



Day: November 2, 2021


उपचुनाव में हार और बुरे प्रदर्शन पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां- वोटों के बंटवारे से हुआ नुकसान, करेंगे विश्लेषण: राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा का निराशाजनक प्रदर्शन, वल्लभनगर में पार्टी के उम्मीदवार चौथे स्थान पर और धरियावद में तीसरे स्थान पर खिसकने की आशंका, इन निराशाजनक प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बयान- ‘दोनों सीटों पर वोटों के बंटवारे का हुआ नुकसान’, पूनियां का कांग्रेस पर वार- ‘उपचुनाव जीतकर कांग्रेस यह ना समझे कि 2023 में उनकी राह होगी आसान, यह नहीं है संभव’, पूनियां ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को नहीं माना हार का कारण, बोले- ‘स्थानीय मुद्दों का पड़ा है असर’, लेकिन इस बुरी हार की गूंज जाएगी दिल्ली तक! प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठने हैं तय, सियासी गलियारों में है चर्चा, धरियावद को रहा है भाजपा का गढ़, खेमेबाजी ने डूबो दी भाजपा की लुटिया, क्या आलाकमान अब इस बार पर लेगा संज्ञान
2 Nov 2021
Read More »

पायलट कल मारवाड़ दौरे पर, बिलाड़ा में दीवान परिवार तो जैतारण में निंबोल के परिजनों को बंधाएंगे ढांढस: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कल फिर रहेंगे मारवाड़ दौरे पर, सचिन पायलट कल सुबह करीब 11:30 बजे पहुंचेंगे जोधपुर के बिलाड़ा, पायलट यहां पूर्व मंत्री माधोसिंह दीवान के पुत्र के निधन पर जताएंगे शोक, सीरवी समाज के धर्मगुरु और गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री माधव सिंह दीवान के बड़े बेटे लक्ष्मण सिंह का सोमवार तड़के हो गया था निधन, पायलट दीवान परिवार को बंधाएंगे ढांढस, यहां से पायलट जाएंगे पाली के जैतारण, पायलट निंबोल गांव जाकर राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहब्बत सिंह को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि, पालयट मोहब्बत सिंह के परिजनों को बंधाएंगे ढांढस, युवा नेता निंबोल का हालही में हुआ था निधन, धरियावद के लसाड़िया में सीएम गहलोत की जनसभा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, सीएम गहलोत ने भी निंबोल जाकर मोहब्बत सिंह को दी थी श्रद्धांजलि
2 Nov 2021
Read More »

धरियावद में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज बड़ी जीत की ओर, सीएम गहलोत के मास्टरस्ट्रोक ने बिगाड़ा भाजपा का खेल!: धरियावद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नगराज ने बनाई विजयी बढ़त, बस औपचारिक घोषणा होना है बाकी, भाजपा के खेत सिंह चल रहे काफी पीछे, नगराज ने 20 वें राउंड के बाद बनाई 22 हजार से ज्यादा की लीड, वहीं निर्दलीय थावरचन्द हैं तीसरे नंबर पर, नगराज ने पूर्व विधायक गौतम लाल के गढ़ लसाड़िया में बनाई जोरदार बढ़त, पिछले कई चुनाव में कभी भी इस इलाके में कांग्रेस को नहीं मिले इतने वोट, क्या गौतम लाल को बिसराना भाजपा को पड़ा भारी? गौतमलाल मीणा के पुत्र कन्हैया को टिकट नहीं देना भाजपा को पड़ा भारी, या सीएम गहलोत की रणनीतिक कुशलता ने जीत की सुनिश्चित, सीएम गहलोत प्रचार के अंतिम दौर में गए थे गौतम लाल मीणा के घर, परिवार से मिल उनके निधन पर जताया था शोक, क्या गहलोत का यह मास्टरस्ट्रोक बना कांग्रेस की जीत का कारण?
2 Nov 2021
Read More »

बिहार की तारापुर में RJD तो कुशेश्वरस्थान में JDU आगे, गड़बड़ी की आशंका जताते हुए दरभंगा पहुंचे तेजस्वी: बिहार की दो विधानसभा सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू और मुंगेर जिले के तारापुर सीट से राजद प्रत्याशी आगे, कांग्रेस रह गई दोनों ही सीटों पर काफी पीछे, मतगणना के बीच दरभंगा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा -‘हम जीतेंगे भारी मतों से, प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम हैं यहां, हमारी नजर रहेगी हर किसी पर, जनादेश की चोरी नहीं होने देंगे हम’, नीतीश सरकार के कई मंत्रियों ने डाल रखा है दरभंगा में डेरा, इधर तारापुर में RJD प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद ने संभाला है मोर्चा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दोनों सीट पर जीत का किया है दावा, लालू ने कहा-‘दोनों सीटों पर हमारी जीत है सुनिश्चित, मुंगेर में जगदानंद सिंह को भेजा गया और दरभंगा में तेजस्वी यादव कर रहे हैं कैंप’
2 Nov 2021
Read More »

