



Day: December 15, 2021


‘दिमाग खराब है क्या बे’- लखीमपुर कांड पर सवाल पूछने पर भड़के केंद्रीय मंत्री टेनी, मीडिया से की अभद्रता: लखीमपुर कांड एक बार फिर सुर्खियों में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर हत्या का केस हुआ दर्ज, विपक्ष लगातार टेनी के इस्तीफे की कर रहा है मांग, आरोपों के घेरे में आए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी अब उतरे अभद्रता पर, लखीमपुर खीरी में जब मीडिया ने मंत्रीजी से एसआईटी जांच को लेकर पूछा सवाल, तो संवाददाता पर भड़क गए केन्द्रीय मंत्री, मीडियाकर्मी के साथ की अभद्रता, रिपोर्टर को डराया धमकाया, बोले- ‘बेवकूफी के सवाल न किया करो, दिमाग खराब है क्या बे.’ इसके बाद बंद करवा दिया गया मोबाइल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 अभियुक्तों पर तीन अक्टूबर को खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जीप चढ़ाकर उन्हें कुचलने का है आरोप
15 Dec 2021
Read More »


CDS रावत के चॉपर क्रैश में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, दिग्गजों ने अर्पित की श्रद्धांजलि: तमिलनाडु को कुन्नूर में हुए सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे कैप्टन वरुण सिंह आज हार गए जिंदगी की जंग, बेंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा था वरुण सिंह का इलाज, हादसे के 7 दिन बाद आज उनका भी हो गया निधन, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के रहने वाले थे कैप्टन वरुण, पिछले साल एक उड़ान के दौरान बड़े टेक्निकल फॉल्ट की चपेट में आने के बाद अपने विमान को हैंडल करने के अदम्य साहस के लिए उन्हें 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरुण को किया था शौर्य चक्र से सम्मानित, वरुण के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक, सीएम गहलोत का ट्वीट- कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर हुआ गहरा दुख, शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, वे मजबूत रहें, हम सभी खड़े हैं उनके साथ’, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर जताया शोक, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे थे वरुण सिंह
15 Dec 2021
Read More »

अखिलेश का BJP पर हमला- अजय मिश्रा को करें बर्खास्त, डबल इंजन सरकार ने जनता को किया निराश: लखीमपुर हिंसा को लेकर विपक्ष के निशाने पर बीजेपी, समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर बोला हमला- ‘जैसे-जैसे चुनाव आते हैं नजदीक, बीजेपी पहनती है धार्मिक चश्मा और धर्म के आधार पर देखती है सब कुछ, बीजेपी को अपने गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) को कर देना चाहिए निलंबित, यूपी की जनता को मिला है दुख, किसान हैं दुखी, जनता को डबल इंजन सरकार ने किया निराश, बीजेपी के पास सुविधा है स्टेटमेंट ट्विस्ट करने की’, अखिलेश की विजय यात्रा का जौनपुर में है दूसरा दिन
15 Dec 2021
Read More »


3 साल में कांग्रेस ने की प्रदेश की दुर्गति, राजस्थान होगा कांग्रेस मुक्त, 2023 से भाजपा ही भाजपा- पूनियां: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पिछले तीन सालों में कांग्रेस ने की प्रदेश की दुर्गति, किसानों को नहीं मिला कर्जामाफी का लाभ, किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी, दर दर भटक रहे हैं राजस्थान का युवा, लखनऊ तक पहुंच गए लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई, शांतिपूर्ण राजस्थान को अपराधिस्तान में कर दिया तब्दील, इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर जनआक्रोश रैली का कर रहे आयोजन, आज बूंदी में आयोजित होगी जनआक्रोश रैली, साल 2022 और 23 में राजस्थान हो जाएगा कांग्रेस मुक्त, 2023 के बाद लगातार प्रदेश में भाजपा की बनाएगी सरकार’, गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ के विरोध में भाजपा की ओर से प्रदेश के हर जिले में आयोजित की जा रही आक्रोश रैली
15 Dec 2021
Read More »

हैलीकॉप्टर क्रैश में गंभीर घायल कैप्टन वरुण सिंह का भी हुआ निधन, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज: तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर आई एक और दुखद खबर, इस हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का हुआ निधन, सात दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद बेंगलुरु के अस्पताल में वरुण सिंह ने ली अंतिम सांस, दिवंगत CDS बिपिन रावत एवं अन्य 14 यात्रियों में सिर्फ वरुण सिंह ही बचे थे सही सलामत, 13 यात्रियों की उस हादसे में हो गई थी मौत, भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- ‘भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए हो रहा है गहरा दुख, जिनकी आज सुबह 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण हो गई मृत्यु, भारतीय वायुसेना करता है गहरी संवेदना व्यक्त और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है मजबूती से’, वरुण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया है दुख
15 Dec 2021
Read More »

मैडम राजे का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला- जंगलराज की इंतहा, अपराध-कुशासन से त्रस्त जनता आक्रोशित: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर मैडम राजे का बयान- जंगलराज की इंतहा! जयपुर में बंदूक की नोक पर डकैती, कोटा में महिला से हार की लूट और अब सीकर के श्रीमाधोपुर में लूट के इरादे से सास-बहू की निर्मम हत्या, राजस्थान में अपराध व कुशासन से त्रस्त जनता है आक्रोशित, भयभीत है, लेकिन कांग्रेस सरकार को किसी से कोई नहीं है सरोकार’, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मैडम राजे लगातार गहलोत सरकार पर हैं हमलावर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास ही है गृह विभाग का भी जिम्मा
15 Dec 2021
Read More »

BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज ‘रामलला’ की शरण में, कल PM मोदी ने दिया था गवर्नेंस का ‘गुरुमंत्र’: भाजपा शासित 11 राज्यों के CM आज पहुंचे अयोध्या, ये सभी दिग्गज लेंगे राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा, रामलला और हनुमानगढ़ी के करेंगे दर्शन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी सीएम पहुंचे अयोध्या, नड्डा के साथ हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात और गोवा के हैं मुख्यमंत्री, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा सत्र को छोड़ पहुंचने वाले हैं अयोध्या, इससे पहले कल इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने की थी बैठक, इनके राज्य में जारी विकास योजनाओं का लिया था फीडबैक, साथ ही गुड गवर्नेंस के दिए थे ‘गुरुमंत्र’
15 Dec 2021
Read More »


