Day: October 17, 2021

ashok gehlot 1 reupdate

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों को होगी 7 साल की सजा, RAS-पटवारी अभ्यर्थियों को मुफ्त सफर की सौगात: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह विभाग की बैठक में लिए अहम फैसले, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अब सख्त हुई गहलोत सरकार, भर्ती परीक्षाओं में नकल के लिए अब 7 साल तक सजा का प्रावधान, सीएम गहलोत ने नकल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान करने के लिए जल्द ऑर्डिनेंस लाने का किया फैसला, अब नकल को गैर जमानती अपराध बनाए जाने की तैयारी, इसके लिए राज्य सरकार ला रही नए कानूनी प्रावधान, REET परीक्षा में हुई धांधली से सरकार ने लिया सरकार ने सबक, इसके साथ ही पटवारी और RAS प्री देने वाले अभ्यर्थियों को भी मुफ्त सफर की मिली सौगात, इस से पहले REET अभ्यर्थियों को भी मुफ्त यात्रा का मिला था तोहफा

Read More »
1626405588

सोनिया की नसीहत की सिद्धू ने उड़ाई धज्जियां, अपनी मांगों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गुरु ने: नवजोत सिंह सिद्धू हैं कि मानते ही नहीं! CWC की बैठक में कांग्रेस आलाकमान ने कल ही दिया था दो टूक संदेश, कहा था- ‘मीडिया के जरिए न करें बात, जिसको कोई बात करनी है मुझसे सीधे करें बात,’ लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को शायद समझ नहीं आई बात, सिद्धू ने आज ही अपनी मांगों की चिट्‌ठी लिखकर सोशल मीडिया पर कर दी पोस्ट, रविवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया को लिख दी 13 मांगों को लेकर चिट्‌ठी, सिद्धू ने इस चिट्‌ठी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कर दिया पोस्ट, सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखने के बहाने CM चरणजीत चन्नी पर बोला है हमला, चिट्ठी में लिखा- ‘कांग्रेस हाईकमान ने अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बनाकर लिया प्रगतिशील फैसला, इसके बावजूद अनुसूचित जाति को सरकार में नहीं मिला बराबर प्रतिनिधित्व, हाईकमान की नसीहत के बाद सिद्धू का यह कृत्य कांग्रेस के लिए साबित हो सकता है झटका, वहीं इस्तीफा वापस लेने वाले सिद्धू के एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ नजर आ रहे हैं बागी तेवर

Read More »
images (13)

प्रदेश के हैल्थ सिस्टम पर मैडम राजे का प्रहार- एक बे़ड पर हो रहा डेंगू पीड़ित 3-3 बच्चों का इलाज: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर वार, मैडम राजे का बयान- ‘राजस्थान में डेंगू का कहर है चरम पर, लेकिन प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत है ऐसी कि अस्पतालों में एक बेड पर 3-3 बच्चों को सुलाकर किया जा रहा है इलाज, तो क्या यह कोरोना को आमंत्रण तो नहीं?, वसुंधरा राजे ट्विटर पर एक अखबार की फोटो भी की है पोस्ट, इस खबर में जयपुर के जेके लॉन अस्पताल की खबर है छपी, प्रदेश में डेंगू और मौसमी बीमारियों का कहर है जारी, एक अनुमान के मुताबिक 5500 एक्टिव के हैं प्रदेश में

