



Day: September 19, 2021



बाल-बाल बचे चित्तौड़गढ़, रानीवाड़ा और रेवदर विधायक, एक ही गाड़ी में बैठे BJP विधायकों की गाड़ी का फटा टायर: निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के सगवाड़िया के पास सामने से आ रहे कार चालक को बचाने के चक्कर में सड़क से उतर गई विधायकों की गाड़ी, चित्तौड़गढ़, रानीवाड़ा और रेवदर विधायक बैठे थे गाड़ी में, गनीमत यह रही कि बाल-बाल बच गए तीनों विधायक, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल व रेवदर विधायक जगसीराम कोली तीनों एक ही गाड़ी में बैठक में भाग लेने जा रहे थे प्रतापगढ़, निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के सगवाड़िया के पास सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में विधायक के चालक ने गाड़ी को उतार दिया सड़क से नीचे, जिससे टायर फटा और गाड़ी हो गई दुर्घटनाग्रस्त, हालांकि तीनों विधायकों और गाड़ी के ड्राइवर को नहीं आई कोई चोट, मौके पर अन्य गाड़ी को बुलवाकर तीनों विधायकों को आगे प्रतापगढ़ बैठक के लिए किया गया रवाना
19 Sep 2021
Read More »

पंजाब के बाद राजस्थान! राहुल गांधी ने पायलट से की लंबी मुलाकात, गरमाया प्रदेश का सियासी पारा: पंजाब में सिद्धू से तनातनी के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद गर्माई प्रदेश की राजनीति, राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की खींचतान है जगजाहिर, पंजाब में कैप्टन से इस्तीफा लेकर चरणजीत सिंह चुन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला है राहुल गांधी का, ऐसे में पंजाब का मसला सुलझाने के बाद अब राजस्थान पर राहुल गांधी का फोकस, जिसके चलते दिल्ली में राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच हुई मैराथन बैठक, राजस्थान में कांग्रेस के भविष्य को लेकर हुए लंबी बात, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी हुई चर्चा, हालांकि सूत्रों का दावा राजस्थान में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन, पंजाब और राजस्थान के हालात हैं अलग, विधायकों का जादुई आंकड़ा है सीएम अशोक गहलोत के साथ, फिर भी अगर पंजाब मॉडल की होती है बात तो गहलोत और पायलट के बजाय किसी तीसरे की लग सकती है लॉटरी
19 Sep 2021
Read More »

नेतृत्व बदलने पर सिब्बल ने उठाया सवाल- क्या सेनापति बदलने से भविष्य का संकट होगा खत्म?: पंजाब में नेतृत्व बदलने पर कांग्रेस में उठने लगे सवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने उठाया सवाल, सिब्बल का ट्वीट- ‘बदले जा रहे हैं सेनापति उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब… सदियों पुरानी कहावत, सही समय पर उठाया गया छोटा कदम भविष्य की बड़ी समस्याओं से बचाता है लेकिन क्या यह होगा?’, सिब्बल ने आलाकमान के फैसले पर उठाया है सवाल, कपिल सिब्बल उन 23 नेताओं में से हैं एक, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधार की रखी थी मांग, सिब्बल ने बीजेपी शासित राज्य उत्तराखंड और गुजरात का नाम लेते हुए किया पंजाब का जिक्र, सिब्बल पूछ रहे हैं कि कांग्रेस और बीजेपी की ओर से उठाए गए इन कदमों से क्या पार्टी को भविष्य के संकट से बचाया जा सकेगा?
19 Sep 2021
Read More »

दिग्गजों को पछाड़ चरणजीत सिंह चन्नी चुने गए पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी सबको चौंकाया, मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे चल रहे कई दिग्गजों को पछाड़ चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के मुख्यमंत्री, कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों की सर्वसम्मति से लिया यह फैसला, कुछ देर पहले ही कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी, तो वहीं हरीश रावत ने ट्वीट कर खबर को किया पुख्ता, पर्यवेक्षकों की विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया यह फैसला, शाम 6.30 बजे राज्पाल से मुलाकात करने के लिए जाएंगे चरणजीत सिंह चन्नी, माना जा रहा है कि कल सोमवार को मुलाकात करने के लिए राज्यपाल से वक्त मांग सकते हैं चरणजीत सिंह चन्नी
19 Sep 2021
Read More »

