Day: January 30, 2022

320 214 14315632 thumbnail 3x2 jaipur

REET पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट- जिला समन्वयक प्रदीप पराशर गिरफ्तार, जारौली पर भी गिरेगी गाज: REET पेपरलीक मामले में SOG के खुलासे के बाद से आए दिन आ रहा बड़ा अपडेट, अब जयपुर जिला समन्वयक डॉ. प्रदीप पाराशर को SOG ने किया गिरफ्तार, पूर्व में गिरफ्तार रामकृपाल मीणा से हुई पूछताछ में आया था डॉ प्रदीप पाराशर का नाम सामने, एसओजी ने रीट के स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को बीते रोज शनिवार को लिया था हिरासत में, तब से एसओजी मुख्यालय में की जा रही थी पाराशर से पूछताछ, बर्खास्त किए गए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने ही अपने परिचित पाराशर को रीट परीक्षा का स्टेट को-ऑर्डिनेटर किया था नियुक्त, वहीं प्रकरण में अब तक कुल 36 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, ऐसे में अब कभी भी हो सकती है बोर्ड अध्यक्ष रहे डीपी जारौली की भी कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, पिछले साल हुई REET-2021 परीक्षा की धांधली की जांच कर रही SOG ने पेपर लीक गिरोह का किया है पर्दाफाश, SOG ने बताया है कि शिक्षा संकुल से चोरी हुआ था रीट का पेपर, 1 करोड़ 22 लाख में बिका था पेपर, SOG के खुलासे के बाद से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा लगातार गहलोत सरकार और बोर्ड अध्यक्ष जारौली के खिलाफ हैं हमलावर

Read More »
smriti irani rahul

घर पर लड़का है जो लड़ नहीं सकता- प्रियंका के स्लोगन ‘लड़की हूं…’ के बहाने ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज: यूपी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग हुई तेज, रविवार को यूपी के आगरा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पहले किया जन संवाद और फिर डोर टू डोर कैंपेन, इस दौरान स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस पर भी साधा जमकर निशाना, कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के स्लोगन ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’ का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए कसा राहुल गांधी पर जोरदार तंज, प्रियंका गांधी के स्लोगन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को लेकर मीडिया के एक सवाल पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- ‘क्योंकि वो (प्रियंका गांधी) संकेत दे रही हैं कि घर पर लड़का (राहुल गांधी) है, जो लड़ नहीं सकता,’ यह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का आखिरी सवाल था और इसके बाद स्मृति ईरानी मुस्‍कराते हुए चली गईं वहां से, इससे पहले समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा- ‘सपा करती है बदले की राजनीति और उसके उम्मीदवार अभी से ही बदला लेने की कर रहे हैं बात, धमका रहे हैं लोगों को,’ पीसी के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगरा के अलग अलग इलाकों में डोर टू डोर कैंपेन करते हुए की भाजपा को वोट देने की अपील

Read More »
img 20220130 190738

बीजेपी ने मणिपुर में 60 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, टिकट कटे तो नाराज समर्थकों ने किया उग्र प्रदर्शन: बीजेपी ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की कर दी घोषणा, लिस्ट आने के साथ ही मणिपुर में शुरू हुआ उग्र प्रदर्शन, उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होते ही मणिपुर में कई जगह शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, कई नेताओं के काटे गए हैं टिकट, इससे नाराज समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम बीरेन का फूंका पुतला और किया प्रदर्शन, दूसरी तरफ इस बार BJP ने 4 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी उतारा चुनावी मैदान में, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह खुद हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से ठोकेंगे ताल चुनाव, मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को होगा मतदान

Read More »
img 20220130 185134

पंजाब में कांग्रेस ने जारी की 8 नामों की तीसरी सूची, सीएम चन्नी चमकौर और भादौर दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, रविवार को जारी हुई इस सूची में कुल 8 उम्मीदवारों का नाम, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब (एससी) सीट और दूसरी भादौर से ठोकेंगे चुनावी ताल, कांग्रेस पार्टी ने जिन 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें तारसेम सिंह सियालका को अटारी से उम्मीदवार, सुखपाल सिंह भुल्लर को खेम करण, सतबीर सिंह सैनी को नवान शहर, इश्वरजोत सिंह चीमा को लुधियान साउथ, मोहन सिंह को जलालाबाद, चरणजीत सिंह चन्नी को भादौर, मनीष बंसल को बरनाला और विष्णु शर्मा को पटिलाया से बनाया उम्मीदवार

