



Day: October 21, 2021


राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, गहलोत सरकार ने बढ़ाया 3% डीए और बोनस की भी घोषणा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को दी दोहरी सौगात, राज्य कर्मचारियों के लिए बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, केन्द्र सरकार ने आज ही बढ़ाया था 3% डीए, गहलोत सरकार ने तदर्थ बोनस की भी की घोषणा, प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारियों को तदर्थ बोनस दिए जाने की घोषणा, गहलोत सरकार की घोषणा से राज्य कर्मचारियों में खुशी की लहर
21 Oct 2021
Read More »

सीएम गहलोत ने पंजाब के सीएम चन्नी को लिखा पत्र- प्रदूषित पानी को नहरों में आने से रोके पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लिखा पत्र, सतलज नदी का प्रदूषित पानी हरिके बैराज में छोड़े जाने के मामले में हस्तक्षेप का किया आग्रह, सीएम गहलोत ने पंजाब और राजस्थान दोनों ही राज्यों के लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव के संबंध में दिलाया ध्यान, सीएम गहलोत ने पंजाब सरकार से किया आग्रह, मुख्यमंत्री चन्नी से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर औद्योगिक अवशिष्ट और अशोधित जल की समस्या का समयबद्ध रूप से निराकरण करवाने का किया आग्रह, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ होते हुए राजस्थान की नहरों में आता है हरिके बैराज का पानी, किसान इसको लेकर पहले भी कर चुके हैं शिकायत
21 Oct 2021
Read More »

नवाब के निशाने पर NCB, बोले- वानखेड़े सेलेब्रिटिज को फर्जी मामलों में फंसा कर जबरन वसूली की कर रहे कोशिश: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के निशाने पर एनसीबी की मुंबई यूनिट के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े, नवाब मलिक ने वानखेड़े पर लगाया बड़ा आरोप- ‘समीर वानखेड़े ने ड्रग्स के फर्जी मामलों में सिलेब्रिटीज को फंसाया और फिर उनसे की जबरन वसूली की कोशिश’, नवाब मलिक का ट्वीट- ‘सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद समीर वानखेड़े ने रिया चक्रवर्ती और दूसरे बॉलिवुड सितारों पर लगाया फर्जी ड्रग्स केस, वानखेड़े को देना चाहिए जवाब कि जब समन पाने वाले सिलेब्रिटी थे मालदीव में, तो क्या समीर गए थे उनसे पैसा वसूलने, क्योंकि उस वक्त वह भी थे अंतरराष्ट्रीय टूर पर’, इससे पहले मलिक लगा चुके आरोप- ‘बीजेपी और नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में फैलाया ‘आतंकवाद’, नवाब मलिक ने किया था दावा- ‘क्रूज ड्रग्स मामला है फर्जी, गिरफ्तारी की गई सिर्फ व्हाट्सएप बातचीत के आधार पर’, मलिक ने आरोप लगाया कि राज्य में महा विकास आघाडी सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा एनसीबी का इस्तेमाल
21 Oct 2021
Read More »


योगी सरकार के मंत्री का बेतुका बयान- 95% लोग नहीं करते पेट्रोल का इस्तेमाल, कीमतें अब भी हैं बहुत कम: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने की बेतुकी बयानबाजी, जालौन पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा- ‘मुट्ठी भर लोग ही चलाते हैं चार पहिये की गाड़ी, उन्हें ही पेट्रोल की होती है आवश्यकता, 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की नहीं होती आवश्यकता’, कोरोना वैक्सीनेशन का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा – ‘लोगों को 100 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई मुफ्त, यदि आप ईंधन की कीमत प्रति व्यक्ति आय से करें तुलना, तो कीमतें अब भी हैं बहुत कम हैं, देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की नहीं हुई है कोई बढ़ोत्तरी’, मंत्री उपेंद्र तिवारी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच नेताजी का बयान कर रहा असंतोष की आग में घी का काम!
21 Oct 2021
Read More »


राज्य सरकार पर किरोड़ी का तंज- क्या गारंटी है कि पेपर नहीं होगा लीक? SOG जुटी REET मामले को दबाने में: आने वाली भर्ती परिक्षाओं को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान- ‘RAS प्री और पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के नाम पर अभ्यर्थियों को सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित करना है सरासर गलत, सरकार ने आवागमन की सुविधा तो कर दी है, लेकिन यह नहीं सोचा कि बेरोजगार रुकेंगे कहां, और खाएंगे क्या? महिला अभ्यर्थियों को कितनी होगी दिक्कत, राजस्थान का बेरोजगार यह परेशानी तो फिर भी झेल लेगा, लेकिन इस बात की क्या गारंटी है कि नहीं होगा पेपर लीक, REET परीक्षा के समय में भी सरकार ने किए थे तथाकथित बड़े इंतजाम, लेकिन आयोजकों की मिलीभगत से पेपर फिर भी हो गया था लीक, SOG जांच की बजाय अब जुटी मामले को दबाने में’, RAS प्री और पटवारी परीक्षा में भी अभ्यर्थियों को दूर-दूर दिए गए हैं सेंटर, हालांकि रोडवेज में मुफ्त सफर की भी है व्यवस्था, लेकिन पेपर में धांधली को लेकर हर कोई है आशंकित
21 Oct 2021
Read More »




