Day: January 29, 2022

मोदी सरकार ने किया है देशद्रोह

मोदी सरकार ने किया है देशद्रोह- पेगासस मामले में NYT के खुलासे के बाद राहुल का केंद्र सरकार पर निशाना: भारतीय राजनीति में गर्माहट लाने वाले पेगासस को लेकर अब अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया बड़ा खुलासा, NYT की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘भारत सरकार ने 2017 में इजराइली कंपनी NSO ग्रुप से खरीदा था जासूसी सॉफ्टवेयर पोगासस,’ NYT की रिपोर्ट का हवाला देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, राहुल ने मोदी सरकार पर लगाया देशद्रोह का आरोप, ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा- ‘मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए ख़रीदा था पेगासस, फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को बनाया है निशाना, ये है देशद्रोह, मोदी सरकार ने किया है देशद्रोह’

Read More »
मुन्नवर राणा का बड़ा बयान

अगर अगले 5 साल फिर योगी आए तो हम नहीं बचेंगे जिंदा- मशहूर शायर मुन्नवर राणा का बड़ा बयान: उत्तप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी हुई तेज, अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले मुन्नवर राणा ने एक बार फिर दिया बड़ा बयान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बोले राणा- ‘बीते पांच साल तो हम बच गए, मगर अगले पांच साल में योगी आ गए तो हम नहीं बचेंगे जिंदा, मरना तो वैसे ही है लेकिन बेमौत नहीं मरना चाहता, बीजेपी के नेता पलायन करने वालों को पश्चिम यूपी में तलाश रहे हैं, मगर मैं यहां बैठा हूं पलायन करने के लिए, मुझसे कोई नहीं मिल रहा, मैं इसी देश में मरूंगा, वो लोग और थे जो चले गए करांची’, मुन्नवर राणा के इस बयान के बाद उत्तरप्रदेश की सियासत का गरमाना है तय, इससे पहले भी राणा ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना की थी तालिबानी आतंकियों से, राणा के इस बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता ने हजरतगंज थाने में दी थी तहरीर, जिस पर पुलिस ने कर लिया था केस दर्ज

Read More »
अमित शाह के जयंत पर सियासी डोरे

अगर प्रदेश में आई सपा सरकार तो जयंत चौधरी निकल जाएंगे और बैठ जायेंगे आजम खान- अमित शाह: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, उत्तरप्रदेश में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को होगा मतदान, इसी कड़ी में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी हुई और तेज, केंद्रीय गृहमंत्री और राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने मुजफ्फरनगर में प्रभावी मतदाताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सपा-RLD गठबंधन पर साधा निशाना, एक बार फिर अमित शाह ने जयंत चौधरी को साधने के लिए दिया सियासी बयान, कहा- ‘कल अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस देखी, अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप सिर्फ मतगणना तक हो साथ-साथ, अगर बनी सपा सरकार तो जयंत भाई निकल जाएंगे और बैठ जाएंगे आजम खान, टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है’

Read More »
चाहे कोई भी हो दोषी पहुंचाया जाएगा जेल

चाहे कोई भी हो दोषी पहुंचाया जाएगा जेल- REET पेपर लीक मामलें में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का बड़ा बयान: REET पेपर लीक मामले को लेकर गरमाई प्रदेश की सियासत, अशोक गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी ने REET पेपर लीक मामले को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘चाहे कितना भी बड़ा आदमी हो नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को, उनके खिलाफ की जाएगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई, एसओजी ने पूरे मामले में किया है गहराई से काम और SOG आगे भी इसी तरह से करती रहेगी काम, भष्ट्राचार के खिलाफ सरकार की है जीरो टॉलरेंस की नीति, सरकार ने किए है निष्पक्ष और न्यायोचित जांच के मद्देनजर फैसले, चाहे कोई भी दोषी उसके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई’ SOG की कर्यवाही के बाद एक्शन में आई सरकार ने REET पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली के साथ साथ सचिव अरविंद सेंगवा को भी कर दिया है निलंबित

Read More »
CM हाउस के बाद राजभवन पहुंचा कोरोना

CM हाउस के बाद राजभवन पहुंचा कोरोना, राज्यपाल मिश्र हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट: राजस्थान में मुख्यमंत्री आवास के बाद राजभवन में भी कोरोना की एंट्री, राज्यपाल कलराज मिश्र हुए कोरोना संक्रमित, आज कराये गए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, हालांकि राज्यपाल हैं अभी पूर्णतया स्वस्थ्य, कोरोना संक्रमित आने के बाद कलराज मिश्र ने खुद को किया आइसोलेट और संपर्क में आए लोगों से की खुद का टेस्ट करने की अपील, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूछी राज्यपाल कलराज मिश्र से कुशलक्षेम, हाल ही में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में स्टाफ सहित खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और बेटे वैभव गहलोत के साथ 27 स्टाफ के लोग आ गए थे कोरोना के चपेट में

