



Day: December 14, 2021


महाविकास अघाड़ी पर भारी पड़ी BJP, विधानपरिषद की 6 में से जीतीं 4 सीटें, फडणवीस बोले- टूटा मिथक: महाराष्ट्र में भाजपा ने मंगलवार को महाविकास आघाड़ी सरकार को दिया बड़ा झटका, महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की दो सीटों नागपुर और अकोला-वाशिम-बुलढाणा विधान परिषद सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीतीं, राज्य में 10 दिसंबर को कुल छह सीटों के लिए हुए थे चुनाव, जिनमें से चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, अब 6 सीटों में से सीटें आ गईं 4 भाजपा के खाते में, मुंबई की दो सीटों पर हुए चुनाव में शिवसेना के सुनील शिंदे और भाजपा के राजहंस सिंह ने एक-एक सीट पर निर्विरोध जीत की हासिल, कोल्हापुर से कांग्रेस उम्मीदवार सतेज पाटील और नंदुरबार-धुले से भाजपा उम्मीदवार अमरीश पटेल चुने गए निर्विरोध, नागपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जीत की दर्ज, अकोला सीट पर बीजेपी के वसंत खंडेलवाल 110 मतों से शिवसेना के गोपीकिशन बाजोरिया से चुनाव जीते, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा- ‘भाजपा ने MVA के इस मिथक को तोड़ दिया है कि तीनों दल (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) राज्य में मिलकर जीत सकते हैं सभी चुनाव’
14 Dec 2021
Read More »

बाल-बाल बचे उत्तराखंड के मंत्री धनसिंह रावत, थलीसैण से देहरादून जाते समय पलटी तेज रफ्तार कार: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे रावत, मंत्री रावत की कार पौड़ी में भरसार और चौरीखाल के बीच पलटी, रावत थलीसैण से आ रहे थे देहरादून, कार में मंत्री धन सिंह रावत के साथ यूसीएफ चेयर मैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और उनका स्टाफ था सवार, कार में सवार सभी नेता बचे बाल-बाल, एक्सीडेंट के बाद दूसरी कार से देहरादून के लिए हुए रवाना
14 Dec 2021
Read More »


बेनीवाल बोले- दुर्लभ बीमारी का मुफ्त हो इलाज, पीड़ितों को 16 करोड़ का इंजेक्शन करना पड़ता है आयात: RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को लोकसभा में उठाया अहम मुद्दा, लाइलाज बीमारी मस्कुलर एट्रोफी व डिस्ट्राफी से जूझ रहे बीमार बच्चों-वयस्कों के इलाज की मांग का उठाया मुद्दा, सांसद ने पीएम नरेन्द्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से की ऐसे पीड़ितों का मुफ्त इलाज करवाने की मांग, बेनीवाल ने लोकसभा में कहा- ‘स्पाइन मस्कुलर एट्रोफी टाइप एक से बच्चे के शरीर में होने लग जाती है पानी की कमी, बच्चा नही कर पाता स्तनपान और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी में धीरे-धीरे इंसान के शरीर के अंग काम करना कर देते हैं बंद, एक समय ऐसा आता है जिसमे इंसान खुद से पानी भी नहीं पी पात,16 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का इंजेक्शन विदेश से करना पड़ता है आयात’, सांसद बेनीवाल ने मांग रखी की इस बीमारी से पीड़ितों का मुफ्त में हो इलाज, सांसद ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में सरकार के प्रस्तुत आंकडों और लोकसभा में इसी मामले में प्रस्तुत जवाब में व्याप्त विसंगति को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान किया आकर्षित साथ ही ऐसी बीमारियों के इलाज के लिए भारत में अनुसंधान को बढ़ावा देने की मांग रखी, सांसद ने कहा कि, ‘ताकि ऐसी बीमारियों की दवाओं का निर्माण भारत में भी हो सके’
14 Dec 2021
Read More »

मैं हूं ब्राह्मण, मुझे नहीं है सर्टिफिकेट की जरुरत- गोवा विधानसभा चुनाव में उत्तरी ममता का बड़ा बयान: गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का बड़ा बयान, आगामी चुनाव के मद्देनजर ममता ने खेला ब्राह्मण कार्ड, गोवा में आयोजित पार्टी की एक सभा में बोली ममता- ‘मैं आती हूं ब्राह्मण परिवार से, इसके लिए मुझे नहीं है किसी से भी कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत, हम गोवा में करना चाहते हैं भाजपा को पूरी तरह खत्म, गोवा में भाजपा को हराने के लिए सभी को है एकजुट होने की जरूरत, मैं यहां आपसे मुकाबले के लिए नहीं आई हूं, मैं नहीं चाहती कि कोई बाहरी व्यक्ति करे गोवा को नियंत्रित’, इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य मार्ता सालदन्हा ने छोड़ा पार्टी का साथ, हुई TMC में शामिल
14 Dec 2021
Read More »



राहुल गांधी बड़े कॉमेडियन, दिग्विजय उनसे कराएं शो, नंबर भी बढ़ेंगे- शिवराज के मंत्री भूपेंद्र सिंह का तंज: दिग्विजय सिंह के कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को शो के न्योते का मामला, मध्यप्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बोला सियासी हमला- ‘दिग्विजय सिंह को अगर कॉमेडी शो है करवाना तो इसके लिए राहुल गांधी को चाहिए बुलाना, राहुल गांधी मुनव्वर फारूकी से कम नहीं है कॉमेडियन, मुनव्वर हिन्दुओं को अपमानित करने वाली करता है कॉमेडी, इस दृष्टि से राहुल गांधी और मुनव्वर के बीच नहीं है कोई विशेष अंतर, दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को अपने ऊपर कॉमेडी करने के लिए बुलाते हैं तो इससे दिग्विजय के बढ़ेंगे नंबर, राहुल गांधी ही दिग्विजय पर कर पाएंगे सही तरीके से कॉमेडी’, मुनव्वर फारूकी पर कॉमेडी शो में धार्मिक मामलों को लेकर इंदौर में दर्ज हुआ है मुकदमा, कुणाल कामरा के भी कई शहरों में कॉमेडी शो हुए है रद्द, इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को भोपाल में आकर शो करने का दिया है न्योता
14 Dec 2021
Read More »

डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के 12 भाजपा विधायकों को किया गया निलंबित, सदन में कर रहे थे नारेबाजी: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जोरदार हंगामा, प्रधानमंत्री आवास योजना के सवाल पर सदन में हुई जमकर नारेबाजी, बीजेपी विधायकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को आवास आवंटित करने के लक्ष्य पर उठाया सवाल, हंगामे के बाद बीजेपी विधायकों ने लॉबी में आकर की नारेबाजी शुरू, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित 12 भाजपा विधायकों को किया निलंबित, बीजेपी विधायकों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही की गई बुधवार तक के लिए स्थगित
14 Dec 2021
Read More »


