



Day: December 15, 2021




लखीमपुर कांड की SIT रिपोर्ट पर बोले बेनीवाल- केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करे मोदी सरकार: लखीमपुर कांड को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल के निशाने पर मोदी सरकार, सांसद बेनीवाल ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से बर्खास्त करने की उठाई मांग, सांसद बेनीवाल का ट्वीट- ‘जब लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने जांच में स्पष्ठ कर दिया कि सोची समझी साजिश के तहत किसानों को रौंदा गया, ऐसे में अजय मिश्रा का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बैठे रहना किसी भी दृष्टि से नहीं है सही, भारत सरकार को या तो उन्हें तत्काल उन्हें पद से हटाना चाहिए अन्यथा स्वयं अजय मिश्रा को पद से त्याग पत्र देने की है आवश्यकता’, लखीमपुर कांड में SIT की रिपोर्ट आने के बाद मंत्री पुत्र पर हत्या का मामला हुआ है दर्ज, इसके बाद से विपक्ष के निशाने पर हैं केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा
15 Dec 2021
Read More »



राहुल के ‘हिंदू’ ज्ञान पर कटारियावार- 3 पीढ़ियों में किसी ने मनाया हो हिंदुओं का पर्व तो दिखाएं फोटो: जयपुर रैली में राहुल गांधी का बयान पर सियासी घमासान तेज, राहुल के हिंदू और हिंदुत्व वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का निशाना- ‘अपने आपको बता रहे हैं हिंदू, मुझे केवल इतना ही बता दीजिए कि आपकी तीन पीढ़ी ने हिंदुओं का कोई त्योहार मनाया क्या? अगर आपकी तीन पीढ़ी ने होली, दिवाली, रक्षाबंधन सहित कोई भी हिंदू पर्व अपने घर में कभी मनाया हो तो उसका डाल दीजिए कोई फोटो, इससे यह पता लगे कि आप हिंदू होकर मनाते हैं हिंदुओं के तीज-त्योहार, जिस मुद्दे को आप उठा रहे हो, आपसे वरिष्ठ नेता और परिवार के लोगों को शायद यह ज्ञान नहीं था कि हिंदू क्या है और हिंदूवादी क्या होता है? जहां तक मैं सोचता हूं कि इस प्रकार लोगों की भावनाओं को मोड़ना चाहते हैं अपनी तरफ, इसीलिए ये हिंदू और हिंदुत्व जैसी बहस में लोगों को चाहते हैं बांटना, कांग्रेस का आंदोलन नहीं है महंगाई विरोध, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मोर्चा बनाने की है कोशिश, यह नहीं है चलने वाला, पीएम मोदी ने जिस ढंग से देश को किया है खड़ा, गरीबों के लिए योजनाएं चलाई हैं और घटाया भ्रष्टाचार को, उस व्यक्ति का नहीं कर पा रहे मुकाबला’ ,राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर की रैली में कहा था कि हिंदू और हिंदूवादी अलग-अलग
15 Dec 2021
Read More »


अखिलेश-जयंत के साथ दिखे टिकैत तो भड़का भाकियू, कहा- इसका हमसे नहीं है कोई लेना देना: किसान आंदोलन की समाप्ति के बाद किसान नेता राकेश टिकैत के एक पोस्टर के सामने आने के बाद भड़का भाकियू, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना रहे हैं अलग-अलग हथकंडे, मेरठ में कुछ राजनीतिक दलों के समर्थकों ने लगाए पोस्टर, इस पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और RLD प्रमुख जयंत चौधरी के साथ राकेश टिकैत की फोटो, सोशल मीडिया पर अब ये पोस्टर हो रहा है वायरल, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने जताया इस पर सख्त एतराज, कहा- ‘राजनीतिक लाभ के लिए हम अपने नेता के चेहरे का नहीं होने देंगे इस्तेमाल, ऐसे पोस्टरों से भारतीय किसान यूनियन का नहीं है कोई लेना-देना’
15 Dec 2021
Read More »

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का घोषणा पत्र जारी, चौधरी बोले- देश का नंबर वन शहर बनाने के लिए संकल्पबद्ध: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया घोषणा पत्र, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 का घोषणा पत्र जारी, जवाबदेबी प्रतिबद्ध और पारदर्शिता थीम पर तैयार किया गया है घोषणा पत्र, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्वांगीण विकास का किया गया दावा, प्रभारी चौधरी ने कहा- ‘चंडीगढ़ नगर निगम के सभी मतदाताओं को दिलाते हैं विश्वास, कांग्रेस मज़बूती से हमेशा आपके साथ खड़े रहकर चण्डीगढ़ को देश का नम्बर वन शहर बनाने के लिए है संकल्पबद्ध’, इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
15 Dec 2021
Read More »


