मंत्री स्तर दर्जा, पूर्व में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके 3 नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, डॉ. चन्द्रभान, रामेश्वर डूडी और बृजकिशोर शर्मा को मिला कैबिनेट मंत्री दर्जा, बाकी अन्य सभी अध्यक्षों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, लंबे इंतजार के बाद गहलोत सरकार ने कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दी है राजनीतिक नियुक्तियों की सौगात, हाल ही में दो बार में गहलोत सरकार ने करीब सवा सौ नेताओं और कुछ विधायकों को दी है आयोग और बोर्ड में नियुक्तियां, ऐसे में अब सियासी गलियारों में चल रही सियासी चर्चा, गहलोत सरकार ने ‘सब्र का फल होता है मीठा’ वाली कहावत को किया चरीतार्थ, भले ही देरी से हुईं राजनीतिक नियुक्तियां लेकिन सभी की नाराजगी दूर करने के साथ सभी को खुश करने का हुआ है काम, हालांकि सूत्रों की मानें तो इन नेताओं को मंत्री स्तर का केवल मिला है दर्ज, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों जैसी इन नेताओं को नहीं मिलेगी अन्य कोई सुविधा

Read More »
अखिलेश को सताने लगा EVM में हेरफेर का डर!

अखिलेश को सताने लगा EVM में हेरफेर का डर! कार्यकर्ताओं से बोले- बढ़ाएं स्ट्रांग रूम की निगरानी: उत्तरप्रदेश चुनाव का रण, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सपा गठबंधन के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से अपील, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अखिलेश ने लिखा- ‘लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर है मामला, सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की बढ़ा दें निगरानी… जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं’, सोमवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में स्ट्रांग रूम परिसर में ईवीएम को लेकर हुआ था हंगामा, मध्य विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर गोविंद मौर्या की सरकारी गाड़ी में मिले थे हथौड़ी, छेनी, ताले, प्लास, ये औजार मिलने पर सपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक किया था धरना-प्रदर्शन

Read More »
जोशी का बेतुका बयान

जो भारत में हो जाते हैं फेल, वो यूक्रेन में जाते हैं मेडिकल की पढ़ाई करने- जोशी का बेतुका बयान: रूस और यूक्रेन की जंग के बीच युद्धग्रस्त देश में फंसे बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों को लेकर देशभर में चिंता, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा करते हुए कहा- ‘जो भारत में हो जाते हैं फेल, वो यूक्रेन में करने जाते हैं मेडिकल की पढ़ाई, विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 90 प्रतिशत भारतीय भारत में योग्यता परीक्षा में हो जाते हैं फेल’, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा था- ‘यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया बचाव अभियान है एक बड़ी चुनौती, भारत सरकार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन में फंसे छात्रों की करवा रही घर वापसी, रूल्स बुक के मुताबिक विदेश में एमबीबीएस करने वालों को भारत में डॉक्टर के रूप में काम करने में सक्षम होने के लिए एफएमजीई यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन पास करना है अनिवार्य

Read More »
दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

‘आज ही कीव छोड़ दें भारतीय, कैसे भी निकलें’- दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, कुछ भी होने के संकेत: यूक्रेन के खराब हो रहे हालात को देखते हुए कीव स्थित भारतीय एंबेसी ने जारी की नई एडवाइजरी, ताजा एडवाइजरी में एंबेसी ने कहा- ‘छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को आज तत्काल कीव छोड़ने की दी जाती है सलाह, उपलब्ध ट्रेनों द्वारा या उपलब्ध किसी अन्य माध्यम से तत्काल छोड़ दें कीव को, भारतीय दूतावास ने भी लोगों से कहा है कि जैसे भी हो, वे लोग कीव शहर से निकल जाएं बाहर, भारत ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने नागरिकों जिनमें हैं अधिकांश छात्र, इनको निकालने के लिए चलाया है ‘ऑपरेशन गंगा’, केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों समेत भारतीयों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में समन्वय के लिए चार मंत्रियों को युद्धग्रस्त देश के पड़ोसी देशों मे भेजने का सोमवार को लिया है फैसला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ में वायुसेना को भी जुड़ने का दिया आदेश

Read More »
बचौल के बाद एक और BJP विधायक की मांग

वोटिंग अधिकार छोड़िए, मुसलमानों को निकाला जाए देश से बाहर- बचौल के बाद एक और BJP विधायक की मांग: भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बाद बिहार में एक और बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान, बीजेपी विधायक संजय कुमार ने बचौल के बयान का किया समर्थन, भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने हालही में दिया था विवादित बयान- ‘मुसलमानों से वोटिंग का छीन लेना चाहिए अधिकार’, संजय कुमार ने कहा- ‘जो लोग लगे हुए हैं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में, उनका वोटिंग राईट छोड़िए, हम कह रहे हैं उनको इस देश से कर देना चाहिए बाहर’ बचौल के बयान पर हुआ था जोरदार बवाल अब संजय कुमार के बयान पर भी राजनीति गर्मानी तय

Read More »
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे नवाब मलिक

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे नवाब मलिक, लगाई ये गुहार: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, मलिक ने मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका, याचिका में गिरफ्तारी को बताया है गैर-कानूनी, साथ ही जल्द से जल्द रिहाई की रखी है मांग, प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता को 23 फरवरी को लंबी पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार, याचिका में कहा गया है- ‘वे पहले नहीं है, जिसे बनाया गया है निशाना, यह देशभर में चिंतित करने वाला है ट्रेंड, जहां सत्ता में बैठी पार्टी की तरफ से केंद्रीय एजेंसियों का किया जा रहा है दुरुपयोग’, मलिक ने मामले में तत्काल रिहाई की लगाई गुहार, पांच बार के विधायक मलिक को ईडी ने 23 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया था गिरफ्तार, ईडी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ 3 फरवरी को दर्ज NIA की FIR के आधार पर की है ये कार्रवाई, मलिक के खिलाफ रिमांड में ईडी ने आरोप लगाए थे कि मलिक ने डी-गैंग के सदस्य- हसीना पारकर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ मिलकर कुर्ला में मुनिरा प्लंबर की पैतृक संपत्ति हड़पने की रची आपराधिक साजिश, इस संपत्ति की मौजूदा कीमत है 300 करोड़

Read More »