Day: December 14, 2021

नए नए हिंदू बने राहुल से बेहतर हैं सोनिया

नए नए हिंदू बने राहुल से बेहतर हैं सोनिया , उल्टा-सीधा बयान देकर नहीं बनती हंसी का पात्र- VHP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर सामने आया विश्व हिन्दू परिषद का बड़ा बयान, विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने सोनिया गांधी को बताया राहुल गांधी से बेहतर, कहा- ‘राहुल गांधी से बेहतर तो हैं सोनिया गांधी, जो चुप रहती हैं, वो कुछ उल्टा सीधा बोलकर नहीं बनती मज़ाक का पात्र, राहुल गांधी को अगर हिन्दू और हिंदुत्व को जानना है तो जाएं काशी और केदारनाथ और साधना जिससे उन्हें होगी ज्ञान की प्राप्ति, लेकिन इसमें नहीं है इनका दोष, दोष तो है इनके भाषण लिखने वालों का, नेहरू परिवार का हिन्दू विरोध देखा है सबने, राहुल गांधी बने हैं नए नए हिन्दू, इसलिये दिखाते हैं जनेऊ बाहर, लगाते हैं ऊंची बांग, लेकिन उससे आपको नहीं होगा हिन्दू और हिंदुत्व का ज्ञान’

Read More »
अपराधों में प्रदेश बना 'सिरमौर', गहलोत सरकार विफल- राठौड़

बलात्कार, हत्या, अपहरण और लूट जैसे अपराधों में प्रदेश बना ‘सिरमौर’, गहलोत सरकार फेल- राठौड़: कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निशाने पर गहलोत सरकार, राठौड़ का ट्वीट- ‘राजधानी में लुटेरों द्वारा घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर 8 महीने के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम देना और कोटा में बदमाशों द्वारा महिला से 7 तौले का हार छीनकर ले जाने की घटना है बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, कानून व्यवस्था पर है सवालिया निशान, कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था का खामियाजा जनता को पड़ रहा है भुगतना, ‘अपराध की राजधानी’ राजस्थान बन चुके प्रदेश में बात चाहे राजधानी की हो या अन्य जिलों की, सभी जगहों पर अपराध है चरम पर, बलात्कार, हत्या,अपहरण और लूट जैसी घटनाओं में प्रदेश देश में बनता जा रहा है सिरमौर, यह सीएम अशोक गहलोत के विफल कानून व्यवस्था का ही है परिणाम, आज अपराधी प्रदेश में इन घटनाओं को बेखौफ होकर दे रहे हैं अंजाम, प्रदेश में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कांग्रेस सरकार को उठाने चाहिए ठोस व कड़े कदम’, इससे पहले भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कई बार राठौड़ घेरते रहे हैं गहलोत सरकार को

Read More »
सदन में बहस के लिए मोदी सरकार को है ट्यूशन की ज़रूरत- राहुल

सदन में बहस के लिए मोदी सरकार को है ट्यूशन की ज़रूरत- राहुल के निशाने पर भड़की भाजपा बोली…: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर साधा केंद्र सरकार पर निशाना, राज्यसभा से 12 सांसदों के निलंबन, कृषि कानून और बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष चाहता है सदन में चर्चा, इसे लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ‘लोकतंत्र में बहस व असहमति का महत्व- इस विषय में मोदी सरकार को है ट्यूशन की ज़रूरत’, राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी नेता ने किया पलटवार, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- ‘राहुल गांधी को झांकना चाहिए अपने अंदर ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके अंदर हैं क्या-क्या कमियां, आपको लेना चाहिए ट्यूशन, उससे होगा आपका, आपके परिवार का और कांग्रेस का भी भला’

Read More »
मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश ने साधा निशाना

मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश ने साधा निशाना, PM के मजदूरों संग खाना खाने पर दिया बड़ा बयान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा, पीएम मोदी ने सोमवार को देश को दी ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ की सौगात, इस दौरान पीएम मोदी ने खाया था मजदूरों के साथ खाना, अब इसे लेकर शुरू हो चुकी है सियासी बयानबाजी, पीएम के मजदूरों संग खाना खाने पर अखिलेश ने साधा निशाना, मंगलवार को जौनपुर से विजय यात्रा शुरू करने से पहले मीडिया से बोले अखिलेश- ‘PM ने मज़दूरों के साथ बैठकर खाना खाया तो सपा ने भी कई बार मज़दूरों के साथ खाया है खाना, लेकिन सवाल सबसे बड़ा ये है कि मज़दूरों को हमेशा पौष्टिक आहार मिलता रहे, सबसे पहले ये डबल इंजन की सरकार दे ये जवाब कि, सपा ने जो मज़दूरों के पौष्टिक आहार के लिए योजना शुरू की थी उस योजना को क्यों कर दिया गया बंद, अब समाजवादी पार्टी की है कोशिश क्षेत्रीय दलों के साथ उ.प्र. में लाया जायेगा बदलाव, बाबा जी का 5 साल का कार्यकाल हो चुका है पूरा, भाजपा को घोषणा पत्र देखना चाहिए कि उन्होंने सारे वादे पूरे किए या नहीं, भाजपा सरकार में हुआ है खेती और किसानी को बर्बाद करने का काम’

