Day: December 14, 2021

मोदी देर रात बनारस की गलियों में निकले

PM मोदी देर रात निकले बनारस की गलियों में, विश्वनाथ कॉरिडोर-रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का लिया जायजा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात बनारस की सड़कों पर निकले और विकास कार्यों का लिया जायजा, देर रात करीब 12:30 बजे पीएम मोदी संत रविदास घाट से पहुंचे गोदौलिया चौराहा, यहां से पीएम विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए निकल गए, यहां उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी, इसके बाद पीएम रेलवे स्टेशन और आखिरी में रात्रि विश्राम के लिए गेस्ट हाउस चले गए, जायजे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे उनके साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने इस निरीक्षण की ट्वीट कर दी जानकारी, मोदी ने लिखा- ‘काशी में अहम विकास कार्यों का किया मुआयना, यह हमारा प्रयास है कि इस पवित्र शहर को दिया जाए सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, हम रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने और सफाई, आधुनिक सुविधाओं और यात्रियों की सुविधानुसार रेलवे स्टेशन बनाने के लिए लगातार कर रहे हैं काम’

Read More »
काशी में PM मोदी की 'पाठशाला'

काशी में PM मोदी की ‘पाठशाला’, भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री दे रहे अपने काम का रिपोर्ट कार्ड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी प्रवास का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों के साथ कर रहे हैं बैठक, मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में हो रहे कामकाज का ले रहे हैं हिसाब, कल रात को भी पीएम मोदी ने इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ की थी बैठक, गंगा आरती के बाद क्रूज पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई थी कई मुद्दों पर चर्चा, बैठक में पीएम मोदी देंगे सभी को गुड गवर्नेंस का मंत्र, बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, गोवा के प्रमोद सावंत, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के बसवराज बोम्मई, मणिपुर के एन बीरेन सिंह और त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव, बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी हैं शामिल, बैठक के बाद पीएम मोदी सभी के साथ करेंगे लंच

Read More »
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा

CM गहलोत ने की कुन्रूर हैलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए कुलदीप सिंह के परिवार को 1 करोड़ देने की घोषणा: तमिलनाडू के कुन्नूर में हुए हैलीकॉप्टर हादसे का मामला, CDS बिपिन रावत के हैलीकॉर्टर हादसे में शहीद हुए थे स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा, शहीद कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा, झुंझुनूं के घरड़ाना खुर्द गांव के रहने वाले थे कुलदीप सिंह, स्क्वॉडन लीडर कुलदीप राव महज़ 28 साल की उम्र में हो गए शहीद, कुलदीप 1 जनवरी 2015 में एयरफोर्स में हुई थे शामिल

Read More »