



Day: February 15, 2022


सांसद ने खोली रेलवे के दावों की पोल, 139 कस्टमर केयर पर ना फोन उठा ना मिला रिप्लाई, पैसे भी कटे: बिहार के छपरा से खबर, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रेलवे के उच्च स्तरीय बैठक में इस समस्या से सबको करा दिया रूबरू, सांसद रूडी ने रेलवे के कस्टमर केयर नंबर की हकीकत को कुछ अलग अंदाज में ही अधिकारियों को बताया तो अधिकारी भी रह गए हतप्रभ, सोनपुर रेल मंडल की संसदीय समिति की बैठक के दौरान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कस्टमर केयर नंबर 139 पर मिला दिया फोन, कई बार फोन मिलाने के बाद कई बार डायल किया पर किसी भी टेली कॉलर से यह न तो कनेक्ट हुआ और न ही कोई जवाब आया, मजे की बात यह है कि फोन से कॉल का रेट दो रूपया भी कट गया, सांसद रुडी की इस शिकायत के बाद रेलवे ने इस मामले को लिया काफी गंभीरता से और जल्द ही समस्या समाधान का दिया आश्वासन, बैठक में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लोगों की कई समस्याओं को समिति के सामने रखा
15 Feb 2022
Read More »

BJP सांसद ने ओवैसी को बताया पुराना मित्र और भगवान श्रीराम का वंशज, बोले- धोखेबाज हैं अखिलेश: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को बताया अपना पुराना मित्र और क्षत्रिय, बृजभूषण ने कहा- ‘ओवैसी ईरान वाले नहीं हैं, बल्कि भगवान श्रीराम के हैं वंशज, ओवैसी का झगड़ा है अखिलेश यादव से, क्योंकि अखिलेश मुसलमान का चाहते हैं वोट, लेकिन मुसलमानों को खुलकर के नहीं देना चाहते हैं क्रेडिट, मुसलमान नेताओं को साथ नहीं बैठाना चाहते, ओवैसी और अखिलेश की लड़ाई इसलिए है कि मुस्लिम की लीडरशिप किसके हाथों होनी चाहिए,अखिलेश एक नंबर के हैं धोखेबाज, बाप को दे दिया धोखा, चाचा को दे दिया धोखा, अब स्वामी प्रसाद मौर्या को भी दे दिया धोखा, मौर्या भी सपा में जाकर लुट गए, 20-30 सीट का वादे करके उनको लेकर गए थे, उनको नहीं मिला कुछ भी’
15 Feb 2022
Read More »

हर-हर मोदी, घर-घर मौत, 3 साल में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने बेरोजगारी के कारण की आत्महत्या- पप्पू: बिहार में फिर एक्शन में पप्पू यादव, JAP सुप्रीमो यादव ने किया ऐलान- ‘बिहार में हो रहे भ्रष्टाचार, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय, चाहे वो STET हो या रेलवे के छात्रों को दबाया गया हो इन सब को न्याय दिलाने के लिए 7 मार्च को करेंगे राजभवन मार्च, JAP सुप्रीमो यादव ने केंद्र सरकार पर भी किया बड़ा हमला- ‘हर-हर मोदी और घर-घर हो रही है मौत, पिछले 8 साल से BJP यही करती है आ रही, पिछले 3 साल में कोरोना के दौरान 25000 लोगों ने कर ली है आत्महत्या, बेरोजगार होने की वजह से ये सरकार के आंकड़े हैं जबकि वास्तविक में 3 लाख से ऊपर लोगों ने की है आत्महत्या’, JAP के सुप्रीमो पप्पू यादव ने MLC चुनाव पर कहा- ‘दोनों ही बिहार की बड़ी पार्टियां अपराधियों को दे रही है टिकट, चाहे वो RJD हो या JDU, सभी AK-47 वाले अपराधियों को दे रही है टिकट, शंभू, मंटू हो या बबलू देव इन सब को जनता जानती है कि ये कैसे हैं लोग, ये सारे हैं अपराधी, ये प्रतिनिधियों का चुनाव है तो उन्हीं में से होने चाहिए थे उम्मीदवार’
15 Feb 2022
Read More »

CM शिवराज फिर कोविड पॉजिटिव, बोले- आइसोलेट हूं, कल रविदास जयंती में वर्चुअली रहूंगा शामिल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर हुए कोविड पॉजिटिव, शिवराज ने खुद ट्वीट कर दी इसकी जानकारी, लिखा- ‘मैंने करवाया है अपना RTPCR टेस्ट, मैं आया हूं कोविड पॉजिटिव, मुझे हैं सामान्य लक्षण, कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने खुद को किया है आइसोलेट, आगामी सभी कार्य मैं करूंगा वर्चुअली, कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं वर्चुअली रहूंगा शामिल
15 Feb 2022
Read More »

