Day: January 2, 2022

img 20220102 231723

जयपुर में 1 से 8वीं तक की स्कूलें बंद, शादी में 100 लोग तो अंत्येष्टि में 20 लोग हो सकेंगे शामिल, SOP जारी: प्रदेश में लगातार जारी कोरोना विस्फोट को देखते हुए जयपुर में कल से 9 जनवरी तक 1 से कक्षा 8 तक की स्कूलों को किया गया बंद, अन्य जिलों में जिला कलेक्टर को यह अधिकार दिया गया है कि वह अपने स्तर पर लें निर्णय, कोचिंग संस्थानों आदि में अभिभावकों की अनुमति लेना होगा अनिवार्य, ऑफ लाइन के साथ ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा भी देनी पड़ेगी संस्थानों को, विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 31 जनवरी तक डबल डोज लेना हुआ अनिवार्य, शादी-विवाह, मेला, जुलूस, रैली आदि में अधिकतम संख्या की गई है 100, जबकि अंत्येष्टि में केवल 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल, यह सारे प्रतिबंध 7 जनवरी से होंगे लागू, वहीं धार्मिक स्थलों को कोविड गाइडलाइन की पालना करने तथा डबल डोज वैक्सीनेशन वालों को ही दर्शन की अनुमति देने दिए निर्देश, जिन धार्मिक स्थलों पर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था है उसे रखा जाएगा यथावत जारी, फूल-माला, प्रसाद, चादर व अन्य पूजन सामग्री नहीं चढ़ाई जा सकेगी धार्मिक स्थलों पर, बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को सीएम आवास पर ली अहम बैठक, राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों और धर्मगुरुओं के साथ सीएम गहलोत ने की चर्चा, बैठक के बाद राजस्थान गृह विभाग ने कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन कर दी जारी

Read More »
img 20220102 wa0301

गुर्जर नेता किरोड़ी बैंसला की कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पायलट, परिजनों व चिकित्सकों से ली जानकारी: लम्बे समय से खराब स्वास्थ्य के चलते जयपुर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला, रविवार पूर्व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अस्पताल पहुंचकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला से मुलाकात कर पूछी उनकी कुशलक्षेम, दोनों दिग्गज गुर्जर नेताओं के बीच अंग्रेजी में बहुत देर तक हुई वार्तालाप, पायलट ने की कर्नल बैसला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, इस दौरान कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के परिवारजन भी रहे मौजूद, पायलट ने चिकित्सको से कर्नल बैसला के चल रहे इलाज को लेकर भी की चर्चा, करीब आधे से एक घंटे तक अस्पताल में रुके पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट

Read More »
jaipur satish poonia

भाजपा ने 1100 मंडलों में की एक साथ बैठकें, पूनिया बोले- हर बूथ पर दिया होता ध्यान तो नहीं जाती हमारी सरकार: विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा, रविवार को प्रदेश के सभी 1100 मंडलों पर बीजेपी ने एक साथ मंडल कार्यसमिति की बैठकें कीं आयोजित, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के रामपुरा डाबड़ी में ली बैठक, पूनिया ने बूथ लेवल पर वोटों के मैनेजमेंट का कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ, अपने बयान में पूनियां ने कहा- ‘प्रदेश में 52 हजार बूथ हैं चुनाव में जीत के लिए बहुत महत्वपूर्ण, कई बार कार्यकर्ता नहीं समझ पाते यह बात, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस औसत 1.56 फीसदी ज्यादा वोटों से ही जीतकर आई थी सत्ता में, अगर हर बूथ पर 3 एक्सट्रा वोट मिल जाते बीजेपी को, तो नहीं जाती पिछली बीजेपी सरकार, हर बूथ पर दिया होता ध्यान तो कांग्रेस नहीं आती सत्ता में’

