Day: January 21, 2022

भाजपा ने जारी की 34 प्रत्याशियों की पहली सूची

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 34 प्रत्याशियों की पहली सूची, 13 सिख भी शामिल: पंजाब विधानसभा चुनाव में बचा है अब कुछ ही समय शेष, सभी राजनीतिक दल एक के बाद एक घोषित कर रहे हैं आगामी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी, इसी कड़ी में भाजपा ने आज जारी की 34 प्रत्याशियों की पहली सूची, भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट में किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12, वहीं अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को दिया गया है टिकट जबकि सिख समुदाय के 13 लोगों को दिए गए हैं टिकट, भाजपा ने ‘सुजानपुर – दिनेश सिंह बब्बू, दीनानगर – श्रीमती रेणु कश्यप, हरगोबिंदपुर – बलजिंदर सिंह दकोह, अमृतसर नार्थ – सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू, तरनतारन – नवरीत सिंह लवली, कपूरथला – रंजीत सिंह खोजेवाला, जालंधर सेंट्रल – मनोरंजन कालिया, जालंधर नार्थ – कृष्णदेव भंडारी, मुकेरिया – जंगिलाल महाजन, दसूहा – रघुनाथ राणा, चब्बेवाल – डॉ दिलभग राय, गढ़शंकर -नामिशा मेहता, फतेहगढ़ साहिब – दीदार सिंह भटी, अमलोक- कंवर वीर सिंह तोहरा, खन्ना – गुरप्रीत सिंह, लुधियाना सेंट्रल – गुरुदेव शर्मा, लुधियाना वेस्ट – विक्रमसिंह सिद्धू, गिल – एस आर लधर, जगरो – कंवर नरेंद्र सिंह, फिरोजपुर सिटी – राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जलालाबाद – पूरणचंद,,फाजिल्का – सुरजीत कुमार ज्ञानी, अबोहर – अरुण नारंग, मुक्तसर – राजेश बड़ेला, फ़रीदकोट – गौरव कक्कर, भुचोमंडी – रुपिंदर सिंह सिद्धू दिया है टिकट’

Read More »
मैनपुरी की करहल सीट से बुरी तरह हारेंगे अखिलेश यादव

मैनपुरी की करहल सीट से बुरी तरह हारेंगे अखिलेश यादव- भाजपा सांसद हरनाथ सिंह का बड़ा दावा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी चरम पर, सपा प्रमुख एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहली बार मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना, भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- ‘इन दिनों चल रही हैं अफवाहें कि अखिलेश यादव खेलेंगे सुरक्षित और मैनपुरी के करहल से लड़ेंगे चुनाव लेकिन मैं आप सभी को बता दूं कि अगर अखिलेश सुरक्षित मानते हुए करहल से चुनाव लड़ते हैं तो वह बहुत बुरी तरह हारेंगे, अखिलेश यादव घबराए और डरे हुए हैं, कभी अफवाहें उड़ती हैं कि वह आजमगढ़ से लड़ेंगे, कभी बदायूं से, कभी संभल से, इसकी तो असीमित सूची है’

Read More »
हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू कांग्रेस में शामिल,

हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू कांग्रेस में शामिल, सूत्र- पुत्रवधू को टिकट, हरक पार्टी के लिए करेंगे प्रचार: उत्तराखंड सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू कांग्रेस में शामिल हुए, दिल्ली में आज सुबह संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और हरीश रावत की हुई बैठक, दोनों दिग्गजों के बीच हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री को लेकर हुई थी चर्चा, इसके बाद हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच हुई बैठक,सूत्रों का दावा- ‘इन बैठकों के बाद हरक सिंह रावत का कांग्रेस में शामिल होने का रास्ता हुआ साफ, हरक सिंह रावत की पुत्रवधू को टिकट दिए जाने पर बनी सहमति, हरक सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव और कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार, पूर्व कांग्रेसी रहे हरक सिंह रावत ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का थामा दामन, भाजपा सरकार में मंत्री बने थे हरक सिंह, हालही में भाजपा ने निकाला था हरकसिंह को

Read More »
LG ने ठुकराया केजरीवाल का प्रस्ताव

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू रहेगा जारी, LG ने ठुकराया केजरीवाल का प्रस्ताव, बोले- अभी रहने दो जारी: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को खत्म करने का प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ठुकराया, राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए केसों की रफ्तार कम होने के चलते सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से उपराज्यपाल को भेजा गया था यह प्रस्ताव, लेकिन एलजी अनिल बैजल ने कहा- ‘अभी हमें रुकना होगा, नए केसों की रफ्तार जब तक नहीं हो जाती है नियंत्रित, तब तक पाबंदियों को जारी रखना रहेगा सही’, हालांकि निजी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ की मौजूदगी को दे दी गई है मंजूरी, सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया- ‘दिल्ली में कोरोना के नए केसों में देखी जा रही है कमी, ऐसे में बाजारों में ऑड ईवन का सिस्टम किया जाना चाहिए खत्म, हटा दिया जाना चाहिए वीकेंड कर्फ्यू’

Read More »
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के सीएम फेस पर प्रियंका गांधी का जवाब

दिख तो रहा है ना सब जगह मेरा चेहरा- उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के सीएम फेस पर प्रियंका गांधी का जवाब: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह तो साफ नहीं किया है कि वह उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडे़ंगी या नहीं, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की ओर से वो ही हैं मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार, यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज यूथ मेनिफेस्टो किया है जारी, प्रियंका ने कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का किया वादा, प्रियंका से पूछा गया कि कांग्रेस पंजाब की तरह यूपी में सामूहिक चेहरे के साथ लड़ेगी चुनाव? या आप होंगी चेहरा? इस पर प्रियंका ने कहा- ‘आपको किसी और का चेहरा दिख रहा है यूपी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से?” दोबारा पूछे जाने पर कि क्या आप चेहरा हैं? प्रियंका ने कहा- ‘दिख तो रहा है ना सब जगह मेरा चेहरा’ प्रियंका गांधी यह भी माना कि यदि प्रदेश में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल होने को है तैयार, इस दौरान जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि क्या वह योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की तरह लड़ेंगी चुनाव, प्रियंका ने कहा- ‘अभी इस पर नहीं लिया गया है फैसला’

Read More »
इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की प्रतिमा

इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी: इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी, पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा- ‘ऐसे समय जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मना रहा है 125वीं जयंती, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर की जाएगी स्थापित, यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का होगा प्रतीक’, 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का उद्घाटन, नेताजी की जयंती पर होगा प्रतिमा का अनावरण, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के पोते चन्द्र कुमार ने जताया आभार

Read More »
सरकार बनी तो युवाओं को कैसे मिलेगा रोजगार

उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का यूथ मेनिफेस्टो जारी, 20 लाख लोगों को रोजगार का किया वादा: उत्तरप्रदेश चुनाव का रण, कांग्रेस ने जारी किया यूथ घोषणा पत्र, इनमें से 8 लाख पद महिलाओं के लिए आरक्षित, एक लाख पद पुलिस में भरे जाएंगे, कांग्रेस ने जॉब कैलेंडर बनाने की किया वादा, राहुल गांधी बोले- ‘यूपी के युवाओं को एक विजन की जरूरत, हम एक नया उत्तरप्रदेश बनाने जा रहे हैं, परीक्षा में घोटालों और धांधली से युवा परेशान’, प्रियंका ने कहा- युवाओं से बात करके किया गया है तैयार, परीक्षाओं में धांधली होने पर होगी कड़ी कार्रवाई, धांधली की समस्या को करेंगे दूर, कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों की होगी तैयारी’

Read More »