Day: January 29, 2022

पेगासस जासूसी कांड पर NYT का दावा

पेगासस जासूसी कांड पर NYT का दावा, भारत सरकार ने 2017 में इजराइल से खरीदा था स्पाईवेयर: भारत की राजनीति को गर्माने वाला खुलासा, अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा- भारत सरकार ने 2017 में इजराइली कंपनी NSO ग्रुप से खरीदा था जासूसी सॉफ्टवेयर पोगासस, इस सॉफ्टवेयर को पांच साल पहले की गई 2 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील में गया था खरीदा, इसी डिफेंस डील में भारत ने एक मिसाइल सिस्टम और खरीदे थे कुछ हथियार, सालभर की लंबी जांच के बाद अखबार ने बताया- ‘अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने भी खरीदा था यह सॉफ्टवेय, FBI ने घरेलू निगरानी के लिए सालों तक इसकी टेस्टिंग भी की, लेकिन पिछले साल इसका इस्तेमाल नहीं करने का किया फैसला, रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे दुनियाभर में इस स्पाइवेयर का किया गया इस्तेमाल, मीडिया समूहों के एक ग्लोबल ग्रुप ने जुलाई 2021 में यह खुलासा किया था कि दुनिया भर की कई सरकारों ने विरोधियों और पत्रकारों की जासूसी करने के लिए स्पाइवेयर का किया था इस्तेमा, भारत में जिन लोगों जासूसी की गई थी उनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर, तत्कालीन चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के साथ 40 से ज्यादा पत्रकारों के नाम थे शामिल

Read More »
रीट परीक्षा में उजागर हुआ आपराधिक भ्रष्टाचार कर देने वाला है स्तब्ध- मैडम राजे

राज्य सरकार परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने में रही असफल, CBI जांच ही विकल्प- मैडम राजे: REET धांधली में SOG के खुलासे के बाद विपक्ष के निशाने पर गहलोत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वसुंधरा राजे का राज्य सरकार पर हमला, मैडम राजे ने CBI जांच की मांग करते हुए किया ट्वीट- ‘परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं उसकी पवित्रता होनी चाहिए हर संदेह से परे, इसलिए यह बहुत ही चिंताजनक है कि जांच एजेंसियों ने REET पेपर लीक मामले में शिक्षा संकुल को ही संदेह के घेरे में लाकर किया खड़ा, रीट परीक्षा में उजागर हुआ आपराधिक भ्रष्टाचार कर देने वाला है स्तब्ध, इसके बावजूद कांग्रेस सरकार संघर्ष कर रहे छात्रों की सहायता के लिए नहीं उठा रही है कोई कदम, राजस्थान सरकार परीक्षा संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने में रही है असफल, अब अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए CBI जैसी सर्वोच्च संस्था द्वारा जांच ही है एकमात्र विकल्प’, SOG के खुलासे के बाद मरुधरा की सियासी पारा है चढ़ा हुआ, भाजपा मामले में सीबीआई की जांच करवाने की कर रही है मांग

Read More »
देश में 24 घंटे में 2.35 लाख कोरोना के नए केस

देश में 24 घंटे में 2.35 लाख कोरोना के नए केस, 871 की मौत, पॉजिटिविटी रेट घटकर हुआ 13.39%: देश में शुक्रवार को 2 लाख 35 हजार 532 मिले नए कोरोना संक्रमित, इस दौरान 3.35 लाख लोग हुए ठीक, जबकि 871 लोगों की हुई मौत, इससे एक दिन पहले गुरुवार को मिले थे 2,51,209 लोग संक्रमित, नए केस में 6% की देखी गई कमी, देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या हुई 20.04 लाख, महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.08 करोड़ लोग आ चुके हैं संक्रमण की चपेट में, राजस्थान में 28 जनवरी को मिले 8125 नए कोरोना संक्रमित, साथ ही प्रदेश में 21 मरीजों की हुई मौत, 5 मरीजों की मौत जयपुर में और 5 मरीजों की मौत हुई जोधपुर में, प्रदेश में कोरोना एक्टिव की संख्या है 80,488

Read More »
ashok gehlot 3

REET धांधली मामले को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, डीपी जारौली बर्खास्त, नई कमेटी होगी गठित: REET2021 धांधली प्रकरण को लेकर गहलोत सरकार का बड़ा फ़ैसला, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली को बर्खास्त करने का निर्णय, वहीं लिप्त पाए गए कर्मियों के तुरन्त सस्पेंड करने का भी लिया गया निर्णय, जांच में दोषी पाए जाने पर होंगे बर्खास्त, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, इसके साथ ही सरकार ने हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का लिया निर्णय, ये कमेटी भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने की दिशा में करेगी काम, REET-2021 परीक्षा की धांधली की जांच कर रही SOG ने पेपर लीक गिरोह का किया था पर्दाफाश, SOG ने बताया था कि शिक्षा संकुल से चोरी हुआ था REET का पेपर, 1 करोड़ 22 लाख में बिका था यह पेपर, SOG के खुलासे के बाद से बीजेपी और सांसद किरोड़ी लाल मीणा लगातार गहलोत सरकार हैं हमलावर, बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने की कर रहे थे मांग

Read More »