यूट्यूब ने संसद टीवी किया बंद, जॉइंट सेक्रेटरी बोले- हैकर्स ने हैक कर तोड़ी है यूट्यब की गाइड लाइन: गूगल के सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने संसद टीवी के ऑफिशियल अकाउंट को कर दिया है बंद, यूट्यूब पर संसद टीवी के चैनल को ओपन करने पर ‘यूट्यूब के कम्यूनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के लिए इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है’ का दिखाई दे रहा मैसेज, संसद टेलीविजन के जॉइंट सेक्रेटरी पुनीत कुमार ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया- ‘हैकर्स ने चैनल को हैक कर तोड़ी है यूट्यब की गाइड लाइन’, हैकर्स ने अकाउंट हैक करके Ethereum कर दिया नाम, गूगल ने यूट्यूब कंटेट क्रिएटर और चैलन चलाने वालों के लिए बनाई है एक पॉलिसी, support.google.com पर है दी, इस पॉलिसी के मुताबिक, आप यूट्यूब से कमाई कर रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आपका चैनल, यूट्यूब पर कमाई करने से जुड़ी पॉलिसी को करता हो फॉलो, पॉलिसी में यूट्यूब के कम्यूनिटी दिशा-निर्देश, सर्विस की कंडीशन, कॉपीराइट और गूगल एडसेंस प्रोग्राम की पॉलिसी है शामिल, ये पॉलिसी उन लोगों पर लागू होती हैं जो ‘यूट्यूब पार्टनर कार्यक्रम’ में शामिल हैं या होना चाहते हैं शामिल
15 Feb 2022
Read More »


हाईकमान के इशारे पर प्रदेश में अटकाना चाहते हैं भर्तियां, झूठ की राजनीति कर रही भाजपा- गहलोत: राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में जवाब दे रहे हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा- ‘विपक्ष सदन से नदारद है, किसको जवाब दूं, बाहर विरोध में लोग आए नहीं, कहां है 50 हजार की बातें करने वाले के लोग? विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि बताएं सरकार की कमियां, आज जैसे हालात हैं देश में, वैसा कभी नहीं देखा, स्पीकर ने सदन को चलाने की खूब की कोशिश, लेकिन विपक्ष सदन को आसानी से नहीं चलने देना चाहते, हाईकमान के इशारे पर बीजेपी चाहती है कि प्रदेश में अटकें भर्तियां, झूठ बोलकर राजनीति कर रही है भाजपा, कटरिया जी अपने हाईकमान को सच कहें, विपक्ष ने सदन को कर रखा है डिस्टर्ब, CBI को इसलिए REET की जांच दिलवाना चाहते हैं ताकि अटक जाएं भर्तियां, NDA सरकार और BJP ने देश को किया बर्बाद’
15 Feb 2022
Read More »

लालू यादव को भेजा गया होटवार जेल, 21 फरवरी को सजा सुनाएगी कोर्ट, सजा मुकर्रर होने तक…: चारा घोटाले से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव दोषी करार, लालू प्रसाद यादव को भेजा गया होटवार जेल, लालू को 21 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा, सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के तुरंत बाद लालू यादव को लिया गया हिरासत में, कोर्ट ने सीधे रिम्स भेजने की बजाए लालू यादव को होटवार जेल भेजने का दिया निर्देश, होटवार जेल में डॉक्टरों की टीम लालू के स्वास्थ्य की कर रही है जांच, डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद लालू को भेजा जा सकता है रिम्स, हो सकता है आज रात लालू को बितानी पड़े होटवार जेल में, लालू यादव के वकील ने अदालत से लालू यादव की उम्र और खराब तबीयत को लेकर लगाई थी गुहार, जेल प्राधिकरण को निर्देश दिया जाए कि लालू को रिम्स में किया जाए शिफ्ट
15 Feb 2022
Read More »

REET की CBI जांच को लेकर BJP का विधानसभा कूच, कार्यकर्ताओं ने उखाड़े बेरिकेड्स, पुलिस से भिड़े: REET पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा आक्रामक, विधानसभा का घेराव करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उखाड़े बेरिकेड्स, पुलिसकर्मियों से भिड़े कार्यकर्ता, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए की वॉटर कैनन से पानी की बौछार, विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने, भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता रहे मौजूद
15 Feb 2022
Read More »