Read More »
orig 49 1 1637450913

हेमाराम लेंगे राजनीति से सन्यास! दिए संकेत, कहा- अब शांति में ही भलाई, बेटी सुनीता को रण में उतारने की तैयारी: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खास सिपहसालार और वन एवं पयार्यवरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कही अपने राजनीतिक संन्यास की बात, शनिवार को बालोतरा वाटर पॉल्यूशन निवारण कंट्रोल ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह शिरकत करने पहुंचे थे हेमाराम, अपने सम्बोधन में चौधरी ने कहा- ‘आठ बार लड़ चुका हूं चुनाव, और यह था मेरा अंतिम चुनाव, अब शांति में ही है भलाई, सरकारी नौकर भी एक उम्र के बाद हो जाता है रिटायर, अब हो गई है मेरी भी उम्र,’ वहीं दूसरी तरफ बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हेमाराम चौधरी की बेटी सुनीता चौधरी को किया जा रहा है प्रचारित, गुड़ामालानी का भावी विधायक बताते हुए सोशल मीडिया पर की जा रही हैं पोस्ट, ऐसे में हेमाराम चौधरी के आगे चुनाव न लड़ने के बयान को भी देखा जा रहा है इसी से जोड़कर, कयास लगाए जा रहे है कि चौधरी 2023 में अपनी जगह अपनी बेटी को उतरेंगे विधानसभा के चुनावी रण में

Read More »
ashok gehlot eps image

कोरोना के बढ़ते कहर पर CM गहलोत लेंगे बैठक, स्कूल व धार्मिक स्थलों पर रोक सहित कई बड़ी घोषणाएं संभव: राजधानी सहित बड़े शहरों में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब सोमवार से कड़ी पाबंदियां करने की तैयारी में गहलोत सरकार, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों को बंद करने को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम फिर बुलाई है ओपन बैठक, सभी दलों के नेताओं, धर्म गुरुओं, NGO संगठनों और समाजसेवियों को बुलाया गया है इस बैठक में, बैठक के बाद आज रात तक जारी की जा सकती है नई गाइडलाइन

Read More »
img 20220102 wa0128

दौसा के दिग्गजों की हुई मुलाकात, गहलोत सरकार में मंत्री मुरारी मीणा से मिलने पहुंचे डॉ किरोड़ी मीणा: राजनीति में कब क्या हो किसी को नहीं होता पता, रीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कई योजनाओं को लेकर गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाले डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने की गहलोत के मंत्री से मुलाकात, आज सुबह जयपुर स्थित गहलोत सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा से मिलने उनके आवास पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा, दौसा संसदीय क्षेत्र से आने वाले दोनों दिग्गज नेताओं के बीच काफी देर तक हुई मुलाकात, सूत्रों की मानें तो कई सियासी और स्थानीय मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं के बीच हुई लम्बी मुलाकात, मीणा समाज के कद्दावर नेताओं में होती है दोनों दिग्गजों की गिनती, इससे पहले हाल ही में समाज के ही कार्यक्रम में भी दोनों नेताओं ने एकसाथ की थी शिरकत

Read More »
1005773 cm blanket

देर रात मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे रैन बसेरों में, जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश: हर साल की भांति मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जरूरतमंदों को कम्बल बांटकर की नए साल की शुरुआत, शनिवार देर रात रामनिवास बाग स्थित रैन बसेरे में पहुंचे सीएम गहलोत ने लोगों से मुलाकात की, वहां मौजूद लोगों का हाल चाल जाना और ठंड से बचने के लिए बांटे कम्बल, वहीं अधिकारियों को रैन बसेरे में रहने वाले लोगों की समस्याओं के तुरंत निवारण के लिए दिशा निर्देश भी दिए सीएम गहलोत ने, इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- ‘प्रदेश के सभी रैन बसेरों में की गई है निराश्रित लोगों के रहने की माकूल व्यवस्था, जिसके चलते उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का नहीं करना पड़ रहा है सामना,’ जलदाय मंत्री महेश जोशी, विधायक रफीक खान,नगर निगम ग्रेटर महापौर शील धाभाई, निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर सहित अधिकारीगण भी सीएम गहलोत के साथ रहे मौजूद

Read More »