Day: February 15, 2022

पटना में चिराग पासवान गिरफ्तार

पटना में चिराग पासवान गिरफ्तार, नीतीश सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग, हड़ताली मोड़ बना अखाड़ा: बिहार की राजधानी पटना से आ रही बड़ी खबर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, पासपान राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्‍व वाली सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग को लेकर निकाल रहे थे जुलूस, गांधी मैदान से राजभवन तक जुलूस निकालने की तैयारी में थे पासवान, डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्‍स चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पासवान नहीं माने तो हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने किया लाठीचार्ज और चिराग को किया गया गिरफ्तार, चिराग राज्यपाल से नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की अनुशंसा केंद्र से करने की कर रहे हैं मांग, महिला रिमांड होम सहित कानून एवं विधि-व्यवस्था को लेकर चिराग कर रहे हैं यह मांग

Read More »
'जो कभी धुआं उड़ाते थे वो धुंआ हो गए'

‘जो कभी धुआं उड़ाते थे वो धुंआ हो गए’- अखिलेश यादव ने साधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथा पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान हुआ तेज, सभी राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग हुई तेज, इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना, अखिलेश ने बिना सीएम योगी का नाम लिए साधा निशाना, कहा- ‘वो कानून व्यवस्था की करते हैं बात और उनकी सरकार में आईपीएस हैं फरार, इनामी माफिया के लिए जौनपुर में पुलिस कप्तान पिच बनवा कर खिला रहे थे, उन्नाव में जिस पर आरोप था मुख्यमंत्री उसे कार्यालय में बुलाकर बचाना चाह रहे थे पुलिस से, गर्मी निकालने वाले को टीवी पे देखा न जो कभी धुआं उड़ाते थे वो धुंआ हो गए, बीजेपी सरकार जो राशन दे रही है वो मिलेगा सिर्फ मार्च तक, दिल्ली के बजट में इसके लिए नहीं है पैसा, सपा जब सरकार में आएगी तो जब तक सरकार रहेगी गरीबों को मिलता रहेगा राशन, वो भी सरसों के तेल और घी वाला’

Read More »
BJP का सदन से वॉकआउट तो विधानसभा कूच में जुटने लगे नेता

BJP का सदन से वॉकआउट तो विधानसभा कूच में जुटने लगे नेता, REET की CBI जांच की मांग: REET पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा सदन और सड़क पर एक्शन में, भाजपा विधायक दल ने किया सदन से वॉक आउट, बीजेपी की ओर से रखा गया है राजस्थान विधानसभा का घेराव, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या,नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत बीजेपी विधायक और सांसद भी विधानसभा कूच में भाग लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यालय, प्रदर्शन में पार्टी के अलग-अलग मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी जुटे घेराव में, बीजेपी मुख्यालय के बाहर बनाया गया है मंच, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर आज मुख्यमंत्री भी सदन में रखेंगे अपनी बात, उस दौरान बीजेपी ने सदन में भी रीट मामले में सरकार को घेरने की बनाई रणनीति, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा- REET परीक्षा रदद् होने के बाद केन्द्रीय एजेंसी सीबीआई से जांच की है एक सूत्री मांग, क्योंकि एसओजी की एक है लिमिट, प्रभावशाली लोगों पर SOG नहीं कर पा रही कार्यवाही, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार नहीं मान रही बात’

Read More »
भाजपा विधायकों के सदन से वॉकआउट पर धारीवाल का प्रहार

‘ये भागे…भागे..भाग गए…भाग गए…-भाजपा विधायकों के सदन से वॉकआउट पर धारीवाल का प्रहार: विधानसभा में REET को लेकर घमासान जारी, भाजपा ने सरकार के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए सदन से किया वॉक आउट, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने किया वॉक आउट का ऐलान, वॉक आउट करते भाजपा विधायकों पर जमकर बरसे संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, बोले- ‘ये है ठगों का संघ, ये सभी हैं निंबाराम के चेले, बदनाम संस्था से सदस्य, अब दूसरों को करना चाहते हैं बदनाम, सीबीआई सेंट्रल गवर्नमेंट के है हाथ में, अपने हिसाब से करेगी काम, 62 हजार शिक्षकों की भर्तियां रुक जाए, गहलोत सरकार नहीं दे पाए रोजगार, जिससे सरकार हो जाए बदनाम, ये सब दिल्ली के इशारों पर चलने वाले लोग, इनका खुद का दिमाग नहीं है, इनका मुख्य मकसद ये है कि रुक जाएं 62 हजार भर्तियां’