Read More »
राकेश टिकैत ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी

सरकार द्वारा MSP पर कमेटी ना बनाये जाने से नाराज BKU नेता राकेश टिकैत ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी: केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून लेने के बाद आंदोलनरत किसान चले गए हैं वापस, लेकिन किसानों और सरकार के बीच MSP पर हुए समझौते में फसलों के न्यूनमत समर्थन मूल्य पर एक कमेटी के गठन की हुई थी बात, बावजोड़ इसके सरकार ने अब तक नहीं बनाई है इस लेकर कोई कमेटी, इसके विरोध में किसान 31 जनवरी को देंगे धरना, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया एलान, कहा- ’31 जनवरी को पूरे देश में SDM, DM और DC के यहां पर हमारा किसान देंगे धरना, भारत सरकार ने की थी MSP पर गारंटी कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने की बात लेकिन अब तक वो कमेटी नहीं बनी, बहुत पर्चे दर्ज़ हैं वो पर्चे वापस नहीं हुए, ये सारे वादे एक बार फिर सरकार याद दिलाने के लिए देश भर में दिया जाएगा धरना’

Read More »
बोर्ड अध्यक्ष जारौली के बाद अब सचिव सेंगवा भी निलंबित

बोर्ड अध्यक्ष जारौली के बाद अब सचिव सेंगवा भी निलंबित, REET धांधली में प्रथम दृष्टया माना आरोपित: REET पेपर लीक मामले में एक्शन में सरकार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव RAS अरविंद सेंगवा निलंबित, रीट प्रकरण में प्रथम दृष्टया माना जा रहा आरोपित, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली को बर्खास्तगी के लिए कल कहा था सीएम अशोक गहलोत ने, इससे पहले देर रात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को सरकार कर चुकी है बर्खास्त, SOG ने रीट पेपर लीक मामले में गिरोह का किया है खुलासा, SOG ने जांच में माना है कि शिक्षा संकुल के स्ट्रॉंग रूम से आउट किया गया था पेपर, 1 करोड़ 22 लाख में हुआ था पेपर का सौदा, राज्य सरकार ने RSEB अध्यक्ष डीपी जारोली को किया है बर्खास्त, सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का किया है फैसला, यह कमेटी भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने की दिशा में करेगी काम

Read More »
पंजाब कांग्रेस प्रधान सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से भरा अपना नामंकन

पंजाब कांग्रेस प्रधान सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से भरा अपना नामंकन, मजीठिया से होगा सीधा मुकाबला: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दिग्गजों की नामांकन प्रक्रिया हुई तेज, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से भरा अपना नामांकन, साल 2017 में नवजोत सिंह सिद्धू इसी सीट से चुने गए थे विधायक, भाजपा ने जहां सिद्धू के खिलाफ इस सीट से डॉक्टर जगमोहन सिंह राजू को दिया है टिकट तो वहीं अकाली दल ने विक्रम मजीठिया को इस सीट से भी बनाया है उम्मीदवार, विक्रम मजीठिया मजीठा सीट से भी उतरेंगे चुनावी मैदान में, विक्रम मजीठिया ने शुक्रवार को दाखिल किया था अपना नामांकन

Read More »
किरोड़ी ने फिर की CBI जांच की मांग

केवल बर्खास्तगी से नहीं चलेगा काम, जारौली को करो गिरफ्तार- किरोड़ी ने फिर की CBI जांच की मांग: REET धांधली मामले में SOG के खुलासे के बाद राज्य सरकार बैकफुट पर, राज्य सरकार ने देर रात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली की किया बर्खास्त, सरकार के एक्शन पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का बयान- ‘जारौली की बर्खास्तगी से नहीं चलेगा काम, जारौली और पाराशर को किया जाए गिरफ्तार, इनसे पूछताछ किया जाए, इनके संबंधों की जांच की जाए, मंत्री और बड़े अधिकारियों और सीएमओ से पेपर लीक के जुड़े हैं तार, मैं फिर सीबीआई जांच की फिर करता हूं मांग, SOG बोर्ड अध्यक्ष जारौली को गिरफ्तार कर उससे करे पूछताछ’ SOG ने रीट पेपर लीक मामले में गिरोह का किया है खुलासा, SOG ने जांच में माना है कि शिक्षा संकुल के स्ट्रॉंग रूम से आउट किया गया था पेपर, 1 करोड़ 22 लाख में हुआ था पेपर का सौदा, राज्य सरकार ने RSEB अध्यक्ष डीपी जारोली को किया है बर्खास्त, सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का किया है फैसला, यह कमेटी भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने की दिशा में करेगी काम, सूत्रों की माने तो SOG जारौली को किसी भी समय कर सकती है गिरफ्तार 

Read More »