Day: December 15, 2021

घर वापसी से पहले राकेश टिकैत बोले- लखीमपुर कांड में मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग रहेगी जारी

घर वापसी से पहले राकेश टिकैत बोले- लखीमपुर कांड में मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग रहेगी जारी: 383 दिन बाद दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से किसान नेता राकेश टिकैत जा रहे हैं अपने घर, अब एक दो दिन में खुल जाएगा किसान आंदोलन की वजह से बाधित रास्ता, वापसी से पहले टिकैत ने कहा- ‘लखीमपुर कांड में मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की उनकी मांग रहेगी जारी, अजय मिश्रा को किया जाना चाहिए बर्खास्त, क्योंकि वह भी हिंसा में हैं शामिल, आंदोलन स्थगित हुआ है लेकिन उनकी बर्खास्तगी की मांग रहेगी जारी’, राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से अपने गांव सिसौली के लिए हो गए रवाना, राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष पर लखीमपुर साजिश का आरोप, 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बाहरी इलाके में आशीष मिश्रा की एक एसयूवी की चपेट में आने से चार प्रदर्शनकारी किसानों की हुई थी मौत

Read More »
गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ के विरोध में प्रदेश के 4 जिलों में भाजपा की जन आक्रोश रैली आज

गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ के विरोध में प्रदेश के 4 जिलों में भाजपा की जन आक्रोश रैली आज: प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, प्रदेश के 4 जिलों में जन आक्रोश रैली का आयोजन, बुधवार को सवाईमाधोपुर, बूंदी, धौलपुर और बांसवाड़ा जिले में होगी जन आक्रोश रैली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया बूंदी में, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया बांसवाड़ा, उप नेता राजेंद्र राठौड़ धौलपुर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सवाई माधोपुर में होने वाली जन आक्रोश रैली को करेंगे संबोधित, प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों में आगामी 20 दिसंबर तक जनआक्रोश रैली करने के दिए हैं निर्देश

Read More »
लखीमपुरखीरी कांड को लेकर सदन में हंगामा,

लखीमपुरखीरी को लेकर सदन में हंगामा, केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग कर रहा विपक्ष: लखीमपुरखीरी कांड पर संसद में जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सांसद कर रहे नारेबाजी, आशीष मिश्रा इस्तीफा दो के लग रहे हैं नारे, हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, राहुल गांधी ने लोकसभा में दिया इसी मामले में स्थगन प्रस्ताव, लखीमपुर कांड को लेकर SIT की रिपोर्ट को लेकर दिया स्थगन प्रस्ताव, लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय मंत्री के बेटे अजय टेनी की कार से कुचले गए थे 4 किसान, SIT ने गैर इरादतन से इरादतन हत्या का मामला किया है दर्ज, इसके बाद से मोदी सरकार पर हमलावर है विपक्ष

Read More »
गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कुछ देर में

गहलोत कैबिनेट-मंत्रिपरिषद की बैठक कुछ देर में, सरकार के 3 साल पूरे होने के जश्न की बनेगी रूपरेखा: मुख्यमंत्री निवास पर आज राज्य कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की होगी बैठक, सुबह 11:30 बजे कैबिनेट और उसके बाद 12:15 बजे मंत्रिपरिषद होगी बैठक, इस बैठक में विभिन्न विभागों के करीब एक दर्जन मामले पर होगा मंथन, बैठक में यूडीएच, राजस्व और वित्त विभाग के भी प्रमुख एजेंडे हैं शामिल, टाउन प्लानिंग नियमों में संशोधन का होगा अनुमोदन, मीना हॉस्टल के लिए मुफ्त भू-आवंटन, अन्य सोसायटी/ हॉस्टल के लिए मुफ्त भू आवंटन के लिए विचार संभव, संविदाकर्मियों का कैडर बनाने के प्रस्ताव को लेकर भी होगा विचार, मंत्रिपरिषद की बैठक में सरकार के 3 साल के कार्यक्रमों पर होगी चर्चा

Read More »