Read More »
REET पर हंगामे को लेकर भड़के स्पीकर

कल आप भी आओगे सत्ता में तो आएगी दिक्कत, ये परम्परा याद की जाएगी काले अध्याय के रूप में- जोशी: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन, आज सदन में प्रश्नकाल के शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने रीट मामले को लेकर किया हंगामा, इस पर स्पीकर सीपी जोशी ने जताई नाराजगी, जोशी ने कहा- ‘विपक्ष प्रश्नकाल को रोकने का नहीं करें प्रयास, नहीं तो हमें करनी पड़ेगी कठोर कार्रवाई, आप लोग संसदीय परंपराओं को तोड़ने का कर रहे हो काम, कल आप भी सत्ता में आओगे तो आएगी आपको दिक्कत, इस मामले में सदन में एक बार चर्चा हो चुकी हो और उस पर नहीं होती है दोबारा चर्चा, जो परंपरा आप डाल रहे हैं वह परंपरा याद रखी जाएगी काले अध्याय के रूप में, आप अपना प्रोटेस्ट करें लेकिन प्रश्नकाल को रोकने का न करें प्रयास, अगर आपने ऐसा किया तो मुझे करनी पड़ेगी कठोर कार्रवाई’, स्पीकर जोशी ने भाजपा विधायक दल को सीएम गहलोत के जवाब आने का इंतजार करने का भी किया आग्रह

Read More »
लालू यादव डोरडा कोषागार मामले में दोषी करार

लालू यादव डोरडा कोषागार मामले में दोषी करार, रांची की CBI विशेष अदालत ने सुनाया फैसला: बिहार और देश की सियासत की बड़ी खबर, डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला, लालू यादव को कोर्ट ने करार दिया दोषी, कुछ ही देर में सजा सुनाएगी कोर्ट, कोर्ट में ही मौजूद हैं लालू यादव, अगर लालू यादव को सुनाई जाती है 3 साल से ज्यादा की सजा तो उन्हें आगे की कोर्ट में करनी पड़ेगी अपील, 3 साल से कम मिली सजा तो इसी कोर्ट से मिल सकती है जमानत, पूर्व में चारा घोटाले के अलग-अलग मामले में लालू यादव को हाईकोर्ट से मिल चुकी है राहत, लालू जमानत पर हैं बाहर, लालू के स्वास्थ्य को लेकर बनाया जाएगा बड़ा ग्राउंड, लालू यादव किडनी की परेशानी से हैं जूझ रहे, उन्हें चिकित्सकों ने 24 घंटे में महज 500 मिली लीटर लिक्विड लेने के लिए है कहा

Read More »
लालू यादव को जेल या बेल?

लालू यादव को जेल या बेल? 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में CBI कोर्ट आज सुनाएगी फैसला: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव क्या एक बार फिर से जेल जाएंगे या जमानत पर रहेंगे बाहर? इसका आज होगा फैसला, चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट सुनाएगी अपना फैसला, पेशी के लिए पहुंच चुके हैं लालू प्रसाद यादव, चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ के अवैध निकासी मामले में आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट आज सुनाएगी अपना फैसला, पूर्व में चारा घोटाले के अलग-अलग मामले में लालू यादव को हाईकोर्ट से मिल चुकी है राहत और लालू जमानत पर हैं बाहर, लालू प्रसाद यादव के रांची में वकील प्रभात कुमार ने कहा- ‘डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है मामला, चारा घोटाले के सबसे बड़े आरसी 47 ए/96 के ये मामले दरअसल 1990 से 1995 के हैं बीच के, लालू के स्वास्थ्य को लेकर बताया कि अगर सजा होती है तो स्वास्थ्य को बनाया जाएगा बड़ा ग्राउंड, लालू यादव किडनी की परेशानी से हैं जूझ रहे, उन्हें चिकित्सकों ने 24 घंटे में महज 500 मिली लीटर लिक्विड लेने के लिए है कहा’

Read More »