Read More »
राहुल बोले- ये है लोकतंत्र की हत्या

सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष का संसद में पैदल मार्च, राहुल बोले- ये है लोकतंत्र की हत्या: 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष का हल्लाबोल, मोदी सरकार पर विपक्ष हमलावर, विपक्ष के नेताओं ने संसद में निकाला पैदल मार्च, संसद से विजय चौक तक विपक्ष का पैदल मार्च, राहुल गांधी, संजय राउत, अधीर रंजन सहित विपक्ष के नेता हैं मौजूद, राहुल गांधी का बड़ा हमला- सांसदों का निलंबन है लोकतंत्र की हत्या, सरकार संसद में बहस नहीं करना चाहती, सरकार विपक्ष को है डराती, कर दिया जाता है निलंबन, सरकार दबा रही है विपक्ष की आवाज, प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते’

Read More »
PM मोदी का ट्विटर अकाउंट कैसे हैक हुआ?-शशि थरूर

PM मोदी का ट्विटर अकाउंट कैसे हुआ हैक? थरूर की अध्यक्षता वाली समिति ने पेगासस पर भी मंत्रालय से पूछे सवाल: कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व वाली संसदीय समिति ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से पेगासस मामले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर खाते के हैक होने को लेकर की पूछताछ, सूत्रों का कहना- ‘कार्यवाही के दौरान समिति के अध्यक्ष थरूर ने स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर फोन को कथित रूप से हैक किए जाने के बारे में किया सवाल, जिस पर अधिकारियों ने जवाब दिया- ‘मामला विचाराधीन है’, अधिकारियों ने यह कहकर सवाल टाल दिया कि उनके पास पेगासस पर कहने के लिए नहीं है कुछ’, समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक किए जाने को लेकर भी मंत्रालय के अधिकारियों से की पूछताछ, सूत्रों का दावा- ‘अधिकारी इससे नजर आए अनभिज्ञ, उन्होंने वही बताया जो सार्वजनिक रूप से पहले से है ज्ञात’, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को कहा था कि ‘प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ समय के लिए कर लिया गया था हैक और ट्विटर के समक्ष यह मामला उठाए जाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया’

Read More »
कभी भी बज सकती है उत्तरप्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव की रणभेरी

कभी भी बज सकती है उत्तरप्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव की रणभेरी, निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी तैयारी: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ही हो सकता है ऐला, चुनाव की तैयारियों को लेकर इलेक्शन कमीशन बुधवार से इन राज्यों का दौरा करेगा शुरू, आयोग के दौरे की शुरुआत हो रही है पंजाब से, आयोग के सदस्य चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले यहां पर इस संबंध में होने वाली तैयारियों को परखेंगे, पंजाब के बाद चुनाव आयोग का अगला दौरा होगा गोवा का, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय अगले हफ्ते गोवा और उसके बाद जा सकते हैं उत्तराखंड के दौरे पर, चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के दौरे की तारीखें अभी तय नहीं, फिलहाल जो मिल रहे हैं संकेत, उसके आधार पर फरवरी में हो सकते हैं चुनाव, उत्तर प्रदेश में कराया जा सकता है 6 से 8 फेज में

Read More »
लखीमपुर कांड को SIT ने माना सोची समझी साजिश

लखीमपुर कांड को SIT ने माना सोची समझी साजिश, आशीष मिश्रा समेत 14 पर चलेगा अब हत्या का केस: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड में आया नया मोड़, एसआईटी ने अपनी जांच में पाया है कि किसानों को गाड़ी से कुचलने की पूरी घटना थी एक सोची समझी साजिश, एसआईटी ने अब आरोपियों पर लगाई गई धाराएं भी बदल दी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपियों पर अब गैर इरादतन हत्या की जगह अब चलेगा हत्या का केस, आज आरोपियों की कोर्ट में होनी है पेशी, लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों पर जांच के बाद बदली गई धाराएं, सभी आरोपियों पर जानबूझकर प्लानिंग करके अपराध करने का है आरोप, एसआईटी ने IPC की धाराओं 279, 338, 304 A को हटाकर लगाई गई हैं 307, 326, 302, 34,120 बी,147, 148,149, 3/25/30 धाराएं, इसी साल तीन अक्टूबर को यूपी में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में चार किसानों को एक एसयूवी कार से दिया था कुचल

Read More »