Day: November 2, 2021

उपचुनाव में RLP के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए बेनीवाल

राजस्थान उपचुनाव में RLP के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए बेनीवाल- ‘2023 में जनता करेगी बड़ा बदलाव’: राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया अपना परचम, तो बीजेपी को मिली करारी हार, वल्लभनगर में RLP ने दिखाया अपना दमदार प्रदर्शन, RLP के प्रदर्शन पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का जताया आभार, साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार उदयलाल डांगी के पक्ष में जमकर मतदान करने व आरएलपी पर भरोसा व्यक्त करने के लिए जनता को दिया धन्यवाद, सांसद बेनीवल ने कहा- ‘व्यवस्था परिवर्तन के इस संघर्ष में जो मत इस उप चुनाव में आरएलपी को मिले ,उससे यह स्पष्ट है कि 2023 में जनता करेगी बड़ा बदलाव, वल्लभनगर व धरियावद उप चुनाव के परिणाम में जनता ने यह भी जाहिर कर दिया कि प्रदेश में आरएलपी ही निभा रही हैप्रमुख विपक्षी दल की भूमिका!, सड़क,स्कूल पानी व बिजली तथा वीसीआर निस्तारण को लेकर जो वादे चुनाव के जन सम्पर्क कार्यक्रमो में उन्होंने उदयलाल डांगी के साथ किये उन पर हम खरा उतरने का करेंगे पुरा प्रयास, लोकतंत्र में जीत-हार दो पहलू है और इस उपचुनाव में जनता के निर्णय का हमे है स्वीकार, मिशन 2023 के लिए आरएलपी का संघर्ष रहेगा जारी’

Read More »
अभय चौटाला ने जीता ऐलनाबाद का रण

अभय चौटाला ने जीता ऐलनाबाद का रण, किसान आंदोलन के समर्थन में विधायकी से दिया था इस्तीफा: ऐलनाबाद में इनेलो प्रत्‍याशी अभय सिंह चौटाला ने फिर से मारी बाजी, चौटाला ने जीत को बताया- ‘किसानों की जीत और उनको ही समर्पित’, ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव की मतगणना के अंतिम राउंड में अभय सिंह ने 6708 वोटों से जीत की हासिल, चौटाला ने भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा को 6708 वोटों से हराया, चुनाव में जहां भाजपा की हार हुई वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत ही हो गई जब्त, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जनवरी में विधायक पद से दिया था इस्तीफा, इसके बाद ही ऐलानाबाद सीट पर हुए हैं उपचुनाव

Read More »
मध्यप्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव के आए नतीजे

मध्यप्रदेश उपचुनाव में खंडवा, जोबट, पृथ्वीपुर में खिला कमल, रैगांव में ‘हाथ’ को मिला लोगों का साथ: मध्यप्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव के आए नतीजे, खंडवा समेत जोबट और पृथ्वीपुर में खिला कमल, रैगांव में कांग्रेस उम्मीदवार ने मारी बाजी, खंडवा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने 81 हजार 383 वोटों से हासिल की जीत, यहां पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल हुए विजयी, इधर जोबट में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुलोचना रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल को 6 हजार 80 वोटों से दी मात, सुलोचना रावत विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुई थीं शामिल, कांग्रेस को रैगांव विधानसभा सीट से करना पड़ा संतोष, रैगांव में 31 साल बाद कांग्रेस को मिली जीत, कांग्रेस के लिए ये नतीजे हैं चौंकाने वाले, इन चुनावों के नतीजों को देखते हुए कांग्रेस को करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत

Read More »
विराट को मिला राहुल का साथ

विराट को मिला राहुल का साथ, कोहली के ट्रोल होने पर बोले गांधी- ‘ये लोग भरे हैं नफरत से, टीम को बचाओ’: T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर समर्थकों में है रोष, पाकिस्तान के बाद न्यूज़ीलैंड से मिली करारी हार के बाद विराट कोहली आये आलोचकों के निशाने पर, साथ ही एक अज्ञात सख्श ने विराट कोहली को दी बेटी के रेप की धमकी, जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आये हैं विराट कोहली के समर्थन में, राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘प्रिय विराट, ये लोग भरे हैं नफरत से क्योंकि कोई उन्हें नहीं देता प्यार, उन्हें कर दो माफ, टीम को बचाओ’, इससे पहले भी पकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी के समर्थन में भी राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

Read More »
नफरत के खिलाफ लड़ते रहो, डरो मत

नफरत के खिलाफ लड़ते रहो, डरो मत- उपचुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर राहुल का संदेश: देश की 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज हुए घोषित, कई राज्यों में कांग्रेस ने बीजेपी का किया सूपड़ा साफ, राजस्थान की दो सीटों वल्लभनगर और धरियावद में कांग्रेस ने लहराया अपना परचम, तो वहीं हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को दी पटखनी, उपचुनाव में मिली जीत को राहुल गांधी ने बताया कार्यकर्ताओं की जीत, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ‘कांग्रेस की हर जीत हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की है जीत, नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ते रहो। डरो मत!’, उपचुनाव के नतीजों ने बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रणनीति पर पुनः विचार करने पर किया मजबूर

Read More »