डिप्टी सीएम मौर्य पर राजभर का तंज- उप का मतलब होता है चुप, केशव कुछ बोलेंगे तो जीभ काट लेगी भाजपा: उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर कसा जोरदार तंज, राजभर ने डिप्टी सीएम को 69 हजार शिक्षक भर्ती में कथित घोटाले में बोलने की दी चुनौती, राजभर का बयान- ‘अगर केशव मौर्य इस पर कुछ बोंलेगे तो बीजेपी काट लेगी उनकी जीभ’, राजभर कौशांबी के सिराथू में एक कार्यक्रम में कर रहे थे शिरकत, पत्रकारों ने जब पूछा कि यह केशव जी का है गृह जनपद और वो यहीं से लड़ रहे हैं चुनाव, ऐसे में आपके लोग कैसे जीत पाएंगे चुनाव? इस पर राजभर ने कहा- ‘केशव जी के नाम नहीं है रजिस्ट्री, अगर हिम्मत है तो 69 हजार शिक्षक भर्ती में 27 फीसदी आरक्षण को लेकर हुआ है घोटाला , इस पर केशव मौर्य दिखाएं कुछ बोलकर, बीजेपी उनकी काट लेगी जुबान’, केशव मौर्य के उप मुख्यमंत्री के पद को लेकर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा- ‘डिप्टी का मतलब होता है उप माने चुप, बीजेपी के लोगों ने चुप कराकर है रखा’
2 Nov 2021
Read More »

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में ममता का जलवा बरकरार, चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने बनाई लगभग विजयी बढ़त: पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की विजयी बढ़त! सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती के शुरुआती रुझानों के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी की बढ़त कायम, बंगाल की दिनहाता, गोसाबा, खरदहा और शांतिपुर विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए हुई थी वोटिंग, मई में बंगाल की सत्ता में वापसी करने वाली टीएमसी को इन सीटों पर भी बढ़त मिलना बताता है कि ममता बनर्जी का जलवा है कायम, लगातार बढ़ती सियासी ताकत के बाद ममता अब करेंगी दिल्ली कूंच
2 Nov 2021
Read More »

100 करोड़ वसूली मामले में ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार: 100 करोड़ की वसूली मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को आखिरकार रात 1 बजे किया गया गिरफ्तार, कई दिनों तक लापता रहने के बाद सोमवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक पहुंचे थे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर, देशमुख को ED ने 5 बार पूछताछ के लिए भेजा था समन, लेकिन हर बार उनके वकील इंद्रपाल सिंह ही पहुंचे थे ED ऑफिस, देशमुख की बढ़ती उम्र का दिया जाता था हवाला, लेकिन देर रात 13 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार, अब कस्टडी के लिए उन्हें कोर्ट में पेश करने की है तैयारी, ED 100 करोड़ की वसूली मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की कर रही है जांच
2 Nov 2021
Read More »

देश में उपचुनाव का घमासान, 3 लोकसभा 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी: देश की 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, करीब-करीब सभी सीटों से आने लगे हैं रुझान, पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर TMC आगे, मध्यप्रदेश की तीनों सीटों पर भाजपा आगे, राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे, बिहार की कुश्वेशरस्थान से JDU प्रत्याशी आगे तो तारापुर विधानसभा RJD आगे, असम की 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे
2 Nov 2021
Read More »

महंगाई मोदी सरकार का जनता को दिवाली गिफ्ट, अमृत महोत्सव महंगाई के लिए रखा जाएगा याद- गहलोत: बढ़ती महंगाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निशाने पर मोदी सरकार, सीएम गहलोत का बड़ा बयान- ‘आजादी के 75वें वर्ष (अमृत महोत्सव) को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के लिए हमेशा रखा जाएगा याद , पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल और सब्जियों के जिस तरह से बढ़ रहे हैं दाम, इसे देखकर लगता है कि मोदी सरकार ने जनता को दिया है महंगाई का ‘दिवाली गिफ्ट’, पहले सरकारें प्रयास करती थी कि त्यौहारों पर कम से कम हो महंगाई, जिससे आमजन हंसी-खुशी से मना सकें त्यौहार, दिवाली से सिर्फ 3 दिन पहले व्यवसायिक LPG सिलेंडर के दाम 266 रुपये बढ़ाकर मोदी सरकार ने दिवाली पर मिठाइयां महंगी करने का कर दिया है इंतजाम, पेट्रोल 116 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 108 रुपये प्रति लीटर हो गया, घरेलू LPG गैस सिलेंडर एक साल में 598 रुपये से 305 रुपये बढ़कर हो गया है 903 रुपये, हमारी सरकार ने प्रतिभाशाली छात्राओं को कॉलेज आवागमन में सुविधा पहुंचाने के लिए स्कूटियां हैं बांटी, लेकिन बच्चियां मोदी सरकार से पूछ रहीं हैं कि इतना महंगा पेट्रोल कैसे खरीदें?’, देश में बढ़ती महंगाई ने त्योहारों का रंग कर दिया है फीका
2 Nov 2021
Read More »


