



Day: January 30, 2022



बिहार में टूटा महागठबंधन! RJD ने कांग्रेस को झटका दे सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी, तेजस्वी बोले- दोस्ती केवल दिल्ली में: बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ी खबर, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का बयान- ‘बिहार में विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर कांग्रेस से नहीं हुआ है समझौता और राजद ने सभी 24 उम्मीदवार कर दिए हैं तय, राजद ने सिर्फ केंद्र की राजनीति में कांग्रेस को दे रखा है समर्थन, इस चुनाव में कांग्रेस से तालमेल का नहीं है कोई सवाल, इस संबंध में वाम दलों से हो गयी है बातचीत, सब लोगों ने देखा है कि बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में क्या हुआ, हमने कांग्रेस से कहा था कि उपचुनाव व एमएलसी चुनाव पर एक साथ बात कर ली जाए, लेकिन उधर से क्या हुआ ये सब लोगों ने देखा, अब राजद ने फैसला कर लिया है कि एमएलसी चुनाव वाम पार्टियों के साथ लड़ेंगे मिलकर
30 Jan 2022
Read More »

अखिलेश को सीधी टक्कर देंगी अपर्णा यादव? कहा- पार्टी कहेगी तो भैय्या के सामने लड़ूंगी चुनाव: उत्तरप्रदेश चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मैनपुरी की करहल सीट से मैदान में ठोक सकती हैं ताल, सोमवार को अखिलेश यहां से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए करेंगे नामांकन पत्र दाखिल, जिले को माना जाता है पार्टी का गढ, बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर किसी प्रत्याशी का नहीं किया है ऐलान, जबकि कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव जबकि बीएसपी ने कुलदीप नारायण को बनाया उम्मीदवार, ऐसे में मैनपुरी और आसपास के इलाकों में इस बात की चर्चा भी है कि बीजेपी अपर्णा को अखिलेश के खिलाफ दे सकती है टिकट, एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में अपर्णा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह करहल सीट से लड़ सकती हैं चुनाव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा- ‘यदि पार्टी कहेगी तो वो मैनपुरी की करहल सीट से भी लड़ेंगी चुनाव, लखनऊ कैंट में लोगों की कर रही हूं सेवा, अगर पार्टी कहेगी तो अखिलेश भैया के खिलाफ भी लड़ूंगी चुनाव, पार्टी तय करेगी कि मुझे क्या है करना’ अगर अपर्णा यादव करहल सीट से चुनाव लड़ती हैं तो इस सीट पर सियासी मुकाबला होगा बड़ा दिलचस्प
30 Jan 2022
Read More »

अखिलेश ने दी ‘बाबा’ की ब्रेकिंग न्यूज- भाजपा की लिस्ट में 99 प्रत्याशी क्रिमिनल, शतक की कमी: यूपी चुनाव में जैसे-जैसे पहले चरण के मतदान की तारीख आ रही है नजदीक, नेताओं के बीच जुबानी जंग हो गई है तेज, सीएम योगी ने शनिवार को जहां अखिलेश यादव को तमंचावादी कहा तो अखिलेश ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए उन पर किया वार, अखिलेश ने लिखा- ‘बाबा जी की ब्रेकिंग न्यूज, भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी, अब तक आपराधिक छवि के 99 उम्मीदवारों को दे चुकी है टिकट’, इससे पहले अखिलेश ने पोस्ट कर लिखा था कि भाजपा ने मेरा दिल्ली में हेलीकाप्टर है रोक लिया, वो नहीं चाहती मैं मुजफ्फनगर में करूं प्रेस कांफ्रेंस, ये हारी हुई भाजपा की हताशा भरी है साजिश
30 Jan 2022
Read More »

एक हिंदुत्ववादी ने मारी थी गांधी को गोली- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल का ट्वीट: महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें दी श्रद्धांजलि, राहुल ने गांधी जी के पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजा राम और चश्मे वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को मारी थी गोली, सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि नहीं रहे गांधी जी, जहां सत्य है, वहां आज भी ज़िंदा हैं बापू’, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को मारी थी गोली, इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर है मनाया जाता, देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी जा रही है श्रद्धांजलि
30 Jan 2022
Read More »

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 2.34 लाख नए केस, 893 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.5%: देश भर में कोरोना के नए मामलों में आ रही है कमी लेकिन मौतों के आंकड़ों ने डराया, देश में बुधवार को मिले 2 लाख 34 हजार 281 नए कोरोना संक्रमित, इस दौरान 3.52 लाख लोग हुए ठीक, इस अवधि में 893 लोगों की हुई मौत, देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या है 18.84 लाख, महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 3.87 करोड़ लोग आ चुके संक्रमण की चपेट में, बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 14.5% किया गया दर्ज, राजस्थान में 24 घंटे में मिले 10437 नए कोरोना के मरीज, 22 लोगों की हुई मौत
30 Jan 2022
Read More »


