Day: October 21, 2021

प्रभारी माकन आज आ रहे हैं जयपुर(FILE PHOTO)

प्रभारी माकन आज आ रहे हैं जयपुर, CM गहलोत के साथ मंत्रिमंडल विस्तार-राजनीतिक नियुक्तियों पर होगी चर्चा!: एक बार फिर गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अटकलें तेज, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन आज शाम आ रहे हैं जयपुर, आज शाम करीब 7.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे माकन, रात 8 बजे माकन की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक है प्रस्तावित, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हो सकती है अहम चर्चा, कांग्रेस सूत्रों की माने तो दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और नियुक्तियों की मिल सकती है सौगात, वहीं कल माकन सीएम गहलोत के साथ जाएंगे जोधपुर, पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर जताएंगे संवेदना

Read More »
भाजपा विधायक के अमर्यादित बोल

BJP विधायक ने भरी मीटिंग में अधिकारी को सुनाई खरी खोटी- ढंग से काम करो नहीं तो भेजूंगा कपड़े उतारकर: राजस्थान के बांसवाडा के गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश मीणा ने निकाली भड़ास, परतापुर-गढी नगर पालिका में प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर बुधवार को बुलाई गई मीटिंग में भड़के गढी विधायक, विधायक ने नगर पालिका ईओ कुंदन देथा को जमकर हड़काया, बोले- ‘ढंग से काम करो नहीं तो कपड़े उतारकर भेजूंगा यहां से, तुमने देखे होंगे बहुत से विधायक, लेकिन नहीं देखा होगा मेरे जैसा, मेरा असली रूप देखोगें तो जिंदगी भर नहीं लोगे परतापुर का नाम’, कैलाश मीणा ने कहा- ‘तुम्हें नहीं है खाने-पीने से फुर्सत, सस्पेंड करा कर भेजूंगा तुम्हे, तुमने अभियान में नहीं किया है कोई भी काम, जनता और पार्षद मुझे कर रहे हैं तुम्हारी शिकायत, बड़ा सवाल ये है कि तुम कैसे बने हो ईओ, कहीं तुम फर्जी डिग्री लेकर तो नहीं आए, तुम्हें काम तो कुछ आता है नहीं’, जनता को पट्टे नहीं बांटे जाने पर भड़के थे विधायक जी

Read More »
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का असर!

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का असर! गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड्स हटा रहे किसान, टिकैत ने दिया ये बड़ा बयान: किसान आंदोलन को लेकर सबसे बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर से हटाए सड़क से बैरिकेड्स, प्रदर्शनकारी किसानों ने बॉर्डर पर लगे पुलिस के बैरिकेड्स हटाए, टिकैत के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हटाए पुलिस के बैरिकेड, साथ ही बैरिकेड्स के सामने लगे टैंक भी हटा रहे किसान, राकेश टिकैत का बड़ा बयान- ‘दिल्ली जा रहे हैं, हमारी वजह से दिल्ली जाने का रास्ता नहीं हुआ है बंद, सड़क पर पुलिस ने लगाए हैं बैरिकेड’, किसान आंदोलन को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में हुई थी सुनवाई, SC ने कहा- ‘किसानों को आंदोलन करने का अधिकार लेकिन सड़क रोकने का नहीं है अधिकार’, दिल्ली बॉर्डर खाली करने पर सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों से मांगा जवाब, कहा- इस तरह नहीं बंद किया जा सकता रास्ता, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद गाजीपुर बॉर्डर से हटाए गए बैरिकेड्स और टेंट

