



Day: November 2, 2021


अमरिंदर सिंह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम से किया नई पार्टी का गठन: पंजाब में सबसे बड़ी सियासी हलचल, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भेजा 7 पेज का इस्तीफा, अमरिंदर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, साथ ही ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के नाम से किया अपनी नई पार्टी का गठन, साथ ही पंजाब के वर्तमान हालात के लिए कांग्रेस आलाकमान को ठहराया जिम्मेदार, कहा- ‘एक दिन कांग्रेस को पछताना पड़ेगा, जो प्रदेश में आगे होगा उसके लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, एवं राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार’, इससे पहले अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ जाने की कह चुके हैं बात, अमरिंदर के इस्तीफे ने बढ़ाई कांग्रेस आलाकमान की मुश्किलें
2 Nov 2021
Read More »

बंगाल विधानसभा उपचुनाव में दीदी का जलवा बरकरार, 4 सीटों पर TMC ने बम्पर जीत दर्ज : पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी हुई ‘चारों खाने चित्त’, 4 विधानसभा सीटों पर TMC ने लहराया अपना परचम, गोसाबा, दिनहाटा, खरदाह और शांतिपुर में की जीत दर्ज, TMC प्रमुख एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए किया ट्वीट, लिखा- ‘चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई, यह है जनता की जीत, क्योंकि यह दर्शाता है कि बंगाल के लोग झूठे प्रचार और नफरत की राजनीति के ऊपर हमेशा विकास, एकता को चुनेंगे’, 2021 मार्च-अप्रैल में चुनाव के बाद फिर से लोटी थी तृणमूल कांग्रेस सरकार, इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पहले के मुकाबले किया था अच्छा प्रदर्शन और बीजेपी दूसरे बड़े दल के रूप में आई थी सामने
2 Nov 2021
Read More »

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सचिन पायलट ने विजय प्रत्याशियों को दी बधाई, जनता का जताया आभार: प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया अपना परचम, वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत एवं धरियावद से नगराज मीणा को मिली जीत, उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन और विजय प्रत्याशियों को पूर्व डिप्टी सीएम एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने दी बढ़ाई, पायलट ने ट्वीट कर लिखा- ‘राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी – वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत एवं धरियावद से नगराज मीणा को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताने के लिए सभी मतदाताओं का आभार एवं समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई’
2 Nov 2021
Read More »

यूपी में दल-बदल की राजनीति जारी, पत्नी संग सपा विधायक सुभाष पासी हुए बीजेपी में शामिल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बचा है अब कुछ ही समय शेष, इससे पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां दल-बदल की राजनीति में व्यस्त, गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा सीट से दो बार के सपा विधायक सुभाष पासी अपनी पत्नी संग बीजेपी में हुए शामिल, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता, बीजेपी में शामिल होने से पहले सुभाष पासी को समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन्हें कर दिया था निष्कासित, भाजपा में शामिल होने के बाद बोले पासी- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर मैं हुआ हूँ भाजपा में शामिल, समाजवादी पार्टी में मुझे वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था, उत्तर प्रदेश में इस बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार, मेरे आने से गाजीपुर के आसपास की सात से आठ सीटों पर भाजपा का लहराएगा परचम’
2 Nov 2021
Read More »

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस का बीजेपी को तगड़ा झटका, सत्ताधारी पार्टी भाजपा का सूपड़ा साफ: देश की 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का किया सूपड़ा साफ, लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर की जीत दर्ज, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार कौशल ठाकुर को दी मात, तो वहीं फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई से क्रमशः भवानी सिंह पठानिया, संजय, रोहित ठाकुर ने की जीत दर्ज, इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए थे मतदान, इन सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मानी जा रही थी सीधी टक्कर, लेकिन कांग्रेस की एकतरफा जीत ने बढ़ाई बीजेपी आलकमान और प्रदेश भाजपा की मुश्किलें, अगले साल अंत में हिमाचल प्रदेश में होने हैं विधानसभा चुनाव, चुनाव से पहले कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
2 Nov 2021
Read More »

कांग्रेस की नीतियों एवं सरकार के सुशासन पर जनता ने लगायी मोहर- उपचुनाव में जीत के बाद गहलोत गदगद: राजस्थान विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया अपना परचम, वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत एवं धरियावद से नगराज मीणा को मिली जीत, उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए गदगद, ट्वीट कर विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, लिखा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने लगायी है मोहर, वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत तथा धरियावद से कांग्रेस के नगराज मीणा को विधानसभा उप चुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई, कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा दिया है एक बड़ा सन्देश’
2 Nov 2021
Read More »

वल्लभनगर में सच साबित हुई ‘सियासी जादूगर’ की भविष्यवाणी! BJP चौथे स्थान पर कायम, ले डूबी खेमेबाजी!: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव का परिणाम, धरियावद के बाद अब वल्लभनगर में भी कांग्रेस की जीत तय, कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत ने 16वें राउंड के बाद बनाई 14295 वोट की लीड, RLP के उदयलाल डांगी दूसरे स्थान पर, शक्तावत जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर तीसरे तो भाजपा के प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला चौथे स्थान पर कायम, सियासी जादूगर सीएम गहलोत ने कई दिनों पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, वल्लभनगर में भाजपा रहेगी चौथे स्थान पर, कांग्रेस ने दिवंगत विधायक गजेन्द्र शक्तावत की पत्नी प्रीति को मैदान में उतार खेला था सहानुभूति कार्ड, इधर भाजपा से टिकट मांग रहे उदयलाल डांगी को टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने RLP के टिकट पर लड़ा चुनाव और दी कड़ी टक्कर, भींडर ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए काटे भाजपा के वोट, सियासी सूत्रों का दावा- टिकट चयन और खेमेबाजी ने डुबोई भाजपा की लुटिया
2 Nov 2021
Read More »


उपचुनाव में कांग्रेस का जलवा! प्रभारी माकन ने सीएम गहलोत-डोटासरा और कार्यकर्ताओं को दी बधाई: राजस्थान विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने दी बधाई, माकन ने किया ट्वीट-‘राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतों से जीत की ओर अग्रसर!, दोनों विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत लगाई रंग! मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेताओं को बधाई’, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर, धरियावद में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज की प्रचंड जीत, भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह रहे तीसरे स्थान पर, वहीं वल्लभनगर में भी प्रीति शक्तावत की बड़ी जीत, वल्लभनगर में तो भाजपा प्रत्याशी झाला रहे चौथे स्थान पर, दोनों ही प्रत्याशियों की जीत की अधिकारिक घोषणा होना बाकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने स्वीकार कर ली है हार, विश्लेषण करने की कही है बात
2 Nov 2021
Read More »