Read More »
pilot 19 11

यूपी और पंजाब के बाद अब उत्तराखंड में हुंकार भरेंगे पायलट, कांग्रेस आलाकमान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का घमासान, चुनाव में पार्टियों ने झोंकी ताकत, कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और टोंक विधायक को सौंपी अहम जिम्मेदारी, सचिन पायलट कल यानि 31 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के
चुनावी दौरे पर, पलटन बाजार देहरादून में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे पायलट, इसके बाद करीब 12 बजे होटल मधुवन में एक प्रेसवार्ता को करेंगे संबोधित, वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए वर्चुअल प्रचार भी करेंगे सचिन पायलट, इससे पहले यूपी के गाजियाबाद और पंजाब के चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता और डोट-टू-डोर प्रचार कर चुके हैं पायलट

Read More »
img 20220130 172337

REET धांधली मामले में पायलट और बेनीवाल की चुप्पी पर उठे सवाल, किरोड़ी बोले- ये मेरी भी समझ के बाहर: REET 2021 के पेपर लीक मामले को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के नित नए खुलासे, रविवार को एक बार फिर सांसद मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किए नए खुलासे, पीसी के दौरान रीट पेपर लीक मामले में हनुमान बेनीवाल और सचिन पायलट दोनों की चुप्पी को लेकर एक पत्रकार ने पूछा सवाल, इसके जवाब में बोले सांसद किरोड़ी लाल- ‘पायलट साहब को तो कम से कम बोलना चाहिए, पायलट हमेशा बोलते हैं, सरकार में जब जब भी ऐसी गड़बड़बाजी हुई है तो पायलट साहब हमेशा बोलते आए हैं,’ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मांग करते हुए डॉ किरोड़ी ने कहा- इसलिए मीडिया के जरिए मैं पायलट साहब से कहूंगा की 2600000 बच्चों के भविष्य का है सवाल, उनको यह मामला उठाना चाहिए दस जनपथ तक, उनकी पहुंच 10 जनपथ तक, यही नहीं पायलट को मुख्यमंत्री जी से भी करनी चाहिए बात, आखिर वह क्यों चुप हैं यह तो मेरी भी समझ से बाहर,’ इसके साथ ही RLP संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर बोले सांसद किरोड़ी लाल मीणा- बेनीवाल जी की तो पार्टी है स्टेट लेवल की , बड़ा अच्छा असर है उनका प्रदेश की राजनीति में, उनकी पार्टी के हैं 3 विधायक भी, ऐसे में यह उन्ही से पूछा जाए आखिर क्या है कारण

Read More »
bsp 61f64e7575b86

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 8 प्रत्याशियों की नई सूची, 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को अपने आठ उम्मीदवारों की एक और सूची की, चार जिलों की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की इस सूची में की गई है पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव की सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा, वहीं इस सूची में बसपा ने पहले घोषित किए गए दो उम्मीदवारों को बदल भी दिया है, चौथे चरण के लिए जारी बसपा की इस सूची में पीलीभीत जिले की पीलीभीत विधानसभा सीट पर मुश्ताक अहमद, बरखेड़ा से मोहन स्वरूप वर्मा, पूरनपुर (सु) सीट से अशोक कुमार राजा को बसपा का दिया गया है टिकट, जबकि सीतापुर में सेवटा विधानसभा सीट पर आशीष प्रताप सिंह और सिधौली (सु) में पुष्पेन्द्र कुमार को किया गया है बसपा प्रत्याशी घोषित, इसके अलावा हरदोई सीट से शोभित पाठक बसपा की ओर से उतरेंगे चुनावी मैदान में, बदलाव वाले उम्मीदवारों में उन्नाव जिले की मोहान (सु) और भगवंतनगर सीट है शामिल, पार्टी ने मोहान (सु) सीट पर विनय चौधरी की जगह सेवक लाल रावत को घोषित किया है उम्मीदवार, जबकि भगवंतनगर सीट पर ब्रजकिशोर वर्मा होंगे बसपा से उम्मीदवार, पहले इस सीट पर प्रेम सिंह चंदेल को बनाया गया था उम्मीदवार

Read More »