अंबिका के इंकार के बाद सुखजिंदर रंधावा का नाम CM पद की रेस में सबसे आगे, वहीं अरुणा चौधरी उपमुख्यमंत्री: पंजाब में आज घोषित होगा में मुख्यमंत्री का नाम, अंबिका सोनी के इनकार के बाद कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सीएम पद की रेस में आया सबसे आगे, इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के लिए अरुणा चौधरी का नाम चल रहा सबसे आगे, इससे पहले अंबिका सोनी का नाम लगभग हो गया था तय, लेकिन अंबिका न इंकार करते हुए कहा- ‘मुझे मुख्यमंत्री के लिए कहा गया था. लेकिन मैंने मना कर दिया, मेरा शुरू से है यही मानना की होना चहिए सिख सीएम, क्योंकि एक ही सूबा है सिखों का’, वहीं विधायक कुलवीर जीरा ने कहा- ‘नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा ) दोनों एक ही हैं, दोनों में से कोई भी मुख्यमंत्री बना दो वह चलेगा, क्योंकि वह सिख चेहरा है और पंजाब में सिख चेहरा ही हमारा अगला मुख्यमंत्री होगा, अगले एक घंटे के बाद पता चल जाएगा कि हमारा मुख्यमंत्री कौन होगा’, वहीं सुखजिंदर रंधावा के मुख्यमंत्री के लिए नाम आगे आने से उनके घर पर विधायकों और मंत्रियों का आने का सिलसिला हो गया है शुरू, विधायक परमिंदर पिंकी भी पहुंचे सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर
19 Sep 2021
Read More »

मुझे उम्मीद है कि अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे हो पार्टी को नुकसान– गहलोत: पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की अपील, ट्वीट कर लिखा– ’मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को हो नुकसान, कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है, उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है, हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में करने पड़ते हैं निर्णय, मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही करते हैं मुख्यमंत्री का चयन, परन्तु वही मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले को नाराज होकर लग जाते हैं गलत ठहराने, ऐसे क्षणों में सुनना चाहिए अपनी अर्न्तरात्मा को, मेरा मानना है कि देश फासिस्टी ताकतों के कारण किस दिशा में जा रहा है, यह हम सभी देशवासियों के लिए होना चाहिए चिंता का विषय, इसलिए ऐसे समय हम सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी देश हित में बढ़ जाती है, हमें अपने से ऊपर उठकर पार्टी व देश हित में सोचना होगा, कैप्टन साहब पार्टी के सम्मानित नेता हैं एवं मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी पार्टी का हित आगे रखकर ही करते रहेंगे कार्य’
19 Sep 2021
Read More »

पंजाब सियासत की बड़ी खबर, अंबिका सोनी होंगी मुख्यमंत्री! आलाकमान ने लगाई मुहर, विधायक दल की बैठक रद्द: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद इस्तीफा देने के बाद अब अंबिका सोनी हो सकती हैं अगली मुख्यमंत्री, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोनी के नाम पर लगाई मुहर, जिसके बाद 11 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक भी कर दी गई है रद्द, कांग्रेस की सियासत में लंबा अनुभव रहा है अंबिका सोनी का, पंजाब के होशियारपुर की निवासी अंबिका सोनी पंजाब से ही हैं राज्यसभा सांसद, सूत्रों की मानें तो सिद्धू खेमे के कैप्टन विरोधी किसी नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को और नाराज नहीं करना चाहती आलाकमान, इसी वजह से अंबिका सोनी के नाम पर मुहर लगना माना जा रहा है लगभग तय, सूत्रों के मुताबिक अंबिका सोनी को चंडीगढ़ पहुंचने के आलाकमान ने दिए हैं निर्देश
19 Sep 2021
Read More »

पंजाब में मुख्यमंत्री के लिए कई दावेदारों के बीच जिद पर अड़े सिद्धू, आज फिर होगी विधायक दल की बैठक: पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नए नेता के लिए माथाफोड़ी जारी, सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के लिए जिद पर अड़े नवजोत सिंह सिद्धू, इस बार मुख्यमंत्री के साथ साथ बनाया जाएगा उप मुख्यमंत्री भी, अगर मुख्यमंत्री सिख होगा तो उप मुख्यमंत्री हिन्दू होगा और अगर मुख्यमंत्री हिन्दू हुआ तो उपमुख्मंत्री होगा सिख, शनिवार देर शाम ऑब्जर्वर की कांग्रेस आलाकमान से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात, वहीं विधायक दल के नेता के लिए सिद्धू के अलावा कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के नामों की भी है दावेदारी, ऐसे में ने नेता का नाम तय करने के लिए आज फिर बुलाई गई विधायक दल की बैठक, सुबह 11:00 बजे पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में होगी विधायक दल की बैठक, बैठक में प्रभारी हरीश रावत के साथ महासचिव अजय माकन और राजस्थान के मंत्री हरीश चौधरी भी रहेंगे मौजूद
19 Sep 2021
Read More »


