



Day: March 1, 2022


राजस्थान में चल रही है डबल इंजन की सरकार, सीएम गहलोत और मेरे भाई पायलट का धन्यवाद- दीपेंद्र हुड्डा: कांग्रेस सांसद और CWC के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, हुड्डा ने कहा- यही सही मायनों में राजस्थान सरकार ही है डबल इंजन की सरकार, अब 2023 में रिपीट होने से कोई नहीं रोक सकता राजस्थान की कांग्रेस सरकार को, केंद्र सरकार भले ही डबल इंजन की सरकार होने का करती हो दावा, लेकिन हकीकत यह है कि डबल इंजन की सरकार तो अब चल रही है राजस्थान में, जहां एक और बजट में सरकारी कर्मचारियों समेत आम जनता के लिए लिए गए हैं बेहतरीन निर्णय लिए गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर धीरज गुर्जर समेत युवाओं को राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए दिया गया है बड़ा मौका, युवाओं को मौका देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मेरे भाई सचिन पायलट का धन्यवाद,’ मंगलवार को धीरज गुर्जर को बीज निगम के चेयरमैन का पदभार ग्रहण कराने जयपुर के पंत कृषि भवन पहुंचे थे दीपेंद्र हुड्डा, इस दौरान गहलोत सरकार के बजट में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के निर्णय को हुड्डा ने बताया ऐतिहासिक, साथ ही इस निर्णय को हरियाणा समेत पूरे देश में लागू होने की जरूरत भी बताया, साथ ही धीरज गुर्जर समेत कई युवाओं को राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए मौका देने के लिए प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी का दिया धन्यवाद
1 Mar 2022
Read More »

छठे चरण के मतदान के लिए यूपी में थमा प्रचार का शोर, 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीट पर होगी वोटिंग: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान चरम पर, छठे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार का शोर, छठे चरण के लिए उत्तरप्रदेश के 10 जिलों अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया की 57 विधानसभा सीटों पर 3 मार्च को होगा मतदान, ऐसे में इस चरण के लिए वोटिंग से ठीक 48 घंटे पहले थम गया चुनाव प्रचार, इस चरण में होगा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भविष्य का फैसला EVM में कैद, वहीं इसी चरण में सीएम योगी के साथ सरकार के पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी इसी चरण में लगी है दांव पर, इसके अलावा भाजपा से सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट फाजिलनगर में भी इसी चरण में होगी वोटिंग, छठे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले सीएम योगी ने आज जहां पिपराइच, पनियरा, कपिलवस्तु, तुलसीपुर, डुमरियागंज, सहजनवा में ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया और गोरखपुर के दौरे पर रहे
1 Mar 2022
Read More »

रूसी हमले में हुई भारतीय छात्र की मौत केंद्र की नाकामी का परिणाम, इनके लिए चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण- बेनीवाल: यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी सैन्य जंग के बीच फंसे भारतीयों की घर वापसी को लेकर गरमाने लगी सियासत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर पूरा देश है चिंतित, इसी बीच कर्नाटक निवासी नवीन की यूक्रेन के कारकिव में हुए रूसी हमले में हुई मौत, भारतीय छात्र की मौत के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर आई केंद्र सरकार, नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने छात्र के निधन पर जताया दुःख और केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, सांसद बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘केंद्र समय रहते सचेत होकर यूक्रेन से भारत के छात्रों का कर लेती रेस्क्यू तो आज संकट में नहीं आती हजारों जानें में, अब तक 2000 से भी कम छात्रों को लाया जा सका है यूक्रेन से भारत, जबकि यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में राजस्थान सहित कई राज्यों के 20 हजार से ज्यादा छात्र हैं मौजूद, यूक्रेन के कारकिव में भारत के एक छात्र की मृत्यु हो जाना है केंद्र की नाकामी का हिस्सा, क्योंकि केंद्र सरकार उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के चुनाव में है व्यस्त, केंद्र ने युक्रेन में फंसे भारत के छात्रों के जीवन से ज्यादा महत्पूर्ण समझा चुनावों को, हालात बिगड़ने के बाद युक्रेन के सीमावर्ती देशों में केंद्र के कुछ मंत्रियों को भेजकर दिखावा करने से बेहतर होता, सरकार समय रहते वहां से सभी छात्रों को लेकर आ जाती भारत’
1 Mar 2022
Read More »


तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान दर्ज हुए 17 मामलों को वापस लेगी दिल्ली सरकार: केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को मिली राहत, हालांकि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून ले लिए है वापस तो वहीं दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत सभी किसान लौट चुके हैं अपने अपने घर वापस, इसी बीच दिल्ली सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान आंदोलन के दौरान दर्ज 17 मामलों को दिल्ली सरकार ने वापस लेने की दे दी है मंज़ूरी, इसमें एक मामला पिछले साल 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा से भी है जुड़ा, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा- ‘दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर की ओर से गृह मंत्री सत्येंद्र जैन को 31 जनवरी को भेजी गई मामलों से संबंधित फाइल को सोमवार को कानून विभाग की राय लेने के बाद दे दी गई है मंजूरी, दरअसल दिल्ली पुलिस ने नवंबर 2020 से दिसंबर 2021 के दौरान दर्ज किए गए 54 मामलों में से 17 को वापस लेने का किया था फैसला, इसमें लगभग 200-300 प्रदर्शनकारियों और 25 ट्रैक्टरों के लाहौरी गेट के जरिये लाल किले पहुंचने का मामला भी है शामिल, जिसके चलते टिकट काउंटरों और सुरक्षा जांच उपकरणों को हुआ था नुकसान
1 Mar 2022
Read More »

पिता के समर्थन में खुलकर उतरीं BJP सांसद संघमित्रा, फाजिलनगर में बोलीं-अबकी बार स्वामी प्रसाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन, तीन मार्च को यूपी के 10 जिलों की 57 सीटों पर होगा मतदान, चुनाव के एक दिन पहले कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर सियासी घमासान चरम पर, इस सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की बीजेपी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्या खुलकर उतरीं समर्थन में, इतना ही नहीं संघमित्रा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उन्हें घेरने का आरोप लगाते हुए फाजिलनगर की महिलाओं से अपने पिता को वोट देने की अपील की, फाजिलनगर के गोड़रिया नामक स्थान पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता आ गए थे आमने-सामने, इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी (जो अभी भी भाजपा में हैं) संघमित्रा भी पहुंचीं घटनास्थल पर, संघमित्रा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान लगाया आरोप- ‘पिता के ऊपर हमले की सूचना पर जब वह यहां आ रही थीं तो रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरा, इसके बाद संघमित्रा ने फाजिलनगर की जनता खासकर महिलाओं से अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को वोट देने की अपील की, स्वामी प्रसाद मौर्या योगी सरकार में थे मंत्री, चुनाव की घोषणा से पहले मौर्य ने भाजपा से दिया था इस्तीफा और सपा से लड़ रहे हैं चुनाव, अब स्वामी की बेटी संघमित्रा जो की भाजपा से है सांसद, अपने पिता के समर्थन में उतरीं
1 Mar 2022
Read More »


फाजिलनगर में सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़-पथराव, मौर्य बैठे धरने पर: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का अंतिम दिन, मंगलवार की शाम कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य बैठ गए हैं धरने पर, तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नुनियापट्टी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर लगा दिया जाम, चुनाव प्रचार के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा का काफिला हो गया आमने-सामने, दोनों के समर्थकों में किसी बात को लेकर हो गया विवाद, अचानक शुरू हुए इस विवाद के बाद देखते-देखते शुरू हो गया पथराव, कई गाड़ियों में हो गई तोड़फोड़, उस वक्त तक स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी निकल चुकी थी आगे, लेकिन सूचना मिलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य गोड़रिया नामक इस स्थान पर पहुंचे और बैठ गए धरने पर, स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा समर्थकों के खिलाफ कर रहे हैं कार्रवाई की मांग
1 Mar 2022
Read More »