Read More »
मैडम राजे ने गजेन्द्र शेखावत के घर जाकर माताजी के निधन पर जताया शोक

मैडम राजे ने गजेन्द्र शेखावत के घर जाकर माताजी के निधन पर जताया शोक, परिवार जनों को बंधाया ढांढस: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जोधपुर दौरा, मैडम राजे ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के घर जाकर उनकी माताजी मोहन कंवर चांपावत के चित्र पर श्रद्धासुमन किए अर्पित, मैडम राजे ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बंधाया ढांढस, मैडम राजे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, मैडम राजे यहां से चाड़ी गांव मदेरणा हाउस के लिए हुईं रवाना, इससे पहले मैडम राजे ने माहेश्वरी भवन पहुंच कर समाजसेवी दामोदर बंग को अर्पित किए थे श्रद्धासुमन, मैडम राजे के साथ लगातार चल रहा है एक बड़ा कारवां, बड़ी संख्या में मैडम राजे के समर्थक हैं साथ, वहीं जोधपुर पहुंचने पर एय़रपोर्ट पर जनसैलाब ने किया था उनका स्वागत

Read More »
मुआवजे के लिए सीएम गहलोत से करूंगी बात- प्रियंका

…जब प्रियंका गांधी बोलीं- मुआवजे के लिए करूंगी अशोक गहलोत जी से बात, पीड़ित का भरतपुर से है नाता: आगरा में पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मिकी की मौत का मामला, प्रियंका गांधी ने अरुण वाल्मिकी के परिजनों से की मुलाकात, प्रियंका ने योगी सरकार पर किया बड़ा हमला- ‘यूपी में न्याय की नहीं है कोई जगह’, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का किया वादा, प्रियंका गांधी ने कहा- ‘मैं अशोक गहलोत से मुआवजे की करूंगी बात और दिलवाउंगी मुआवजा, क्योंकि पीड़ित परिवार का भरतपुर से भी था नाता’, आगरा पुलिस कस्टडी में हुई थी अरुण वाल्मिकी की मौत, इससे पहले भी एक बार पहले भी राजस्थान के बेरोजगार युवकों ने की थी प्रियंका गांधी से मुलाकात, कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती नियमित करवाने की रखी थी मांग, गहलोत सरकार संविदा पर ले रहीं थी कंप्यूटर शिक्षक, फिर प्रियंका के हस्तक्षेप के बाद गहलोत सरकार ने बदला था अपना फैसला और निकाली गई थी नियमित भर्ती

Read More »
मैडम राजे पहुंचीं जोधपुर(file photo)

मैडम राजे पहुंचीं जोधपुर, गजेन्द्र शेखावत की माताजी के निधन पर जताएंगी शोक, चाड़ी जाने का भी कार्यक्रम: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं जोधपुर, बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों ने किया मैडम राजे का स्वागत, जोधपुर एयरपोर्ट पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक कालीचरण सराफ और पूर्व मंत्री यूनुस खान भी रहे मौजूद, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर जताएंगीं शोक संवेदनाएं, अब से कुछ देर में शेखावत के आवास पर पहुंचेंगी मैडम राजे, मैडम राजे के साथ जोधपुर पहुंचे हैं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योदान सिंह भी, मैडम राजे का पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के गांव जाने के भी है कार्यक्रम, मैडम राजे मदेरणा के निधन पर जताएंगी शोक और परिवार को बंधाएंगी ढांढस

Read More »
देश ने पार किया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

देश ने पार किया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, PM मोदी पहुंचे RML हॉस्पिटल, फ्रंट लाइन वर्कर्स से की बात: देश ने आज 100 करोड़ वैक्सीन का छू लिया है एतिहासिक आंकड़ा, इस मौके पर केंद्र सरकार पुरे भारत में मनाएगा जश्न, लाल किले पर फहराया जायेगा सबसे बड़ा तिरंगा, साथ ही इस वैक्सीनेशन अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे थीम सॉन्ग लॉन्च, साथ ही रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे जैसे सार्वजनिक जगहों पर भी की जाएगी अनाउंसमेंट, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा- ‘भारत के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई, भारत में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से केवल 9 महीनों में एक उपलब्धि, किसी भी राष्ट्र के लिए 1 बिलियन खुराक के निशान तक पहुंचना है उल्लेखनीय’

Read More »