



Day: October 16, 2021




मैं कांग्रेस की फुलटाइम प्रेसिडेंट, मीडिया में नहीं, सीधा मुझसे करें बात- सोनिया की G-23 नेताओं को सख्त नसीहत: दिल्ली में CWC की बैठक जारी, आखिरकार सोनिया फिर लौटीं मुख्यधारा की राजनीति में! सोनिया गांधी ने दिखाया कड़ा रूख- ‘मैं हूं कांग्रेस की फुलटाइम अध्यक्ष, G-23 के नेताओं को दी कड़ी नसीहत, पार्टी में एकता और अनुशासन जरूरी, सीधा मुझ से बात करें मीडिया में नहीं, अहम मुद्दों को कभी दरकिनार नहीं किया, आगामी चुनाव की तैयारी कर दी गई है शुरूआत, अक्टूबर 2022 में मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष, संगठन में हर कोई चाहता है बदलाव, हमें ईमानदारी से मेहनत करने की है जरूरत’, सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, सोनिया ने कहा ‘लखीमपुर की घटना इनकी मानसिकता है दर्शाती, कृषि कानूनों को बताया काला कानून, मोदी सरकार की नीति बेचो, बेचो, बेचो’, पॉलिटॉक्स ने पहले ही दे दिए थे संकेत, कांग्रेस के संगठन चुनाव और आगे खिसकने के संकेत, अब एक साल बाद होंगे संगठन चुनाव
16 Oct 2021
Read More »

रामलीला के मंच से BJP नेता के बिगड़े बोल- एकजुट हो जाओ, काटनी पड़ेगी तालिबान समर्थकों की जुबान: चुनावी दंगल से पहले यूपी के संभल में बीजेपी नेता राजेश सिंघल ने रामलीला के मंच से की भड़काऊ बयानबाजी, राजेश सिंघल के बयान का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा- ‘आज संभल क्षेत्र से तालिबान का समर्थन करने वालों की निकलती है आवाज, इनका मुकाबला करने के लिए होना पड़ेगा एकजुट और काटनी पड़ेगी उनकी जुबान, हम किसी भी कीमत पर संभल और यूपी के अंदर तालिबानी समर्थकों को नहीं देंगे पनपने’, साथ ही सिंघल ने हिंदू मुस्लिम एकता के लिए टोपी के साथ तिलक लगाए जाने की दे दी नसीहत, सिंघल ने कहा- भगवान श्रीराम ने सभी लोगों को साथ मिलाकर बनाई थी सेना, उसमें सभी जातियों के लोग थे शामिल, राजेश सिंघल के बाद चुनावी सियासत में आ गई है गर्मी, सियासी गलियारों में उठने लगे हैं सवाल, क्या भाजपा द्वारा शुरू कर दिया गया है ध्रुवीकरण?
16 Oct 2021
Read More »

सुरजेवाला बोले- शर्म आनी चाहिए, बीमार पूर्व PM मनमोहन सिंह की फोटो शेयर करने पर कांग्रेस आगबबूला: दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाल जानने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मुलाकात की तस्वीर की सोशल मीडिया पर की शेयर, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इसे बताया एक पीआर स्टंट, सुरजेवाला ने कहा- ‘अस्पताल में बीमार हालत में मनमोहन सिंह की तस्वीर को इस तरह शेयर करना उनकी प्राइवेसी को करता है डिस्टर्ब, साथ ही है स्थापित परंपरा के है खिलाफ’, रणदीप ने स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने को कहा, मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने भी इस पर जताई है नाराजगी, दमन ने कहा- ‘मेरी मां थी परेशान, मेरे मां-बाप गुजर रहे हैं मुश्किल दौर से, वो बुजुर्ग हैं, स्वास्थ्य मंत्री के साथ एक फोटोग्राफर भी वार्ड में घुसा जिससे वो हो गई थी बहुत परेशान’
16 Oct 2021
Read More »

पूर्णकालिक अध्यक्ष चयन सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई शुरू, G-23 पर सबकी नजर: बहुप्रतीक्षित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई शुरू, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही है बैठक, पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिख सकते विरोध के स्वर, वहीं आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा, इसके साथ ही देश में बढ़ती मंहगाई, कई राज्यों में चल रही कांग्रेस की आंतरिक फुट को लेकर हो सकती है चर्चा, बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी अजय माकन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रघु शर्मा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बैठक में मौजूद, G-23 गुट के नेताओं पर टिकी हैं सबकी नजरें, पिछली वर्चुअल बैठक में भी हुआ था जोरदार हंगामा
16 Oct 2021
Read More »



