Day: January 21, 2022

इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का आज आखिरी दिन

इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का आज आखिरी दिन, राहुल बोले- हम एक बार फिर जलाएंगे ये ज्योति: दिल्ली में 50 साल से इंडिया गेट की पहचान बन चुकी अमर जवान ज्योति का आज आखिरी दिन, अब यह ज्योति इंडिया गेट की जगह नेशनल वॉर मेमोरियल पर होगी प्रज्जवलित, शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे एक समारोह में इसकी लौ को वॉर मेमोरियल की ज्योति में दिया जाएगा मिला, समारोह की अध्यक्षता करेंगे एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण, इसे हटाने को लेकर समर्थन और विरोध के सुर आए सामने, सरकार से जुड़े सूत्रों का दावा- ‘इस ज्योत को बुझाया नहीं केवल किया जा रहा है शिफ्ट, अमर जवान ज्योति पर जलने वाली ज्योत 1971 और अन्य युद्धों में शहीद होने वाले सैनिकों को देती थी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- ‘कुछ लोग नहीं समझ सकते देश प्रेम और बलिदान, कोई बात नहीं… हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!’ देश के पूर्व सैनिकों की भावनाओं से जुड़ी हुई है अमर जवान ज्योति

Read More »
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.47 लाख नए केस आए सामने

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.47 लाख नए केस आए सामने, तीसरी लहर में सबसे ज्यादा हुईं 701 मौतें: देश में गुरुवार को मिले 3 लाख 47 हजार 254 नए कोरोना संक्रमित, इस 24 घंटे में 2.51 लाख लोग हुए ठीक भी, जबकि तीसरी लहर में इस बार एक दिन में सबसे ज्यादा 701 लोगों की मौत, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 29,722 की देखने को मिली बढ़ोतरी, फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस, राजस्थान में तीसरी लहर का कहर जारी, राजस्थान में 8 महीने बाद एक दिन में कोरोना से हुई 13 मौतें, 14,000 से ज्यादा मिले संक्रमित, फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस 80 हजार के आसपास, जयपुर में 2919, अलवर में 1410 मिले नए पॉजिटिव

Read More »
img 20220121 wa0200

सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई अपर्णा यादव ने लखनऊ लौटकर लिया मुलायम सिंह का आशीर्वाद: समाजवादी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन करने वाली अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, अपर्णा ने मुलायम सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लेती फोटो ट्वीट कर दी इसकी जानकारी, अपर्णा ने ट्वीट में लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से लिया आशीर्वाद’, फोटो में मुलायम सिंह यादव दिख रहे हैं अपर्णा को आशीर्वाद देते हुए, अपर्णा यादव ने बुधवार को दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय पर की थी भाजपा ज्‍वाइन, उस दिन सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रया में कहा था- नेताजी ने की अपर्णा को समझाने की बहुत कोशिश, उधर, अपर्णा यादव ने कहा था- वह परिवार से विमुख होकर नहीं कहेंगी कोई बात, वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और सभी बड़ों का लेकर आईं हैं आशीर्वाद

Read More »