Day: October 16, 2021

img 20211016 wa0292

राजस्थान के सियासी मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के आवास पर चल रही बैठक खत्म, सीएम गहलोत हुए रवाना: लम्बे समय से पैंडिंग चल रहे राजस्थान के बड़े सियासी मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के आवास पर चल रही बैठक हुई खत्म, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन 12, तुग़लक रोड से हुए रवाना, लगभग सवा घण्टे चली बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा, हालांकि अजय माकन ने मीडिया से कहा- ‘कुछ खास नहीं था, सामान्य बैठक थी,’ वहीं सूत्रों का दावा- दिवाली बाद हो सकता है बहुप्रतीक्षित मंत्रीमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम

Read More »
खेल मंत्री ने दे दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि(file photo)

खेलमंत्री ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, सभा में रखवाया 1 मिनट का मौन भी, किरकिरी के बाद मांगी माफी: झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते दे दी श्रद्धांजलि, अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल ,वीडियो में अंसारी एक सभा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बता रहे हैं मृत, अंसारी उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखने की भी कह रहे हैं बात, देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास शुक्रवार को अंसारी ने एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का किया था उद्घाटन, इस दौरान सभा में अंसारी ने कहा- ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज हो गया है निधन, देश के विकास के योगदान में है उनका 50 फीसदी योगदान, वहीं मोदी जी देश को ले गए 50 साल पीछे, वो नहीं रहे आज हमारे बीच, उनके लिए हम रखेंगे एक मिनट का मौन’, इस दौरान सभा में रखवा दिया गया मौन भी, गलती का पता लगते ही हसन अंसारी ने मांगी तुरंत माफी, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मैं दिल से हूं क्षमापार्थी, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की करता हूं कामना, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के कारण हुआ ऐसा’, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू के कारण दिल्ली एम्स में हुए थे भर्ती, हालांकि अब उनकी तबीयत में हो रहा है सुधार, वीडियो वायरल होने के बाद अब मंत्री जी की हो रही खूब किरकिरी

Read More »
...अब आई राजस्थान की बारी

बड़ी सियासी खबर- राजस्थान के सियासी मुद्दों को लेकर राहुल का सीएम गहलोत के साथ महामंथन- सूत्र: राजस्थान की सियासत की सबसे बड़ी खबर, राहुल गांधी के आवास पर कुछ ही देर में होगा महामंथन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंच रहे हैं राहुल के आवास, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी रहेंगे मौजूद, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के मसले पर हो सकता है मंथन, सवा साल से इंतजार कर रहे सचिन पायलट कैंप में खुशी की लहर, पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों की नजर अब इस बैठक पर

Read More »
CWC में राहुल ने बताया रोचक वाक्या

जब मैंने चन्नी को फोन पर बोला आप होंगे CM तो वो रोने लगे- CWC में राहुल ने बताया रोचक वाक्या: CWC की बैठक में राहुल गांधी ने आज बताया एक रोचक वाक्या, राहुल ने कहा- ‘जब मैंने चरणजीत सिंह चन्नी को फ़ोन करके बताया कि पार्टी आपको बना रही है मुख्यमंत्री तो रोने लगे चन्नी जी, उनको विश्वास नहीं हो रहा था कि किसी दलित को बनाया जा सकता है मुख्यमंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- ‘मैं हूं ग़रीब दलित परिवार से’, इससे पहले मैंने कमलनाथ जी, गहलोत जी, बघेल जी को भी था बताया कि पार्टी आपको बना रही है मुख्यमंत्री, लेकिन वो लोग इस तरह नहीं रोए’, राहुल गांधी ने RSS पर साधा निशाना- ‘RSS कभी किसी दलित, महिला या अल्पसंख्यक को नहीं बढ़ाएगी आगे, अगर आप लोग हैं तैयार कि हमें दबी हुई आवाज़ों को है उठाना, तो मैं हूं तैयार’, अब सियासी गलियारों में राहुल के बयान के निकाले जा रहे कई मायने, आखिरी क्या सियासी संदेश देना चाहते हैं राहुल?

Read More »
cwc में महंगाई और किसानों सहित 3 प्रस्ताव हुए पारित

CWC में महंगाई और किसानों सहित 3 प्रस्ताव हुए पारित, पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस: CWC की बैठक के बाद कांग्रेस की प्रेसवार्ता, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की पीसी- ‘एक नवंबर से कांग्रेस का सदस्यता अभियान होगा शुरू, 13 मार्च 2022 तक चलेगा सदस्यता अभियान, CWC में तीन प्रस्ताव हुए पारित, किसान और महंगाई पर पारित हुए प्रस्ताव, देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़, चीन- पाकिस्तान को जवाब नहीं दे रही है सरकार, देशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, केन्द्र की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस, देश के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा’, बैठक के बाद खड़गे ने कहा- ‘नेताओं ने एक मत होकर रखा प्रस्ताव, राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग, पार्टी के सभी नेता चाहते हैं राहुल बनें अध्यक्ष’, इस पर राहुल ने कहा- ‘करुंगा विचार’

Read More »
हनुमान बेनीवाल पहुंचे जोधपुर

MDM अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे बेनीवाल, वाल्मीकि समाज के युवक के फर्जी एनकाउंटर का है मामला: नागौर सांसद एवं RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल पहुंचे जोधपुर, जोधपुर में पुलिस द्वारा किये गए लवली कंडारा नामकयुवक के फर्जी एनकाउंटर मामले में मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे बेनीवाल, लवली कंडारा के कथित फर्जी अन्कॉउंटर से वालमिली समाज में हैं आक्रोश, RLP के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग भी हैं धरनास्थल पर मौजूद, पुलिस द्वारा किए गए कथित फर्जी एनकाउंटर में दिवगंत हुए लवली कंडारा के परिजनों व वाल्मीकि समाज के लोगो के साथ बैठे हैं धरने पर

Read More »
सिंघु मर्डर केस पर बोले टिकैत- (FILE PHOTO)

टिकैत का बड़ा बयान- हत्या सरकार की साजिश, किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए दिए करोड़ों रुपए: सिंघु मर्डर केस में किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान- ‘ये हत्या किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश, किसान संगठनों का इस हत्या से नहीं है कोई लेना देना, हरियाणा-दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कल लखबीर सिंह नाम के शख्स की एक निहंग सिख ने कर दी थी हत्या, इस हत्या के बाद से किसान आंदोलन को लेकर खड़े हो रहे थे सवाल, इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- ‘केंद्र के लोगों ने उकसाकर ये कराई हत्या, सरकार ने प्रशासन को किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए दिए हजारों-करोड़ों रुपए, सिंघु बॉर्डर पर जो हुआ, वह सरकार के उकसावे का परिणाम’, सोशल मीडिया पर इस हत्या को लेकर किसान आंदोलन को लिया जा रहा है निशाने पर

Read More »