



Day: February 15, 2022





योगी चुनाव का चेहरा, चुने गए MLA और पार्टी तय करेगी सीएम, वे योगीजी हों या ….-गडकरी: उत्तरप्रदेश का चुनावी रण, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को प्रयागराज में एक बयान देकर सियासी गलियारे में पैदा की हलचल, ‘आएंगे तो योगी ही’…इस सवाल पर गडकरी ने कहा- ‘योगी अभी हैं चुनाव का चेहरा, MLA और पार्टी तय करेगी कौन होगा मुख्यमंत्री, वे योगीजी हों या जो हो, उनका मुख्यमंत्री के तौर पर चुनाव है हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, यह बात तो पार्टी के लेवल पर होती है तय’, गडकरी ने विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर की योगी सरकार की जमकर तारीफ गडकरी के इस बयान के बाद सियासी चर्चाएं- ‘योगी नहीं तो फिर भाजपा यूपी में किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? क्या बेबी रानी मौर्य या केशव प्रसाद मौर्य पर खेला जाएगा दांव, 2017 में भी अचानक सामने आया था सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ का नाम, क्या इस बार भी कुछ इसी तरह चौंकाने की तैयारी कर रही भाजपा?
15 Feb 2022
Read More »


भाजपा का ‘शेर’ हुआ चोटिल, विधानसभा कूच में पूनियां के पैर में लगी चोट, लगे थे शेर आया-शेर आया नारे: REET धांधली की सीबीआई जांच की मांग, प्रदेश भाजपा ने प्रदेश मुख्यालय से किया विधानसभा कूच और घेराव, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका 22 गोदाम सर्किल के पास, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बैरिकेड्स लांघने का किया प्रयास, इस दौरान धक्का मुक्की में पूनियां के पैर में आई गंभीर चोटें, विधायक मदन दिलावर भी हुए चोटिल, पुलिस भाजपाई दिग्गजों को लेकर हिरासत में लेकर गई थी विद्याधर नगर थाने, थाने से पूनियां को ले जाया गया न्यूरो केयर हॉस्पिटल, पूनियां के पैर में घुटने में आई है गंभीर चोट, पूनियां के पैर पर बांधा गया पट्टा, डॉक्टर ने पूनियां को दी है चार दिन आराम की सलाह, बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल, शुभचिंतक फोन पर ले रहे हैं कुशलक्षेम, आज के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगाए थे नारे, शेर आया-शेर आया के लगाए थे नारे, अब सियासी जानकार ने कहा- भाजपा के शेर हुआ चोटिल
15 Feb 2022
Read More »

10 मार्च तक महाराष्ट्र सरकार गिराने के अल्टीमेटम पर बोले रावत- नामर्दों वाले वार से डरने वाली नहीं शिवसेना: देश में जारी विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच महाराष्ट्र से आई सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, शिवसेना भवन से विशेष पत्रकार वार्ता के दौरान बोले राउत- ‘कुछ बीजेपी नेताओं ने मुझसे की थी दिल्ली में मुलाकात, उन्होंने कहा सरकार गिराने में करो हमारी मदद वरना लगा देंगे सूबे में राष्ट्रपति शासन, केंद्रीय एजेंसियां कर देगी तुम्हें ठीक और फिर पछताओगे, लेकिन मैं बीजेपी नेताओं से कह देना चाहता हूँ साफ-साफ, नामर्दों की तरह वार करने वालों से कभी डरने वाली नहीं है शिवसेना, बंगाल में भी हैं महाराष्ट्र की तरह के हैं हालात, महाराष्ट्र की सरकार उन्हें गिरानी है और इसलिए किया जा रहा है केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल, झूठे आरोप लगाकर की जा रही दबाव देने की कोशिश, इसलिए बीजेपी की ओर से सरकार गिराने की दी जा रही है तारीख, बीजेपी नेताओं ने दिया अल्टीमेटम 10 मार्च को गिरेगी यह सरकार, लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि आपने किस आधार पर दी यह तारीख’
15 Feb 2022
Read More »

प्रियंका और पायलट की हुई अहम मुलाकात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर देश-प्रदेश के मसलों पर हुआ मंथन: देश और प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की हुई अहम मुलाकात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई दोनों नेताओं की मुलाकात, दोनों के बीच देश और प्रदेश के अहम मसलों पर हुई बातचीत, उत्तराखंड और गोवा में हुए मतदान को लेकर हुई चर्चा, साथ ही आने वाले दिनों में पंजाब-मणिपुर और यूपी के 5 चरणों को लेकर बनी रणनीति, पायलट ने चुनावी राज्यों की ग्राउंड रिपोर्ट से भी प्रियंका को किया अपडेट, इन दिनों पायलट पंजाब में पार्टी के लिए कर रहे हैं प्रचार,आज भी पायलट कई चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, इससे पहले पायलट ने उत्तराखंड-गोवा और यूपी में किया सघन चुनाव प्रचार
15 Feb 2022
Read More »

129 दिन बाद जेल से आया बाहर आशीष मिश्रा, पहले चरण की वोटिंग के दिन मिली बेल, दूसरे के बाद रिहाई: उत्तरप्रदेश चुनाव के घमासान के बीच बड़ी खबर, लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा 129 दिन बाद जेल से आया बाहर, आशीष मिश्रा टेनी को 10 फरवरी को मिली थी हाईकोर्ट से जमानत, उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी को यूपी में हुआ है पहले चरण का मतदान,अब दूसरे चरण के मतदान के बाद जेल से बाहर आया टेनी, सियासी गलियारों में चर्चा, जाट लैंड और किसान आंदोलन से जुड़े और प्रभाव रखने वाले क्षेत्रों में हो चुका है मतदान, किसान आंदोलन का पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में था ज्यादा असर, अब जब इन इलाकों में हो चुकी वोटिंग तो बाहर आया मंत्री जी का बेटा, किसान संगठनों ने टेनी की जमानत पर दिए हैं बयान, लखीमपुर में आंदोलन कर रहे किसानों को आशीष टेनी की गाड़ी से कुचलने से हुई थी 4 किसानों की मौत, पुलिस ने इस मामले में टेनी को बनाया था मुख्य आरोपी
15 Feb 2022
Read More »