Read More »
mla rakesh pareek admitted to sms hospital

मसूदा विधायक राकेश पारीक की तबियत खराब, तेज बुखार के बाद एसएमएस अस्पताल में हुए भर्ती: प्रदेश की सियासत में सचिन पायलट गुट के विधायक राकेश पारीक की बीती रात अचानक तेज बुखार से हुई तबीयत खराब, जिसके बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया पारीक को, अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर मेडिकल आईसीयू के बेड नम्बर 8 पर रखा गया है विधायक पारीक को, गतवर्ष सियासी संग्राम के समय पायलट के साथ मानेसर जाने वाले विधायकों में शामिल रहे थे पारीक, पिछले 2 अक्टूबर से जारी प्रशासन गांवों के संग अभियान में नियमित रूप से विधायक क्षेत्र का कर रहे थे दौरा, ऐसे में थकान के बाद पिछले 3 दिन से चढ़े बुखार की दवा लेने पर भी नहीं पड़ा कोई फर्क, तेज बुखार के बाद बीती रात करीब 12 बजे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करावाया गया राकेश पारीक को, सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता ले रहे खैर-खबर

Read More »
images (12)

वल्लभनगर में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर भड़के पूनियां- गहलोत सरकार से नहीं संभल रही कानून व्यवस्था: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का गहलोत सरकार पर निशाना, वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट और गाड़ी पर पथराव का लगाया आरोप, पूनिया ने की घटना की कड़ी निन्दा, कहा- विधानसभा उपचुनाव की हलचल के साथ ही इस तरीके की हिंसक घटनाएं हो गई है शुरू, गहलोत सरकार की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था हो गई है प्रमाणित, बीजेपी इस मामले को बनाने की तैयारी में बड़ा चुनावी मुद्दा, बीजेपी ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कांग्रेस पर हमले और किए तेज, वल्लभनगर में एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ हुई है मारपीट, घटना के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे वल्लभनगर थाने और किया था प्रदर्शन, लेकिन अब तक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Read More »
पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का हुआ निधन

पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का हुआ निधन, सीएम गहलोत, हनुमान बेनीवाल सहित दिग्गजों ने जताया शोक: ओसियां विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल मदेरणा का हुआ निधन, काफी लंबे समय से केंसर की बिमारी से जूझ रहे थे मदेरणा, महिपाल मदेरणा जिला प्रमुख पत्नी लीला मदेरणा एवं पुत्री दिव्य मदेरणा के साथ कुछ दिन पूर्व गए थे अपने पैतृक गांव चाड़ी, बरसों तक लगातार जनता की सेवा में समर्पित रहे थे मदेरणा, अपने पिता परसराम मदेरणा की राह पर चलकर ही किसानों में हुए थे लोकप्रिय, मदेरणा के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया दुःख, कहा ‘पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे श्री महिपाल मदेरणा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की दें शक्ति तथा दिवंगत आत्मा को करें शांति प्रदान’

Read More »
mahipal maderana family 16310042303x2

दिग्गज जाट नेता और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, पैतृक गांव चाडी में 10 बजे होगा अंतिम संस्कार: कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व गहलोत सरकार में मंत्री रहे महिपाल मदेरणा का रविवार सुबह जोधपुर में हुआ निधन, पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे 69 वर्षीय महिपाल मदेरणा, उनके परिवार में उनकी पत्नी जोधपुर की जिला प्रमुख लीला मदेरणा व दो बेटियां गेन, एक बेटी दिव्या मदेरणा ओसियां से हैं विधायक, करीब 19 साल तक जोधपुर के जिला प्रमुख रहे महिपाल मदेरणा, दो बार ओसियां से विधायक भी चुने गए मदेरणा, प्रदेश में जल संसाधन व जलदाय मंत्री रहने के दौरान जोधपुर जिले की एक ANM भंवरी देवी के अपहरण व हत्या के मामले में मंत्री पद से हटा दिया गया था मदेरणा को, करीब दस साल तक जेल में रहने के बाद हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी मदेरणा को, आज सुबह करीब 6:15 बजे अपने जोधपुर स्थित निवास पर अंतिम सांस ली मदेरणा ने, पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे जोधपुर स्थित निवास से शुरू होकर पैतृक गांव चाडी के लिए जाएगी मदेरणा की अंतिम यात्रा, वहां शाम करीब 4:00 बजे पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा की समाधि के पास ही किया जाएगा मदेरणा का अंतिम संस्कार

Read More »