Day: February 15, 2022

03 02 2022 rajasthan high court 22437247

REET पेपरलीक मामले की जांच CBI को दिए जाने के मामले में सरकार करे जवाब पेश- हाइकोर्ट: REET-2021 पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने लिए दायर याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, महाधिवक्ता को याचिका की कॉपी दिलाते हुए जवाब पेश करने को कहा हाइकोर्ट ने, सीजे अकील कुरैशी और जस्टिस सुदेश बंसल की खंडपीठ ने ABVP द्वारा दायर जनहित याचिका पर दिए यह आदेश, याचिका में कहा गया है कि इस मामले में एसओजी सिर्फ फोरी तौर पर कर रही है जांच, चार माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी एसओजी पहुंची है पेपर लीक से जुड़े ‘छोटे खिलाडियों’ तक ही, जबकि बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष डीपी जारोली मान चुके हैं कि प्रकरण को मिला हुआ है राजनीतिक संरक्षण, सिर्फ सरकार का चेहरा बचाने और राजनीतिक कारणों के चलते दी गई है SOG को यह जांच, याचिका में आरोप लगाया गया कि प्रकरण में राजनेता, अफसर और पुलिस अधिकारी, कोचिंग माफिया और दलालों ने मिलकर पेपर लीक कराते हुए कमाए हैं करोड़ों रुपए, ऐसे में प्रकरण की जांच एसओजी से लेकर सौंपी जाए सीबीआई को

Read More »
bjp 3361709 835x547 m

REET पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का बड़ी संख्या में विधानसभा घेराव आज: REET 2021 पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा आज करेगी विधानसभा का घेराव, जिसके लिए प्रदेशभर से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे जयपुर, सूत्रों की मानें तो भाजपा की विशेष रणनीति के तहत होगा विधानसभा का घेराव, भाजपा के सभी विधायकों को आज सुबह बुलाया गया है प्रदेश भाजपा मुख्यालय, सभी भाजपा विधायकों को सुबह 10 बजे बुलाया गया है पार्टी मुख्यालय, प्रदेश भाजपा कार्यालय से सभी भाजपा विधायक और कार्यकर्ता विधानसभा तक करेंगे पैदल कूच, जहां तक पुलिस जाने देगी वहां तक करेंगे पैदल कूच, वहीं जहां पुलिस द्वारा रोका जाएगा उसी स्थान पर पैदल कूच हो जायेगा धरने में तब्दील, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी पहुंचे जयपुर, दोपहर लगभग 12:15 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और प्रभारी अरुण सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे विधानसभा कूच

Read More »